Skip to content
  • Thursday, 5 June 2025
  • 2:14:53 PM
  • Follow Us
NEW BHARAT NEWS

NEW BHARAT NEWS

  • होम
  • भारत
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • मध्यप्रदेश
  • राजनीति
  • शिक्षा /नौकरी
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • About
  • contact us
  • Youtube
  • Twitter
  • Facebook
  • Whatsapp
  • Home
  • जेलों में कैदियों का गंगा जल स्नान: आध्यात्मिक और मानसिक शुद्धि का अवसर-उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा
कैबिनेट मंत्री छत्तीसगढ़ देश धर्म धार्मिक पुलिस

जेलों में कैदियों का गंगा जल स्नान: आध्यात्मिक और मानसिक शुद्धि का अवसर-उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा

RAVISHANKAR GUPTA Feb 25, 2025 0
Spread the love

 

 

N Bharat News,,,,,रायपुर, 25 फरवरी 2025: छत्तीसगढ़ सरकार की पहल पर आज प्रदेश के विभिन्न जेलों में बंद कैदियों को गंगा जल स्नान का अवसर मिला। उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के निर्देश पर यह विशेष आयोजन प्रदेश के 5 सेंट्रल जेल, 20 जिला जेल और 8 सब-जेल में किया गया, जहां कैदियों को गंगा जल से स्नान कर आध्यात्मिक और मानसिक शुद्धि का अवसर प्रदान किया गया।

उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने इस अवसर पर कहा कि संस्कार और संस्कृति किसी भी व्यक्ति के जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा होते हैं और जेलों में बंद कैदी भी इससे अछूते नहीं हैं। यह आयोजन कैदियों के मानसिक और आध्यात्मिक उत्थान के उद्देश्य से किया गया, जिससे उनमें आत्मशुद्धि और सकारात्मक सोच विकसित हो सके। उन्होंने कहा कि 144 वर्षों बाद आयोजित हो रहे महाकुंभ का पुण्य लाभ समाज के हर वर्ग को मिलना चाहिए, इसलिए सरकार ने जेलों में यह विशेष पहल की।

 

*संपूर्ण प्रदेश में हुआ आयोजन, कैदियों में दिखा उत्साह*

प्रदेशभर की जेलों में इस कार्यक्रम के दौरान कैदियों ने गंगा जल से स्नान किया और सामूहिक प्रार्थना में भाग लिया। जेल प्रशासन द्वारा कैदियों के लिए विशेष व्यवस्था की गई, जिसमें शुद्ध गंगा जल की आपूर्ति, स्नान की उचित व्यवस्था और सामूहिक प्रार्थना शामिल थे। जेल अधीक्षकों ने बताया कि कैदियों ने इस आयोजन में बढ़-चढ़कर भाग लिया और इसे एक सकारात्मक अनुभव बताया।

 

*कैदियों के पुनर्वास और सुधार की दिशा में सरकार की नई पहल*

 

उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार कैदियों के सुधार और उनके सामाजिक पुनर्वास के लिए प्रतिबद्ध है। यह पहल इसी दिशा में उठाया गया एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि आगे भी इस तरह के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जिससे कैदियों को नैतिक और आध्यात्मिक मार्गदर्शन मिल सके।

प्रदेश सरकार का यह निर्णय कैदियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में एक सराहनीय पहल है, जो समाज और प्रशासन के बीच एक नई सोच को जन्म देगा।

RAVISHANKAR GUPTA

Website: http://nbharatnews.com

प्रधान सम्पादक - रविशंकर गुप्ता प्रधान कार्यालय - कुशालपुर, रिंग रोड नंबर 1 , रायपुर (छत्तीसगढ़) 492001 सम्पर्क सूत्र - 9425257335

