Skip to content
  • Friday, 20 June 2025
  • 2:32:34 PM
  • Follow Us
NEW BHARAT NEWS

NEW BHARAT NEWS

  • होम
  • भारत
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • मध्यप्रदेश
  • राजनीति
  • शिक्षा /नौकरी
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • About
  • contact us
  • Youtube
  • Twitter
  • Facebook
  • Whatsapp
  • Home
  • राजस्व प्रकरणों का समय-सीमा में निराकरण नहीं करने वाले अधिकारियों पर होगी अनुशासनात्मक कार्यवाही: राजस्व खेल मंत्री  टंकराम वर्मा
कैबिनेट मंत्री खेल मंत्री छत्तीसगढ़ रायपुर ख़बर विधायक व्यापार शिक्षा /नौकरी

राजस्व प्रकरणों का समय-सीमा में निराकरण नहीं करने वाले अधिकारियों पर होगी अनुशासनात्मक कार्यवाही: राजस्व खेल मंत्री  टंकराम वर्मा

RAVISHANKAR GUPTA Jun 17, 2025 0
Spread the love

 

 

 

N bharat,,,,,रायपुर, 17 जून 2025/ राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा ने आज महानदी भवन नवा रायपुर में राजस्व विभाग की विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति, क्रियान्वयन तथा भविष्य की कार्ययोजनाओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा की। डिजिटल भू-अभिलेख, ई-गिरदावरी, ड्रोन सर्वे आधारित स्वामित्व योजना, नक्शा परियोजना तथा त्रिवर्षीय भू-सर्वेक्षण कार्यक्रम जैसे प्रमुख बिंदुओं पर प्रगति की विस्तार से समीक्षा की और विभाग को निर्धारित समय-सीमा में लक्ष्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता आम जनता को त्वरित एवं प्रभावी सेवाएं उपलब्ध कराना है, जिसमें राजस्व विभाग की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। इस अवसर पर राजस्व विभाग के सचिव श्री अविनाश चम्पावत, उप सचिव द्वय श्री लोकेश चंद्राकर, श्री सुनील चंद्रवंशी, सहित विभाग के वरिष्ठ अधिकारीगण एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

 

मंत्री श्री वर्मा ने राजस्व न्यायालयों में लंबित प्रकरणों की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए समयबद्ध निराकरण हेतु स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्धारित अवधि में प्रकरणों का निस्तारण न करने वाले अधिकारियों पर अनुशासनात्मक कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। राजस्व विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों के स्थानांतरण प्रस्तावों पर भी नीतिगत चर्चाएं की गईं, जिनमें रिक्त पदों की अद्यतन जानकारी एवं पहले से स्थानांतरित अधिकारियों के प्रभार की स्थिति की समीक्षा सम्मिलित रही। राजस्व विभाग के पदोन्नत अधिकारियों को एकतरफा भारमुक्त करने के निर्देश दिए। राजस्व विभाग राज्य शासन की रीढ़ है, इसकी पारदर्शिता, संवेदनशीलता और समयबद्धता से ही आम जनता का विश्वास सुदृढ़ होता है। उन्होंने सभी उपस्थित अधिकारियों को मिशन मोड में कार्य करने और जनता की समस्याओं का तत्पर समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

राजस्व मंत्री श्री टंक राम वर्मा ने विभागीय कार्यों की गुणवत्ता में निरंतर सुधार की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि आधुनिक तकनीकों और डिजिटल प्रक्रियाओं को अपनाकर आमजन को अधिक पारदर्शी एवं दक्ष सेवाएं प्रदान की जाएं। उन्होंने एनडीआरएफ के आधुनिकीकरण, पर्यावरणीय अवसंरचना, स्वीकृत कार्यों की प्रगति एवं व्यय की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। बैठक में विभागीय दस्तावेजों जैसे मिसल, निस्तार पत्रक एवं न्यायालयीन प्रकरणों के डिजिटलीकरण की समीक्षा हुई। इसके अंतर्गत राज्य न्यायालय के दस्तावेजों को ऑनलाइन एवं कियोस्क के माध्यम से उपलब्ध कराने की प्रक्रिया का मूल्यांकन किया गया। भूमि अभिलेखों की त्रिवर्षीय कार्ययोजना, ई-गिरदावरी, नक्शा परियोजनाओं, स्वामित्व योजना के अंतर्गत ड्रोन सर्वे, किसान पंजीयन तथा लैंड रिकॉर्ड मॉडर्नाइजेशन जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर तेजी लाने के निर्देश दिए।

