Skip to content
  • Friday, 16 May 2025
  • 8:17:35 PM
  • Follow Us
NEW BHARAT NEWS

NEW BHARAT NEWS

  • होम
  • भारत
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • मध्यप्रदेश
  • राजनीति
  • शिक्षा /नौकरी
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • About
  • contact us
  • Youtube
  • Twitter
  • Facebook
  • Whatsapp
  • Home
  • राजभवन में आयोजित हुई सर्वधर्म सभा राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री सर्वधर्म सभा में हुए शामिल समाज में संयम, शांति और सद्भावना बनाएं रखें-श्री डेका
छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री राज्यपाल रायपुर ख़बर

राजभवन में आयोजित हुई सर्वधर्म सभा राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री सर्वधर्म सभा में हुए शामिल समाज में संयम, शांति और सद्भावना बनाएं रखें-श्री डेका

RAVISHANKAR GUPTA May 10, 2025 0
Spread the love

 

 

N bharat news,,,,रायपुर 10 मई 2025/वर्तमान में चल रहे तनावपूर्ण परिस्थिति में सभी धर्मो, समाजों एवं सम्प्रदायों के बीच शांति, सौहार्द एवं एकजुटता के उद्देश्य से आज राजभवन के दरबार हॉल में राज्यपाल श्री रमेन डेका की अध्यक्षता में सर्वधर्म सभा आयोजित की गई। सभा में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय भी उपस्थित थे।

 

इस अवसर पर राज्यपाल श्री डेका ने अपने उद्बोधन में कहा कि वर्तमान तनावपूर्ण स्थिति केवल सीमाओं पर युद्ध की चुनौती नहीं है बल्कि यह हमारे समाज की एकजुटता, हमारी संस्कृति की सहिष्णुता और हमारे नागरिकों की जागरूकता की परीक्षा भी है। हमारी यह जिम्मेदारी बनती है कि हम समाज में संयम, शांति और सद्भाव को बनाए रखें।

उन्होंने कहा कि जब हमारा राष्ट्र संघर्ष से गुजर रहा हो तो केवल सीमाओं पर तैनात हमारे सैनिक ही नहीं बल्कि देश के हर नागरिक की चेतना, एकता और संकल्प ही राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति है। श्री डेका ने कहा कि सदियों से भारत एक ऐसा देश रहा है जिसने विविधताओं को अपनाया है। जहां पूजा की विधियां भले ही भिन्न हो पर मानवता की मूल भावना सभी में एक समान है। जब-जब देश पर संकट आया है हर धर्म, हर जाति, हर वर्ग के लोग कंधे से कंधे मिलाकर खड़े हुए हैं। वर्ष 1965 और 1971 के युद्ध हो या 1999 का कारगिल का संघर्ष हर बार हमारे देश ने यह सिद्ध किया है कि हम किसी धर्म, सम्प्रदाय या भाषा के नाम पर विभाजित नही हो सकते। देश में हिंदू, मुस्लिम, सिक्ख, ईसाई, जैन, बौद्ध और अन्य सभी धर्मो के लोग मिलजुल कर रहते है। छत्तीसगढ़ भी इस सांस्कृतिक समन्वय का जीवंत उदाहरण है।

 

श्री डेका ने छत्तीसगढ़ की जनता से अपील की कि वे एकजुट रहंे शांति और सौहार्द बनाएं रखें। अभी यह सोचना है कि देश व समाज को क्या दे सकते है। हमें एकजुट होकर देश के लिए खड़ा होना है।

 

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने अपने सम्बोधन में कहा कि भारत देश सत्य, अहिंसा और शांति का पुजारी है। आज के इस बैठक में सभी धर्म के प्रतिनिधियों ने एकता का संकल्प दोहराया है। इस घड़ी में हम सभी को यह दिखाना है कि हम एकजुट है और देश के सैनिकों के अदम्य साहस को हम प्रणाम करते है। हमारी सेना के जवानों ने आंतकियों को मुंह तोड़ जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में हमें बहुत सचेत रहने की जरूरत है। ऐसे समय में असामाजिक तत्व भी लाभ उठाने का प्रयास करते है। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया में आ रही भ्रामक सूचनाओं से भी जनमानस को सतर्क रहने कहा।

 

सभा में विभिन्न धार्मिैक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने अपने विचार व्यक्त करते हुए देश की एकता और अखंडता पर जोर दिया। शांति एवं सद्भाव बनाएं रखने के लिए एक-दूसरे के धर्म का सम्मान करने तथा शासन एवं प्रशासन के हर निर्देशों का पालन करने की बात कही।

 

सर्वधर्म सभा में जैन समाज के श्री चंद्रेश शाह, शदाणी दरबार के श्री युधिष्ठिर महाराज, ब्रम्हाकुमारी शांति सरोवर की सविता बहन, सिक्ख समाज के सरदार अमरिक सिंह, बोहरा समाज के श्री फिरोज गांधी, ब्राम्हण समाज के श्री दीवाकर तिवारी, बौद्ध समाज के भंते डॉ. जीवक, रामकृष्ण मिशन के श्री किशोर महाराज, भारत सेवा संघ के स्वामी शिवरूपानंद जी महाराज, बिशप डायोसिस ऑफ छत्तीसगढ़ की सुश्री सुषमा कुमार, गायत्री परिवार के श्री दिलीप पाणिग्राही, मुतवल्ली जामा मस्जिद के श्री अब्दुल फहिम और कालीबाड़ी बंगाली समाज के श्री रंजन बनर्जी ने अपने विचार व्यक्त किए।

पहलगाम आंतकी हमले और युद्ध में अपनी जान गंवाने वाले नागरिको की आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन धारण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।

 

