Skip to content
  • Saturday, 5 July 2025
  • 2:28:48 AM
  • Follow Us
NEW BHARAT NEWS

NEW BHARAT NEWS

  • होम
  • भारत
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • मध्यप्रदेश
  • राजनीति
  • शिक्षा /नौकरी
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • About
  • contact us
  • Youtube
  • Twitter
  • Facebook
  • Whatsapp
  • Home
  • कांग्रेस और उसके जुड़े लोग आपराधिक, हिंसक और विभाजनकारी गतिविधियों में संलिप्त पाए जा रहे हैं – केदारनाथ गुप्ता
छत्तीसगढ़ राजनीति रायपुर ख़बर व्यापार स्वास्थ्य

कांग्रेस और उसके जुड़े लोग आपराधिक, हिंसक और विभाजनकारी गतिविधियों में संलिप्त पाए जा रहे हैं – केदारनाथ गुप्ता

RAVISHANKAR GUPTA Oct 19, 2024 0
Spread the love

 

 

New bharat news,,,,,रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता केदारनाथ गुप्ता ने कहा है कि छत्तीसगढ़ में इन दिनों कांग्रेस और उसके दीगर संगठनों से जुड़े लोग आपराधिक, हिंसक और विभाजनकारी गतिविधियों में संलिप्त पाए जा रहे हैं और कांग्रेस के आपराधिक चेहरे लगातार उजागर हो रहे हैं, उससे यह बात एकदम साफ है कि कांग्रेस छत्तीसगढ़ में आराजकता और आतंक का वातावरण निर्मित करने के अपने एजेंडे पर काम कर रही है। श्री गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस के इस शर्मनाक राजनीतिक चरित्र की भाजपा कटु निंदा करती है।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता केदारनाथ गुप्ता ने कहा कि अभी हाल ही में सरगुजा संभाग के सूरजपुर जिले में एक पुलिस आरक्षक पर खौलता हुआ तेल डालने और बाद में प्रधान आरक्षक की पत्नी व उसकी मासूम बच्ची की निर्मम हत्या के मामले में गिरफ्तार आरोपियों में कांग्रेस के छात्र संगठन एनएसयूआई के पूर्व व वर्तमान पदाधिकारियों की गिरफ्तारी कांग्रेस के इसी राजनीतिक चरित्र का प्रमाण है, जिसके चलते कांग्रेस ने राजनीति का अपराधीकरण और अपराधियों का कांग्रेसीकरण करने में जरा भी लज्जा का अनुभव नहीं किया और कांग्रेस पदाधिकारियों के अनुरोध को दरकिनार कर आदतन बदमाश और गुण्डा प्रवृत्ति के लोगों को एनएसयूआई समेत अपने विभिन्न संगठनों में पद देकर अपराधियों की हौसला-आफजाई की। श्री गुप्ता ने कहा कि सूरजपुर के मामले में कानून-व्यवस्था का प्रश्न उठाकर प्रलाप करने में लगी कांग्रेस के छात्र संगठन के पूर्व और वर्तमान दो पदाधिकारियों की संलिप्तता सामने आने पर अब कांग्रेस पूरी निर्लज्जता के साथ इनसे अपने रिश्तों को नकार रही थी, लेकिन सवाल यह है कि जो कांग्रेस पहले अपराधियों को अपना कार्यकर्ता नहीं मान रही थी, तो उस कांग्रेस ने पद से किसे और क्यों हटाया है? श्री गुप्ता ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, पूर्व उप मुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव समेत तमाम कांग्रेस नेताओं को राजनीतिक ढोंग करने के बजाय स्पष्टीकरण देना चाहिए। हर तरह के अपराधों में संलग्न लोगों की शरणस्थली बनी कांग्रेस का यही राजनीतिक ट्रेक रिकॉर्ड रहा है कि जब वह सत्ता में होती है तो आपराधिक तत्वों को प्रश्रय देकर अपने हित साधने के लिए उन्हें इस्तेमाल करती है, और सत्ता से दूर रहने पर इन्हीं तत्वों को इस्तेमाल करके प्रदेश में अपराधों का सिलसिला चलाकर अराजकता फैलाने में अपनी ताकत झोंक देती है।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता केदारनाथ गुप्ता ने कहा कि नित-नया झूठ गढ़कर भाजपा की प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रपंच रचने के बजाय बघेल को अपने 5 साल के कार्यकाल के लिए जनता से माफी मांगनी चाहिए। 2019 से 2023 तक कांग्रेस शासनकाल में प्रदेश में ठगी के 8,702, हत्या के 4,786, महिलाओं से संबंधित 15,511 अपराधिक घटनाओं पर मामला दर्ज किया गया। भाजपा अपराधियों को जेल के सलाखों के पीछे पहुंचाएगी। लोहारडीह की घटना में भी अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है, तुष्टिकरण नहीं चलेगा चाहे अपराधी कोई भी हो।

RAVISHANKAR GUPTA

Website: http://nbharatnews.com

प्रधान सम्पादक - रविशंकर गुप्ता प्रधान कार्यालय - कुशालपुर, रिंग रोड नंबर 1 , रायपुर (छत्तीसगढ़) 492001 सम्पर्क सूत्र - 9425257335