 

बैठक में आकाशीय बिजली, बाढ़ एवं प्राकृतिक आपदाओं से सुरक्षा हेतु की गई तैयारियों की भी गहन समीक्षा की गई। साथ ही, पुनर्वास एवं पुनर्व्यवस्थापन प्राधिकरण, भू-अर्जन, लैंड रिकॉर्ड्स आधुनिकीकरण, नवीन तहसीलों में रिकॉर्ड रूम स्थापना तथा स्वीकृत बजट व्यय की स्थिति पर भी विचार-विमर्श किया गया।

RAVISHANKAR GUPTA

Website: http://nbharatnews.com

प्रधान सम्पादक - रविशंकर गुप्ता प्रधान कार्यालय - कुशालपुर, रिंग रोड नंबर 1 , रायपुर (छत्तीसगढ़) 492001 सम्पर्क सूत्र - 9425257335

Related Story
कैबिनेट मंत्री खेल मंत्री छत्तीसगढ़ रायपुर ख़बर विधायक शिक्षा /नौकरी स्वास्थ्य
ऐतिहासिक नगरी सिरपुर में 21 जून को ग्यारहवां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस में राजस्व खेल मंत्री टंकराम वर्मा होंगे शामिल जिलेभर से लोग करेंगे सामूहिक योगाभ्यास
RAVISHANKAR GUPTA Jun 20, 2025
कैबिनेट मंत्री खेल मंत्री छत्तीसगढ़ धरसीवां विधायक धर्म धार्मिक बधाई शुभकामनाएं रायपुर ख़बर विधायक
उप मुख्यमंत्री अरुण साव राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा ने अपने अनुज के क्षेत्र मे 62 करोड़ के विकास कार्यो का किया भूमिपूजन
RAVISHANKAR GUPTA Jun 20, 2025
BREKING NEWS कांग्रेस छत्तीसगढ़ पूर्व विधायक राजनीति रायपुर ख़बर व्यापार शिक्षा /नौकरी
विद्युत विनियामक आयोग में लालटेन और चिमनी लेकर पहुंचे कांग्रेसी बिजली के मूल्य में वृद्धि को लेकर की जा रही जनसुनवाई में किया विरोध प्रदर्शन ,, पूर्व विधायक विकास उपाध्याय 
RAVISHANKAR GUPTA Jun 20, 2025
BREKING NEWS कांग्रेस छत्तीसगढ़ पूर्व विधायक राजनीति रायपुर ख़बर व्यापार शिक्षा /नौकरी स्वास्थ्य
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री सहित सभी मंत्रियों, सांसद एवं विधायकों के मुखौटे लगाकर प्रदर्शन चावल उत्सव, शाला प्रवेश उत्सव के पश्चात् अब शराब महोत्सव भी मनाएगी बीजेपी की साय सरकार ,,कांग्रेस पूर्व विधायक विकास उपाध्याय 
RAVISHANKAR GUPTA Jun 20, 2025
अंबिकापुर छत्तीसगढ़ विधायक व्यापार शिक्षा /नौकरी
पूर्व उपमुख्यमंत्री: टीएस सिंहदेव का बयान, रेणुका सिंह के साथ हुआ था अन्याय, अब मौका मिलना चाहिए मुख्यमंत्री की दौड़ में भी चल रहा था रेणुका सिंह का नाम,
RAVISHANKAR GUPTA Jun 19, 2025
BREKING NEWS कोरिया छत्तीसगढ़ व्यापार
अवैध परिवहन पर कलेक्टर के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई खनिज अधिकारी ने कहा चार वाहन जप्त, आगे भी कार्यवाही जारी रहेगी,,
RAVISHANKAR GUPTA Jun 19, 2025
BREKING NEWS छत्तीसगढ़ पुलिस भाजपा राजनीति सूरजपुर
भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष पुनीत पाठक पर हत्या की कोशिश का आरोप, विष्णु पाठक को कार से कुचलने की धमकी, FIR दर्ज
RAVISHANKAR GUPTA Jun 19, 2025
छत्तीसगढ़ नगर निगम नगर पालिका पार्षद रायपुर उत्तर विधायक रायपुर ख़बर विधायक व्यापार शिक्षा /नौकरी
अब नहीं लगेगी अवैध पार्किंग की लाइन – सुव्यवस्थित पार्किंग से सजेगा पंडरी बाजार विधायक पुरंदर मिश्रा व महापौर मीनल चौबे ने रखी स्मार्ट सुविधा की मजबूत नींव”
RAVISHANKAR GUPTA Jun 19, 2025
छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री रायपुर ख़बर विधायक व्यापार
एक राष्ट्र, एक राशनकार्ड” योजना के तहत 30 जून तक ई-केवायसी अनिवार्य
RAVISHANKAR GUPTA Jun 19, 2025
छत्तीसगढ़ धर्म धार्मिक मुख्यमंत्री रायपुर ख़बर
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर शारदाधाम पर्यटन स्थलों की सूची में हुआ शामिल
RAVISHANKAR GUPTA Jun 19, 2025

