Skip to content
  • Sunday, 15 June 2025
  • 10:00:07 PM
  • Follow Us
NEW BHARAT NEWS

NEW BHARAT NEWS

  • होम
  • भारत
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • मध्यप्रदेश
  • राजनीति
  • शिक्षा /नौकरी
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • About
  • contact us
  • Youtube
  • Twitter
  • Facebook
  • Whatsapp
  • Home
  • नगरीय निकायों में सकारात्मक मतदान से भाजपा के ऐतिहासिक जीत हुई – उप मुख्यमंत्री अरुण साव
कैबिनेट मंत्री छत्तीसगढ़ नगर निगम नगर पालिका पार्षद भाजपा राजनीति

नगरीय निकायों में सकारात्मक मतदान से भाजपा के ऐतिहासिक जीत हुई – उप मुख्यमंत्री अरुण साव

RAVISHANKAR GUPTA Feb 17, 2025 0
Spread the love

 

 

गाँवों में भी भाजपा के पक्ष में सकारात्मक वातावरण, हमारे कार्यकर्ता पंचायत चुनावों में भी बड़ी संख्या में जीतकर आएंगे : साव

 

दिल्ली में कांग्रेस शून्य पर रही है, छत्तीसगढ़ के नगर निगमों में भी शून्य पर रही, कांग्रेस लगातार शून्य की ओर बढ़ रही है : साव

 

 

 

N Bharat News,,,,रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने प्रदेशभर के नगरीय निकायों में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत को भाजपा की सकारात्मक जीत बताते हुए कहा है कि निकाय चुनावों में हम अपने कार्यों को लेकर जनता के बीच पहुँचे थे और जनता-जनार्दन के साथ-साथ हमें भी अपने कार्यों पर पूरा भरोसा है और यही विश्वास भाजपा के पक्ष में सकारात्मक मतदान का आधार बना। श्री साव ने कहा कि निकाय चुनावों में भाजपा की प्रचण्ड जीत को “ईवीएम की जीत” बताना कांग्रेस द्वारा जनता और उनके जनादेश का अपमान है । श्री साव ने कांग्रेस पर करारा कटाक्ष करते हुए कहा कि दिल्ली में कांग्रेस शून्य पर रही है, छत्तीसगढ़ के नगर निगमों में भी शून्य पर रही। कांग्रेस लगातार शून्य की ओर बढ़ रही है।

प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री साव ने सोमवार को यहाँ एकात्म परिसर स्थित भाजपा कार्यालय में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश की जनता ने प्रदेश के सभी 10 नगर निगमों में भाजपा को ऐतिहासिक बढ़त और अंतर के साथ जिताया है, 49 में से 35 नगरपालिकाओं और 114 नगर पंचायतों में से 81 नगर पंचायतों में भाजपा के अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। पिछले 13-14 महीनों में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में हमारी सरकार ने मोदी की गारंटी के तहत किए गए वादों को तेजी से पूरा करने का काम किया। नगरीय निकाय क्षेत्रों में तेजी से लगातार विकास के काम किए। 7,500 करोड़ रुपए की राशि नगर निकायों को जारी की। जनसमस्या निवारण पखवाड़े का आयोजन किया। स्वच्छता पखवाड़े का आयोजन किया और अनुकम्पा नियुक्ति के काफी समय से लम्बित प्रकरणों का निपटारा किया। हमारे कामों पर जनता ने अपने विश्वास की मुहर लगाई है।

 

प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि मोदी गारंटी को पूरा करते हुए प्रदेश के 25 लाख किसानों का प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान 3100 रु. प्रति क्विंटल की दर पर खरीदा और समर्थन मूल्य के साथ-साथ अंतर की राशि के एकमुश्त भुगतान की व्यवस्था सुनिश्चित की। 12 लाख किसानों को दो साल के बकाया बोनस का एकमुश्त भुगतान कृषक उन्नति योजना के तहत किया। प्रदेश की 70 लाख महिलाओं के खातों में महतारी वन्दन योजना के तहत हर माह 1,000 हजार रुपए सीधे जमा हो रहे हैं। 13 लाख तेन्दूपत्ता संग्राहकों को प्रति मानक बोरा 4000 रु. से बढ़ी हुई दर की 5500 रुपए राशि व बोनस का भुगतान किया। इसी प्रकार 5.62 लाख भूमिहीन कृषि मजदूरों को 10 हजार रु. सालाना दे रहे हैं। ऐसे अनेक कामों के कारण आज प्रदेश की जनता में भाजपा के प्रति विश्वास लगातार बढ़ रहा है।

