Skip to content
  • Sunday, 1 June 2025
  • 5:12:14 PM
  • Follow Us
NEW BHARAT NEWS

NEW BHARAT NEWS

  • होम
  • भारत
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • मध्यप्रदेश
  • राजनीति
  • शिक्षा /नौकरी
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • About
  • contact us
  • Youtube
  • Twitter
  • Facebook
  • Whatsapp
  • Home
  • ठगी के भगोड़ा घोषित आरोपी से अपने रिश्तों का खुलासा करें भूपेश : भाजपा
छत्तीसगढ़ राजनीति रायपुर ख़बर व्यापार

ठगी के भगोड़ा घोषित आरोपी से अपने रिश्तों का खुलासा करें भूपेश : भाजपा

RAVISHANKAR GUPTA Oct 8, 2024 0
Spread the love

 

 

संभाग प्रभारी सौरभ सिंह ने कहा : कांग्रेस का यह ‘राज करो और लूट मचाओ’ एजेंडा भूपेश सरकार के कार्यकाल की कलंक गाथा का एक अध्याय, ऐसी कई आपराधिक कलंक कथाएँ और चेहरे लगातार बेनकाब होंगे

 

New bharat news,,रायपुर।,,, भारतीय जनता पार्टी के रायपुर संभाग प्रभारी सौरभ सिंह ने कहा है कि कांग्रेस के आपराधिक चेहरे लगातार उजागर हो रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के करीबी ठगी के आरोपित के.के. श्रीवास्तव के भगोड़ा घोषित होने के मद्देनजर श्री सिंह ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री बघेल को उक्त आरोपी से अपने रिश्तों को सार्वजनिक करना चाहिए। कांग्रेस शासनकाल में न केवल प्रदेश के खजाने में डाका डाला गया, हजारों करोड़ रुपए घपले-घोटाले करके प्रदेश की जनता का हक मारा गया, बल्कि आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों को राजनीतिक संरक्षण देकर लूट मचाने की खुली छूट दी गई।

भाजपा संभाग प्रभारी सिंह ने कहा कि 15 करोड़ रुपए की ठगी करके केके श्रीवास्तव और उसका पुत्र कंचन श्रीवास्तव फरार है। पूर्व मुख्यमंत्री बघेल का इस ठग के साथ क्या रिश्ता था, यह जानने का अधिकार पूरे प्रदेश को है, क्योंकि ठगी का यह आरोपी पूर्व मुख्यमंत्री बघेल के लिए विशेष पूजा-पाठ करता था और इसी कारण बघेल का अक्सर उसके बिलासपुर स्थित निवास में आना-जाना लगा रहता था। पूर्व मुख्यमंत्री बघेल के अलावा श्रीवास्तव के सरकार से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण लोगों के सम्पर्क में भी वह था। भगोड़ा घोषित श्रीवास्तव पर 10 हजार रुपए का इनाम भी घोषित किया गया है। श्री सिंह ने कहा कि भूपेश सरकार के कार्यकाल में मुख्यमंत्री की उप सचिव सौम्या चौरसिया अब तक जेल में है, तत्कालीन कलेक्टर रानू साहू के खिलाफ भूपेश सरकार के ही एक तत्कालीन मंत्री ने मोर्चा खोला था। बघेल को यह भी स्पष्ट करना चाहिए कि कोयला घोटाले में गिरफ्तार सूर्यकांत तिवारी से मिलकर वह क्या साबित करना चाहते थे, जिससे नहीं मिलने दिए जाने पर पूर्व मुख्यमंत्री काफी बिफर गए थे।

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष श्री शर्मा ने कि यह बेहद हैरान करने वाली बात है कि ठगी के इस आरोपी ने पाँच बैंक खातों, जो ईडब्ल्यूएस मकानों के निवासियों के नाम पर हैं, के जरिए 300 करोड़ रुपए का लेन-देन किया है। बावजूद इसके, तत्कालीन सरकार और उसके प्रशासनिक अधिकारी आँखें मूंदे बैठे रहे। श्री शर्मा ने कहा कि कांग्रेस का यह ‘राज करो और लूट मचाओ’ एजेंडा पिछली भूपेश सरकार के कार्यकाल की कलंक गाथा का एक अध्याय है। ऐसी कई आपराधिक कलंक कथाएँ और चेहरे लगातार बेनकाब होंगे और आईटी जाँच के बाद सींखचों में कैद होंगे।

–

RAVISHANKAR GUPTA

Website: http://nbharatnews.com

प्रधान सम्पादक - रविशंकर गुप्ता प्रधान कार्यालय - कुशालपुर, रिंग रोड नंबर 1 , रायपुर (छत्तीसगढ़) 492001 सम्पर्क सूत्र - 9425257335