Leave a Reply
Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राजनीति
BREKING NEWS कांग्रेस छत्तीसगढ़ पूर्व विधायक राजनीति रायपुर ख़बर व्यापार शिक्षा /नौकरी
विद्युत विनियामक आयोग में लालटेन और चिमनी लेकर पहुंचे कांग्रेसी बिजली के मूल्य में वृद्धि को लेकर की जा रही जनसुनवाई में किया विरोध प्रदर्शन ,, पूर्व विधायक विकास उपाध्याय 
RAVISHANKAR GUPTA Jun 20, 2025
BREKING NEWS कांग्रेस छत्तीसगढ़ पूर्व विधायक राजनीति रायपुर ख़बर व्यापार शिक्षा /नौकरी स्वास्थ्य
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री सहित सभी मंत्रियों, सांसद एवं विधायकों के मुखौटे लगाकर प्रदर्शन चावल उत्सव, शाला प्रवेश उत्सव के पश्चात् अब शराब महोत्सव भी मनाएगी बीजेपी की साय सरकार ,,कांग्रेस पूर्व विधायक विकास उपाध्याय 
RAVISHANKAR GUPTA Jun 20, 2025
BREKING NEWS छत्तीसगढ़ पुलिस भाजपा राजनीति सूरजपुर
भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष पुनीत पाठक पर हत्या की कोशिश का आरोप, विष्णु पाठक को कार से कुचलने की धमकी, FIR दर्ज
RAVISHANKAR GUPTA Jun 19, 2025
कांग्रेस छत्तीसगढ़ भाजपा राजनीति रायपुर ख़बर
स्कूलों में दीनदयाल, श्यामा प्रसाद की जीवनी पढ़ाना आपत्तिजनक – कांग्रेस भाजपा बताये आजादी की लड़ाई में दीनदयाल उपाध्याय का क्या योगदान था?
RAVISHANKAR GUPTA Jun 19, 2025

Disclaimer

साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी N. भारत इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। N. भारत में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, N. भारत या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा।

स्वामी/संपादक – रवि शंकर गुप्ता

प्रधान कार्यालय – रिंग रोड नं 01 , कुशालपुर , रायपुर (छत्तीसगढ़) 492001 EMAIL ID – nbharatnews01@gmail.com MOBILE NO. – 9425257335 Copyright © 2024 | Powered by WordPress | Newsio by ThemeArile