प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा को 46 प्रतिशत से अधिक वोट मिला, लोकसभा चुनाव में 52 प्रतिशत से अधिक वोट मिला, और अब नगरीय निकाय के चुनावों में भाजपा को 55.41 प्रतिशत वोट मिला है। लगातार भाजपा का जनाधार बढ़ता ही चला जा रहा है। निकाय चुनावों के लिए भाजपा ने “अटल विश्वास पत्र” जारी कर विकास का विजन और रोडमैप प्रस्तुत किया। उसके आधार पर इतनी बड़ी सफलता भाजपा को मिली है। श्री साव ने तीन चरणों में होने जा रहे त्रि-स्तरीय पंचायत चुनावों के सोमवार से शुरू मतदान की चर्चा करते हुए कहा कि कहा कि सोमवार को पहले चरण में 27,210 पंच, 3,605 सरपंच, 911 जनपद सदस्य और 149 जिला पंचायत सदस्यों के लिए मतदान हुआ है। श्री साव ने कहा कि अभी गाँवों में लोकतंत्र का उत्सवी वातावरण देखते ही बन रहा है! प्रत्यासी और उनके समर्थक रैली की शक्ल में घूम-घूमकर सतत जनसम्पर्क कर रहे हैं। गाँवों में भी भाजपा समर्थित पंच, सरपंच, जनपद व जिला पंचायत सदस्यों के रूप में भाजपा के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में जीतकर आ रहे हैं। प्रदेश में जो विष्णु का सुशासन है, वह पूरे प्रदेश में दिखाई पड़ रहा है और निश्चित रूप से पंचायतों का परिणाम भी भाजपा के अनुकूल रहेगा।

 

प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास को लेकर कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में पाँच साल तक गाँवों की जनता ने यंत्रणा भोगी थी, विकास अवरुद्ध हुआ था। भाजपा की सरकार बनने के बाद आज 8 लाख से अधिक हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास योजना की पहली किश्त मिल गई है, 2 लाख हितग्राहियों के मकान बनकर पूरे हो गए हैं और उनका गृह-प्रवेश भी हमने कराया है। गाँवों के अवरुद्ध विकास को तेज गति मिली है. गाँवों में महतारी सदन बना रहे हैं। इसलिए आज गाँवों में भी भाजपा के पक्ष में सकारात्मक वातावरण है और भाजपा कार्यकर्ता पंचायत चुनावों में भी बड़ी संख्या में जीतकर आएंगे और गाँवों के विकास आगे बढ़ाएंगे।

 

पत्रकार वार्ता में प्रदेश मीडिया सह प्रभारी अनुराग अग्रवाल, प्रदेश प्रवक्ता संदीप शर्मा, अजजा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष विकास मरकाम, सुरेंद्र पाटनी व पैनलिस्ट डॉ. किरण बघेल की मौजूदगी रही।

RAVISHANKAR GUPTA

Website: http://nbharatnews.com

प्रधान सम्पादक - रविशंकर गुप्ता प्रधान कार्यालय - कुशालपुर, रिंग रोड नंबर 1 , रायपुर (छत्तीसगढ़) 492001 सम्पर्क सूत्र - 9425257335

