Skip to content
  • Sunday, 1 June 2025
  • 4:00:21 PM
  • Follow Us
NEW BHARAT NEWS

NEW BHARAT NEWS

  • होम
  • भारत
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • मध्यप्रदेश
  • राजनीति
  • शिक्षा /नौकरी
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • About
  • contact us
  • Youtube
  • Twitter
  • Facebook
  • Whatsapp
  • Home
  • विष्णु का सुशासन कल्याणकारी, हर वर्ग के लिए कार्य कर रही सरकार : उपमुख्यमंत्री अरुण साव
कैबिनेट मंत्री छत्तीसगढ़ रायपुर ख़बर विधायक व्यापार शिक्षा /नौकरी

विष्णु का सुशासन कल्याणकारी, हर वर्ग के लिए कार्य कर रही सरकार : उपमुख्यमंत्री अरुण साव

RAVISHANKAR GUPTA Apr 30, 2025 0
Spread the love

 

 

उप मुख्यमंत्री ने 1.49 करोड़ के कार्यों का किया भूमिपूजन, विकास कार्यों के लिए 50 लाख देने की घोषणा की

सामूहिक विवाह में भी हुए शामिल, 20 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे

 

N bharat news,,,,,रायपुर. 30 अप्रैल 2025. उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव राजनांदगांव के घुमका में विकास कार्यों के भूमिपूजन और मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह योजना के अंतर्गत आयोजित सामूहिक विवाह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने घुमका नगर पंचायत में एक करोड़ 49 लाख रुपए से अधिक के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। उन्होंने इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में घुमका में विभिन्न कार्यों के लिए 50 लाख रुपए देने की घोषणा की। इनमें विद्युतीकरण के लिए नौ लाख 85 हजार रुपए, सड़क में बोर्ड लगाने के लिए नौ लाख 83 हजार रुपए तथा तीन द्वारों के लिए दस-दस लाख रुपए शामिल हैं। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा घुमका में आयोजित सामूहिक विवाह में 20 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। श्री साव ने सभी जोड़ों को आशीष प्रदान करते हुए बधाई और शुभकामनाएं दीं। सांसद श्री संतोष पाण्डेय और विधायक श्रीमती हर्षिता स्वामी बघेल भी दोनों कार्यक्रमों में शामिल हुईं।

उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने सामूहिक विवाह समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह योजना के अंतर्गत यहां 20 जोड़ों का विवाह हो रहा है, 40 परिवारों में खुशियां आ रही हैं। आज का दिन ऐतिहासिक है, सामूहिक विवाह के साथ ही एक करोड़ 49 लाख रुपए से अधिक के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया गया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सरकार हर व्यक्ति के विकास के लिए कार्य कर रही है। राज्य और केंद्र सरकार हर परिवार के आवास और इलाज की व्यवस्था के साथ ही सामूहिक विवाह कार्यक्रमों के माध्यम से बेटे-बेटियों के विवाह की चिंता भी दूर कर रही है। छत्तीसगढ़ में विष्णु का सुशासन कल्याणकारी है।

 

सांसद श्री संतोष पाण्डेय ने कार्यक्रम में अपने संबोधन में कहा कि आज बड़ी खुशी का दिन है, सामूहिक विवाह में 20 दम्पति परिणय सूत्र में बंधे हैं, उनके जीवन में कृपा और समृद्धि आए। उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव घुमका नगर पंचायत की सोच के अनुरूप सुंदर शहर की परिकल्पना से समग्र विकास के लिए कार्य कर रहे हैं। विधायक श्रीमती हर्षिता स्वामी बघेल ने भी सभी नवदम्पत्तियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह शासन की महत्वपूर्ण योजना है। इससे गरीब एवं जरूरतमंदों को मदद मिल रही है। राज्य तेलघानी बोर्ड के अध्यक्ष श्री जितेन्द्र साहू, राजनांदगांव जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती किरण वैष्णव और समाज सेवी श्री कोमल सिंह राजपूत सहित अनेक जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक और अधिकारी-कर्मचारी भी बड़ी संख्या में कार्यक्रम में मौजूद थे।

RAVISHANKAR GUPTA

Website: http://nbharatnews.com

प्रधान सम्पादक - रविशंकर गुप्ता प्रधान कार्यालय - कुशालपुर, रिंग रोड नंबर 1 , रायपुर (छत्तीसगढ़) 492001 सम्पर्क सूत्र - 9425257335