Related Story
कलेक्टर कोरिया छत्तीसगढ़ शिक्षा /नौकरी सूरजपुर
शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण से शिक्षा व्यवस्था होगी सुदृढ़ अतिशेष शिक्षकों के समायोजन से शिक्षकों की कमी होगी पूरी,कलेक्टर श्रीमती चन्दन त्रिपाठी,
RAVISHANKAR GUPTA Jun 4, 2025
BREKING NEWS छत्तीसगढ़ पुलिस सूरजपुर
अवैध कबाड़ पर सूरजपुर पुलिस की सख्त कार्यवाही, 1 लाख कीमत के 26 टन कबाड़ जप्त, 1 आरोपी गिरफ्तार
RAVISHANKAR GUPTA Jun 4, 2025
कांग्रेस छत्तीसगढ़ राजनीति रायपुर ख़बर व्यापार
पंडरी कपड़ा मार्केट में व्यापारियों की दुकान को सील करना भाजपा सरकार की तानाशाही प्रवृत्ति,,,कांग्रेस
RAVISHANKAR GUPTA Jun 4, 2025
कैबिनेट मंत्री छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री रायपुर ख़बर
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए
RAVISHANKAR GUPTA Jun 4, 2025
BREKING NEWS छत्तीसगढ़ पुलिस रायपुर ख़बर
थाना तेलीबांधा, एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट, थाना पुरानी बस्ती एवं रक्षा टीम की संयुक्त टीम द्वारा ली गई तलाशी।,हिस्ट्रीशीटर रोहित सिंह तोमर एवं वीरेन्द्र सिंह तोमर के मकान से लाखों रूपये नगदी रकम तथा सोने एवं चांदी के जेवरात सहित करोड़ों की संपत्ति जप्त
RAVISHANKAR GUPTA Jun 4, 2025
छत्तीसगढ़ धर्म धार्मिक बधाई शुभकामनाएं रायपुर उत्तर विधायक रायपुर ख़बर विधायक व्यापार शिक्षा /नौकरी
मौसी मंदिर का सपना हुआ साकार ,,आस्था को मिला नया ठिकाना – उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा के करकमलों से भूमि पूजन सम्पन्न
RAVISHANKAR GUPTA Jun 4, 2025
कैबिनेट मंत्री छत्तीसगढ़ रायपुर ख़बर विधायक स्वास्थ्य
स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष, कलेक्टर एवं जनप्रतिनिधियों ने साइकिल चलाकर सेहतमंद रहने संदेश दिया
RAVISHANKAR GUPTA Jun 3, 2025
BREKING NEWS छत्तीसगढ़ शिक्षा /नौकरी सूरजपुर
युक्तियुक्तकरण प्रक्रिया सूरजपुर सुर्खियों का डबल डोज, मिडिल स्कूल में स्वीकृत सेटअप के अधिक की गई 2023 की शिक्षक भर्तियां ..? स्कूल कही तनख्वाह और कही से निकल रही..! 
RAVISHANKAR GUPTA Jun 3, 2025
कैबिनेट मंत्री छत्तीसगढ़ बधाई शुभकामनाएं महिला बाल विकास मंत्री रायपुर ख़बर विधायक
छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड की नई अध्यक्ष बनीं श्रीमती शालिनी राजपूत मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने दी शुभकामनाएं
RAVISHANKAR GUPTA Jun 3, 2025
BREKING NEWS छत्तीसगढ़ पुलिस सूरजपुर
सूरजपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई। साइबर अपराध म्यूल अकाउंट के 7 मामले में 23 आरोपी किए गए है गिरफ्तार, 98 लाख 72 हजार रूपये से अधिक का संदिग्ध ट्रांजेक्शन का खुलासा।
RAVISHANKAR GUPTA Jun 3, 2025

Leave a Reply
Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राजनीति
कांग्रेस छत्तीसगढ़ राजनीति रायपुर ख़बर व्यापार
पंडरी कपड़ा मार्केट में व्यापारियों की दुकान को सील करना भाजपा सरकार की तानाशाही प्रवृत्ति,,,कांग्रेस
RAVISHANKAR GUPTA Jun 4, 2025
कांग्रेस छत्तीसगढ़ राजनीति रायपुर ख़बर
युक्तियुक्तकरण से 10 हजार स्कूल बंद होंगे, हजारों रोजगार समाप्त होगा, विरोध आंदोलन होगा – दीपक बैज
RAVISHANKAR GUPTA Jun 2, 2025
कांग्रेस छत्तीसगढ़ राजनीति रायपुर ख़बर शिक्षा /नौकरी
9000 पदों पर शिक्षकों की भर्ती का दावा झूठा, विगत 17 महीनों में एक भी पद पर नियमित शिक्षक की नई नियुक्ति नहीं,,, कांग्रेस
RAVISHANKAR GUPTA Jun 1, 2025
कांग्रेस छत्तीसगढ़ राजनीति रायपुर ख़बर
भाजपा का घर-घर सिंदूर बांटना सुहागन महिलाओं का अपमान’ – कांग्रेस
RAVISHANKAR GUPTA May 30, 2025

Disclaimer

साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी N. भारत इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। N. भारत में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, N. भारत या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा।

स्वामी/संपादक – रवि शंकर गुप्ता

प्रधान कार्यालय – रिंग रोड नं 01 , कुशालपुर , रायपुर (छत्तीसगढ़) 492001 EMAIL ID – nbharatnews01@gmail.com MOBILE NO. – 9425257335 Copyright © 2024 | Powered by WordPress | Newsio by ThemeArile