N bharat,,,रायपुर।* प्रदेश के वन एवं सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में आयोजित संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी और पूरी कांग्रेस पार्टी भ्रामक प्रचार करने वाली एक एजेंसी के प्रमुख हो गए हैं। वे हमेशा बेतुकी बातें कहते हैं, जिनका वर्तमान, भविष्य और अतीत से कोई नाता नहीं है। उनके सलाहकार राहुल गांधी को सही सलाह भी नहीं देते हैं।

प्रदेश के वन मंत्री श्री कश्यप ने कहा कि भारत के चुनाव आयोग ने राहुल गांधी झूठे दावों को खारिज कर दिया है। एक बार फिर, राहुल गांधी के सारे झूठे दावे मिनटों में ध्वस्त हो गए। श्री कश्यप ने कहा कि छत्तीसगढ़ में उनके भेजे गए प्रभारी सचिन पायलट भी उसी तरह की बातें कर रहे हैं। वे एक ऐसे पायलट हैं, जो राजस्थान में कांग्रेस का विमान सही ढंग से उड़ा नहीं पा रहे हैं। हमेशा प्रदेश में कांग्रेस में चमचा बनाओ स्पर्धा चलती रहती है जिसे लेकर लगता है कि वे बहुत विवश हैं।

प्रदेश के वन मंत्री श्री कश्यप ने कहा कि कथित तौर पर वोट चोरी की बात कर कांग्रेस लोकतांत्रिक मूल्यों को कमजोर करने में लगी हुई है। पूरे देश में उनका भ्रम फैलाओ मोर्चा यही बात कह रहा है जिसका जुड़ाव जनता से कहीं नहीं है। जिन लोगों पर खुद के विधायकों की चोरी कर अपनी ही सरकारों को स्थिर करने का आरोप लग चुका है, आज वे किस मुँह से वोट चोरी की बात कर रहे हैं? जनता उन्हें जानती है कि विधायकों की चोरी छत्तीसगढ़ और राजस्थान में किसने की थी? इसके साथ ही कांग्रेस की रैलियों में जिस तरह से धनबल का उपयोग कर सफल होने का दावा किया जा रहा है, वह पूरी तरह से असफल है। आंतरिक गुटबाजी और विवाद के बीच कांग्रेस में संवाद की स्थिति नहीं है जिसे लेकर उनके ही कार्यकर्ताओं में भ्रम है जो सब भ्रम फैलाओ मोर्चा के सदस्य हैं।
पत्रकार वार्ता में प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष नंदन जैन एवं छ.ग. आदिवासी स्थानीय स्वास्थ्य परंपरा एवं औषधी पादप बोर्ड के अध्यक्ष विकास मरकाम मौजूद रहे।
—————————–
कांग्रेस हमेशा आदिवासी समाज को अपमानित करती रही है : केदार कश्यप*
भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा की रायपुर संभाग स्तरीय बैठक सम्पन्न
*रायपुर।* भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा की रायपुर संभाग की बैठक गुरुवार को भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में संपन्न हुई।
बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश के वन व सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि विकास मरकाम ने अनुसूचित जनजाति मोर्चा को एक नई ऊँचाई पर पहुंचाया। विपक्ष में रहते हुए मोर्चा ने सरकार के खिलाफ लगातार मोर्चा खोल कर रखा और प्रदेश को लूटने वाली कांग्रेस की भूपेश सरकार ने हमेशा आदिवासी समाज को आपमानित करने का काम किया। श्री कश्यप ने कहा कि कांग्रेस के भीतर आदिवासी नेता लगातार अपमानित हो रहे हैं। कांग्रेस में कभी भी आदिवासी समाज की संवेदनाओं की चिंता नहीं की गई। अजजा मोर्चा के नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष सत्यनारायण सिंह के नेतृत्व में संगठन को और मजबूती करने के लिए काम करना है।
भाजपा अजजा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सत्यनारायण सिंह ने कहा कि मैं एक छोटे कार्यकर्ता के नाते पार्टी के कई मोर्चों पर काम करता रहा हूँ। पार्टी ने मुझ पर आप सबके प्रतिनिधि के रूप में जो विश्वास जताया है, उस पर खरा उतरने का विश्वास पार्टी नेतृत्व को दिलाता हूँ। हम सब मिल कर मजबूत भाजपा और विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प को पूरा करेंगे।
छत्तीसगढ़ आदिवासी स्थानीय स्वास्थ्य परंपरा एवं औषधि पादप बोर्ड के अध्यक्ष विकास मरकाम ने कहा कि हमेशा भाजपा ने आदिवासी समाज का सम्मान किया है। मैं आदिवासी समाज का बेटा होने के नाते जिस जगह पर हूँ, वह आप सबका आशीर्वाद और स्नेह की बदौलत. है। हम सब मिलकर समाज की मजबूती के लिए काम करेंगे। आगामी चुनाव में हम और अधिक मजबूती के साथ जुटकर सर्वत्र भाजपा को विजय दिलवाएंगे।
कार्यक्रम का संचालन जिला पंचायत सभापति अजय ध्रुव ने किया। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष एम.डी. ठाकुर, देवेन्द्र महाला, प्रदेश मंत्री खूबलाल ध्रुव, भागीरथी मांझी, महेश गोटा, आसु पोडेटी, हिरामन धु्रव, दीपेश दीवान, अंगीरा धु्रव, प्रेमलता नागवंशी, रमी गौतम, भूमिका कोर्राम, केशरी ध्रव सहित रायपुर संभाग के मोर्चा के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।
————————