Related Story
रायपुर ख़बर
रायपुर से बाइक चोरी कर ओडिशा में बेचते थे, सरस्वती नगर पुलिस ने पकड़ा गिरोह
RAVISHANKAR GUPTA Jun 1, 2025
छत्तीसगढ़ धरसीवां विधायक भाजपा विधायक व्यापार शिक्षा /नौकरी
सुशासन तिहार- उत्सव संवाद, समाधान और विकास का,जन-जन के विश्वास का,,,विधायक अनुज शर्मा
RAVISHANKAR GUPTA May 30, 2025
कांग्रेस छत्तीसगढ़ राजनीति रायपुर ख़बर
भाजपा का घर-घर सिंदूर बांटना सुहागन महिलाओं का अपमान’ – कांग्रेस
RAVISHANKAR GUPTA May 30, 2025
कैबिनेट मंत्री छत्तीसगढ़ रायपुर ख़बर स्वास्थ्य हॉस्पिटल
सभी शैक्षणिक एवं स्वास्थ्य संस्थानों को शत-प्रतिशत तंबाकू मुक्त घोषित करने की योजना पर किया जा रहा है कार्यः स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल
RAVISHANKAR GUPTA May 30, 2025
कांग्रेस छत्तीसगढ़ रायपुर ख़बर विधायक
नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने मुख्यमंत्री, विधानसभा अध्यक्ष को लिखा पत्र। नवीन विधानसभा परिषर में भारत रत्न बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा लगायी जाये
RAVISHANKAR GUPTA May 30, 2025
छत्तीसगढ़ नगर निगम नगर पालिका रायपुर उत्तर विधायक रायपुर ख़बर विधायक व्यापार
उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा ने किया वार्ड 31 में विकास कार्यों का निरीक्षण, गुणवत्ता एवं ट्रैफिक प्रबंधन को लेकर दिए निर्देश
RAVISHANKAR GUPTA May 30, 2025
छत्तीसगढ़ रायपुर उत्तर विधायक रायपुर ख़बर विधायक
देवी अहिल्या बाई होलकर की 300वीं जयंती के पूर्व विशेष आयोजन — रायपुर उत्तर विधायक श्री पुरंदर मिश्रा ने किया 75 लाख रुपये की लागत से प्रस्तावित नाली निर्माण योजना का भूमि पूजन किया
RAVISHANKAR GUPTA May 30, 2025
कैबिनेट मंत्री छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री रायपुर ख़बर
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने तोंगपाल में 16 करोड़ से अधिक लागत के विकास कार्यों का किया लोकार्पण
RAVISHANKAR GUPTA May 30, 2025
रायपुर ख़बर
चरामेति फाउंडेशन की सेवा भावना
RAVISHANKAR GUPTA May 30, 2025
छत्तीसगढ़ देश मुख्यमंत्री रायपुर ख़बर व्यापार शिक्षा /नौकरी
युवा शक्ति है राष्ट्र शक्ति मुख्यमंत्री अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नागरिक अभिनंदन समारोह में हुए शामिल
RAVISHANKAR GUPTA May 29, 2025

Leave a Reply
Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राजनीति
कांग्रेस छत्तीसगढ़ राजनीति रायपुर ख़बर
भाजपा का घर-घर सिंदूर बांटना सुहागन महिलाओं का अपमान’ – कांग्रेस
RAVISHANKAR GUPTA May 30, 2025
कांग्रेस छत्तीसगढ़ दंतेवाडा राजनीति रायपुर ख़बर
दंतेवाड़ा कलेक्ट्रेट घेराव के साथ कांग्रेस की चार दिवसीय पदयात्रा संपन्न पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज ने बस्तर की खनिज संपदा लूट के खिलाफ किया 40 किमी की पदयात्रा
RAVISHANKAR GUPTA May 29, 2025
कैबिनेट मंत्री छत्तीसगढ़ धर्म धार्मिक भाजपा राजनीति रायपुर ख़बर विधायक सांसद
सांसद बृजमोहन अग्रवाल के पिताश्री के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया नमन राजनीतिक, सामाजिक जगत की प्रमुख हस्तियों ने स्व. श्री अग्रवाल जी को किया नमन,, मंत्री एवं विधायक भाजपा अध्यक्ष 
RAVISHANKAR GUPTA May 29, 2025
कांग्रेस छत्तीसगढ़ नगर निगम नगर पालिका राजनीति
रायपुर नगर निगम कौन चला रहा है? क्या निर्णय हो रहा है मेयर को ही पता नहीं?,,,कांग्रेस
RAVISHANKAR GUPTA May 24, 2025

Disclaimer

साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी N. भारत इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। N. भारत में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, N. भारत या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा।

स्वामी/संपादक – रवि शंकर गुप्ता

प्रधान कार्यालय – रिंग रोड नं 01 , कुशालपुर , रायपुर (छत्तीसगढ़) 492001 EMAIL ID – nbharatnews01@gmail.com MOBILE NO. – 9425257335 Copyright © 2024 | Powered by WordPress | Newsio by ThemeArile