Related Story
कांग्रेस छत्तीसगढ़ दिल्ली देश पूर्व विधायक
कुम्हारी टोल प्लाजा अवैध वसूली  को बंद करने परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से हुई मुलाकात पूर्व विधायक विकास उपाध्याय 
RAVISHANKAR GUPTA Jun 1, 2025
कैबिनेट मंत्री छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री रायपुर ख़बर विधायक व्यापार शिक्षा /नौकरी
छत्तीसगढ़ के विकास में देवांगन समाज की महत्वपूर्ण भूमिका: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
RAVISHANKAR GUPTA Jun 1, 2025
कैबिनेट मंत्री छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री रायपुर ख़बर
मुख्यमंत्री ने भोंगापाल में बांस नौका विहार केंद्र का किया शुभारंभ
RAVISHANKAR GUPTA Jun 1, 2025
छत्तीसगढ़ धर्म धार्मिक मुख्यमंत्री रायपुर ख़बर
चन्द्रनाहू कुर्मी क्षत्रीय समाज के केन्द्रीय महाधिवेशन में शामिल हुए मुख्यमंत्री साय
RAVISHANKAR GUPTA Jun 1, 2025
रायपुर ख़बर
रायपुर से बाइक चोरी कर ओडिशा में बेचते थे, सरस्वती नगर पुलिस ने पकड़ा गिरोह
RAVISHANKAR GUPTA Jun 1, 2025
छत्तीसगढ़ धरसीवां विधायक भाजपा विधायक व्यापार शिक्षा /नौकरी
सुशासन तिहार- उत्सव संवाद, समाधान और विकास का,जन-जन के विश्वास का,,,विधायक अनुज शर्मा
RAVISHANKAR GUPTA May 30, 2025
कांग्रेस छत्तीसगढ़ राजनीति रायपुर ख़बर
भाजपा का घर-घर सिंदूर बांटना सुहागन महिलाओं का अपमान’ – कांग्रेस
RAVISHANKAR GUPTA May 30, 2025
कैबिनेट मंत्री छत्तीसगढ़ रायपुर ख़बर स्वास्थ्य हॉस्पिटल
सभी शैक्षणिक एवं स्वास्थ्य संस्थानों को शत-प्रतिशत तंबाकू मुक्त घोषित करने की योजना पर किया जा रहा है कार्यः स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल
RAVISHANKAR GUPTA May 30, 2025
कांग्रेस छत्तीसगढ़ रायपुर ख़बर विधायक
नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने मुख्यमंत्री, विधानसभा अध्यक्ष को लिखा पत्र। नवीन विधानसभा परिषर में भारत रत्न बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा लगायी जाये
RAVISHANKAR GUPTA May 30, 2025
छत्तीसगढ़ नगर निगम नगर पालिका रायपुर उत्तर विधायक रायपुर ख़बर विधायक व्यापार
उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा ने किया वार्ड 31 में विकास कार्यों का निरीक्षण, गुणवत्ता एवं ट्रैफिक प्रबंधन को लेकर दिए निर्देश
RAVISHANKAR GUPTA May 30, 2025

Leave a Reply
Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राजनीति
कांग्रेस छत्तीसगढ़ राजनीति रायपुर ख़बर
भाजपा का घर-घर सिंदूर बांटना सुहागन महिलाओं का अपमान’ – कांग्रेस
RAVISHANKAR GUPTA May 30, 2025
कांग्रेस छत्तीसगढ़ दंतेवाडा राजनीति रायपुर ख़बर
दंतेवाड़ा कलेक्ट्रेट घेराव के साथ कांग्रेस की चार दिवसीय पदयात्रा संपन्न पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज ने बस्तर की खनिज संपदा लूट के खिलाफ किया 40 किमी की पदयात्रा
RAVISHANKAR GUPTA May 29, 2025
कैबिनेट मंत्री छत्तीसगढ़ धर्म धार्मिक भाजपा राजनीति रायपुर ख़बर विधायक सांसद
सांसद बृजमोहन अग्रवाल के पिताश्री के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया नमन राजनीतिक, सामाजिक जगत की प्रमुख हस्तियों ने स्व. श्री अग्रवाल जी को किया नमन,, मंत्री एवं विधायक भाजपा अध्यक्ष 
RAVISHANKAR GUPTA May 29, 2025
कांग्रेस छत्तीसगढ़ नगर निगम नगर पालिका राजनीति
रायपुर नगर निगम कौन चला रहा है? क्या निर्णय हो रहा है मेयर को ही पता नहीं?,,,कांग्रेस
RAVISHANKAR GUPTA May 24, 2025

Disclaimer

साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी N. भारत इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। N. भारत में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, N. भारत या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा।

स्वामी/संपादक – रवि शंकर गुप्ता

प्रधान कार्यालय – रिंग रोड नं 01 , कुशालपुर , रायपुर (छत्तीसगढ़) 492001 EMAIL ID – nbharatnews01@gmail.com MOBILE NO. – 9425257335 Copyright © 2024 | Powered by WordPress | Newsio by ThemeArile