इस अवसर पर अनुसूचित जाति एवं जनजाति विभाग के प्रमुख सचिव श्री सोनमणि बोरा, राज्यपाल के सचिव डॉ. सी. आर प्रसन्ना, संयुक्त सचिव सुश्री निधि साहू, कलेक्टर रायपुर डॉ. गौरव कुमार सिंह तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं राजभवन के सभी अधिकारी-कर्मचारी सहित विभिन्न धर्मो, सम्प्रदायों के प्रबुद्धजन उपस्थित थे।

RAVISHANKAR GUPTA

Website: http://nbharatnews.com

प्रधान सम्पादक - रविशंकर गुप्ता प्रधान कार्यालय - कुशालपुर, रिंग रोड नंबर 1 , रायपुर (छत्तीसगढ़) 492001 सम्पर्क सूत्र - 9425257335

Related Story
रायपुर ख़बर
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एम्स में घायल जवानों से की मुलाकात, कहा – देश को अपने वीर जवानों पर गर्व
RAVISHANKAR GUPTA May 16, 2025
छत्तीसगढ़
विधायकों के काम हुए ऑनलाइन: रायपुर जिले के सात विधायकों ने 74 कार्य किए मंजूर, मूणत अकेले ही 60 के साथ सबसे आगे
RAVISHANKAR GUPTA May 15, 2025
रायपुर ख़बर
रेत के अवैध खनन पर खनिज सचिव सख्त, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश
RAVISHANKAR GUPTA May 15, 2025
रायपुर ख़बर
जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के लिए ‘सुशासन तिहार 2025’ के अंतर्गत बोरियाकला एवं अभनपुर में शिविर आयोजित, सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने की बड़ी घोषणाएं
RAVISHANKAR GUPTA May 14, 2025
कांग्रेस छत्तीसगढ़ राजनीति रायपुर ख़बर
शिवराज सिंह ने जिन 51 हजार हितग्राहियों को पीएम आवास का गृह प्रवेश कराया वह भी भूपेश सरकार के समय स्वीकृत हुये है – कांग्रेस
RAVISHANKAR GUPTA May 13, 2025
कैबिनेट मंत्री छत्तीसगढ़ धर्म धार्मिक बिलासपुर विधायक व्यापार शिक्षा /नौकरी
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने सुकली में राजपूत समाज द्वारा आयोजित वीर महाराणा प्रताप जयंती एवं प्रतिमा अनावरण समारोह में हुए शामिल
RAVISHANKAR GUPTA May 13, 2025
छत्तीसगढ़ बधाई शुभकामनाएं मुख्यमंत्री सांसद
चार लाख से अधिक दीदियों को लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य-केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान
RAVISHANKAR GUPTA May 13, 2025
कलेक्टर कैबिनेट मंत्री छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री रायपुर ख़बर विधायक सांसद
अमृत सरोवर’ योजना से ग्रामीणों को मिलेगा रोजगार और जलसंरक्षण की दिशा में मिलेंगे ठोस परिणाम: स्थानीय आजीविका से जोड़ने केंद्रीय मंत्री ने दिए निर्देश
RAVISHANKAR GUPTA May 13, 2025
कैबिनेट मंत्री खेल मंत्री छत्तीसगढ़ रायपुर ख़बर विधायक व्यापार शिक्षा /नौकरी स्वास्थ्य हॉस्पिटल
डीकेएस हॉस्पिटल में खरोरा सड़क हादसे में घायलों से मिले खेल राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा
RAVISHANKAR GUPTA May 13, 2025
छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री रायपुर ख़बर विधायक व्यापार
किसानों को मिले सिंचाई परियोजनाओं का लाभ : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जल उपयोग की दक्षता बढ़ाने के लिए विशेष प्रयास करने के दिए निर्देश
RAVISHANKAR GUPTA May 12, 2025

Leave a Reply
Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राजनीति
कांग्रेस छत्तीसगढ़ राजनीति रायपुर ख़बर
शिवराज सिंह ने जिन 51 हजार हितग्राहियों को पीएम आवास का गृह प्रवेश कराया वह भी भूपेश सरकार के समय स्वीकृत हुये है – कांग्रेस
RAVISHANKAR GUPTA May 13, 2025
BREKING NEWS कांग्रेस छत्तीसगढ़ राजनीति
सुशासन तिहार में मिले 40 लाख से अधिक आवेदनो का निराकरण करने का दावा खोखला जनता के आवेदनो को निरस्त करना निराकरण कैसे हो गया?,,, कांग्रेस
RAVISHANKAR GUPTA May 10, 2025
BREKING NEWS कांग्रेस छत्तीसगढ़ राजनीति रायपुर ख़बर व्यापार शिक्षा /नौकरी
जल आपूर्ति में असफल निगम का तुगलकी फरमान सुबह शाम गरीबों के घर की बिजली बंद, वीआईपी एरिया में 24 घण्टा बिजली,,कांग्रेस
RAVISHANKAR GUPTA Apr 30, 2025
BREKING NEWS कांग्रेस छत्तीसगढ़ बस्तर राजनीति रायपुर ख़बर
हम भी बस्तर में शांति चाहते है लेकिन बस्तर के लोगों के जान माल से समझौता नहीं – दीपक बैज
RAVISHANKAR GUPTA Apr 29, 2025

Disclaimer

साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी N. भारत इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। N. भारत में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, N. भारत या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा।

स्वामी/संपादक – रवि शंकर गुप्ता

प्रधान कार्यालय – रिंग रोड नं 01 , कुशालपुर , रायपुर (छत्तीसगढ़) 492001 EMAIL ID – nbharatnews01@gmail.com MOBILE NO. – 9425257335 Copyright © 2024 | Powered by WordPress | Newsio by ThemeArile