Related Story
छत्तीसगढ़ जगदलपुर भाजपा रायपुर ख़बर विधायक व्यापार शिक्षा /नौकरी
जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के दरभा विकासखण्ड के चिंगपाल में विकासखण्ड स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव सम्पन्न ,छात्र जीवन अपने जीवन में सर्वश्रेष्ठ पल होता है : किरण देव
RAVISHANKAR GUPTA Jul 4, 2025
छत्तीसगढ़ बेमेतरा बेमेतरा विधायक विधायक व्यापार शिक्षा /नौकरी
शाला प्रवेश उत्सव मे विधायक दीपेश साहू हुए बतौर मुख्य अतिथि हुए शामिल 
RAVISHANKAR GUPTA Jul 4, 2025
कांग्रेस छत्तीसगढ़ राजनीति रायपुर ख़बर विधायक व्यापार शिक्षा /नौकरी
पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज ने किसान-जवान-संविधान सभा की तैयारियों की समीक्षा किया नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, छत्तीसगढ़ सहप्रभारी जरिता लैतफलांग सहित वरिष्ठ नेता शामिल हुए
RAVISHANKAR GUPTA Jul 4, 2025
खेल छत्तीसगढ़ पुलिस रायपुर ख़बर
छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा आगामी दिसंबर माह में ऑल इंडिया तीरंदाजी पुलिस टूर्नामेंट का आयोजन छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा किया जा रहा है
RAVISHANKAR GUPTA Jul 4, 2025
छत्तीसगढ़ रायपुर ख़बर व्यापार शिक्षा /नौकरी सांसद
सांसद बृजमोहन ने 334 हितग्राहियों को सौंपे 35 लाख रुपए के चेक
RAVISHANKAR GUPTA Jul 4, 2025
छत्तीसगढ़ धर्म धार्मिक बधाई शुभकामनाएं रायपुर ख़बर
5 जुलाई हुसैनी सेना का 20 वा स्थापना दिवस, 6 जुलाई मोहर्रम पे जुलूस से हुसैनी 
RAVISHANKAR GUPTA Jul 4, 2025
कांग्रेस छत्तीसगढ़ देश पूर्व विधायक रायपुर ख़बर व्यापार शिक्षा /नौकरी
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे जी 7 जुलाई को रायपुर के ’किसान, जवान, संविधान’ में लेंगे भाग इसको लेकर रायपुर पश्चिम विधानसभा में बैठकों का दौर, पूर्व विधायक विकास उपाध्याय
RAVISHANKAR GUPTA Jul 4, 2025
छत्तीसगढ़ धर्म धार्मिक रायपुर ख़बर व्यापार शिक्षा /नौकरी
अग्रवाल युवा मंडल द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन
RAVISHANKAR GUPTA Jul 4, 2025
कैबिनेट मंत्री खेल मंत्री छत्तीसगढ़ धर्म धार्मिक रायपुर ख़बर विधायक व्यापार शिक्षा /नौकरी स्वास्थ्य
राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा ने पद्म विभूषण तीजन बाई के गृह ग्राम गनियारी जाकर की मुलाक़ात
RAVISHANKAR GUPTA Jul 3, 2025
BREKING NEWS कांग्रेस कृषि किसान छत्तीसगढ़ राजनीति रायपुर ख़बर व्यापार शिक्षा /नौकरी
भारत के प्रति व्यक्ति पर कर्ज 2014 के 42 हजार से बढ़ कर 4 लाख 80 हजार हुआ – कांग्रेस
RAVISHANKAR GUPTA Jul 3, 2025

Leave a Reply
Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राजनीति
कांग्रेस छत्तीसगढ़ राजनीति रायपुर ख़बर विधायक व्यापार शिक्षा /नौकरी
पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज ने किसान-जवान-संविधान सभा की तैयारियों की समीक्षा किया नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, छत्तीसगढ़ सहप्रभारी जरिता लैतफलांग सहित वरिष्ठ नेता शामिल हुए
RAVISHANKAR GUPTA Jul 4, 2025
BREKING NEWS कांग्रेस कृषि किसान छत्तीसगढ़ राजनीति रायपुर ख़बर व्यापार शिक्षा /नौकरी
भारत के प्रति व्यक्ति पर कर्ज 2014 के 42 हजार से बढ़ कर 4 लाख 80 हजार हुआ – कांग्रेस
RAVISHANKAR GUPTA Jul 3, 2025
कैबिनेट मंत्री छत्तीसगढ़ भाजपा भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित चिमननानी मुख्यमंत्री राजनीति रायपुर ख़बर विधायक व्यापार शिक्षा /नौकरी
भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा आयोजित मॉक पार्लियामेंट कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री
RAVISHANKAR GUPTA Jul 2, 2025
छत्तीसगढ़ जगदलपुर भाजपा भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित चिमननानी राजनीति रायपुर ख़बर विधायक व्यापार शिक्षा /नौकरी
कांग्रेस पार्टी ने आपातकाल के माध्यम से देश के लोकतंत्र पर कुठाराघात किया – किरण सिंह देव
RAVISHANKAR GUPTA Jul 1, 2025

Disclaimer

साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी N. भारत इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। N. भारत में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, N. भारत या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा।

स्वामी/संपादक – रवि शंकर गुप्ता

प्रधान कार्यालय – रिंग रोड नं 01 , कुशालपुर , रायपुर (छत्तीसगढ़) 492001 EMAIL ID – nbharatnews01@gmail.com MOBILE NO. – 9425257335 Copyright © 2024 | Powered by WordPress | Newsio by ThemeArile