Related Story
BREKING NEWS छत्तीसगढ़ रायपुर ख़बर व्यापार
Breking news,बड़े भू-माफिया नेटवर्क का पर्दाफाश हुआगुमा उरला में मंदिर की आड़ में अवैध प्लॉटिंग का खुलासा, ग्रामीणों में उबाल, प्रशासन मौन
RAVISHANKAR GUPTA Jun 15, 2025
BREKING NEWS कांग्रेस कोरिया गरियाबंद छत्तीसगढ़ जगदलपुर जशपुर जांजगीर-चांपा जैजैपुर दंतेवाडा दुर्ग धमतरी नारायणपुर पूर्व विधायक बलरामपुर-रामानुजगंज बलौदाबाज़ार बस्तर बालोद बिलाईगढ़ विधानसभा बिलासपुर बीजापुर बेमेतरा भाजपा भिलाई महासमुंद मुंगेली मोहला मानपुर रतनपुर राजनांदगांव राजनीति राजिम रायगढ़ रायपुर ख़बर रायपुर दक्षिण व्यापार शिक्षा /नौकरी सरगुजा सुकमा सूरजपुर
कांग्रेस ने सभी जिलों में ईडी और भाजपा सरकार का पुतला फूंका
RAVISHANKAR GUPTA Jun 15, 2025
छत्तीसगढ़ बधाई शुभकामनाएं रायपुर उत्तर विधायक रायपुर ख़बर विधायक व्यापार
वर्षों की प्रतीक्षा हुई समाप्त — अवंती विहार पुल का भव्य लोकार्पण! जनसेवा और प्रतिबद्धता का प्रतीक बना 30 लाख की लागत से निर्मित पुल,,विधायक पुरंदर मिश्रा
RAVISHANKAR GUPTA Jun 15, 2025
छत्तीसगढ़ बिलाईगढ़ विधानसभा विधायक व्यापार शिक्षा /नौकरी स्वास्थ्य
विश्व रक्तदान दिवस पर विधायक कविता लहरें ने किया रक्तदान, समाज को दिया सेवा का संदेश
RAVISHANKAR GUPTA Jun 15, 2025
छत्तीसगढ़ रायपुर उत्तर विधायक रायपुर ख़बर विधायक व्यापार शिक्षा /नौकरी
अपेक्स बैंक अध्यक्ष केदारनाथ गुप्ता और उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा की गरिमामयी उपस्थिति 11 साल बेमिसाल: सेवा, सुशासन और संकल्प का उत्सव मोदी है तो मुमकिन है – जनकल्याण योजनाओं की गूंज
RAVISHANKAR GUPTA Jun 14, 2025
छत्तीसगढ़ प्रत्रकार रायपुर उत्तर विधायक रायपुर ख़बर विधायक
पत्रकार देश और समाज का आईना हैं” – पत्रकारिता महोत्सव में विधायक पुरंदर मिश्रा का प्रेरक उद्बोधन
RAVISHANKAR GUPTA Jun 14, 2025
छत्तीसगढ़ रायपुर उत्तर विधायक रायपुर ख़बर विधायक व्यापार शिक्षा /नौकरी
HR कॉन्क्लेव में विधायक पुरंदर मिश्रा का प्रेरणादायक संबोधन – “सनातन संस्कृति के आलोक में भारत का विश्वगुरु बनने का मार्ग प्रशस्त
RAVISHANKAR GUPTA Jun 14, 2025
छत्तीसगढ़ पुलिस व्यापार सूरजपुर
सूरजपुर पुलिस का जुआरियों पर बड़ा प्रहार, जुआ खेलते 11 अंतरजिला जुआड़ी गिरफ्तार, 96 हजार 900 रूपये, स्कार्पियों, कार व मोटर सायकल किया जप्त
RAVISHANKAR GUPTA Jun 14, 2025
BREKING NEWS अंबिकापुर कलेक्टर छत्तीसगढ़ व्यापार शिक्षा /नौकरी सूरजपुर
BREKING NEWS,अम्बिकापुर तहसीलदार की कुर्सी हिली! ज़िंदा महिला को ‘मृत’ दिखाकर ज़मीन हड़पने वाले अफसर पर गिरी गाज
RAVISHANKAR GUPTA Jun 14, 2025
BREKING NEWS छत्तीसगढ़ पुलिस सूरजपुर
अवैध कबाड़ पर सूरजपुर पुलिस की लगातार सख्त कार्यवाही, 80 हजार कीमत के कबाड़ जप्त, 1 आरोपी गिरफ्तार।
RAVISHANKAR GUPTA Jun 14, 2025

Leave a Reply
Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राजनीति
BREKING NEWS कांग्रेस कोरिया गरियाबंद छत्तीसगढ़ जगदलपुर जशपुर जांजगीर-चांपा जैजैपुर दंतेवाडा दुर्ग धमतरी नारायणपुर पूर्व विधायक बलरामपुर-रामानुजगंज बलौदाबाज़ार बस्तर बालोद बिलाईगढ़ विधानसभा बिलासपुर बीजापुर बेमेतरा भाजपा भिलाई महासमुंद मुंगेली मोहला मानपुर रतनपुर राजनांदगांव राजनीति राजिम रायगढ़ रायपुर ख़बर रायपुर दक्षिण व्यापार शिक्षा /नौकरी सरगुजा सुकमा सूरजपुर
कांग्रेस ने सभी जिलों में ईडी और भाजपा सरकार का पुतला फूंका
RAVISHANKAR GUPTA Jun 15, 2025
BREKING NEWS कांग्रेस छत्तीसगढ़ भाजपा राजनीति रायपुर ख़बर
भाजपा के इशारे पर ईडी ने सुकमा कांग्रेस भवन को अटैच किया हम तो राजीव भवन बनाने के एक-एक पैसे का हिसाब दे देंगे, ईडी कुशाभाऊ ठाकरे परिसर के 150 करोड़ का भी हिसाब लेगी? – कांग्रेस
RAVISHANKAR GUPTA Jun 13, 2025
BREKING NEWS कांग्रेस छत्तीसगढ़ राजनीति रायपुर ख़बर व्यापार शिक्षा /नौकरी स्वास्थ्य
राजनांदगांव में रेत के अवैध कारोबार में गोली बारी भाजपा के सुशासन की हकीकत –  प्रदेश में रेत और खनन माफिया, बेलगाम,,कांग्रेस
RAVISHANKAR GUPTA Jun 12, 2025
BREKING NEWS कांग्रेस छत्तीसगढ़ भारत राजनीति रायपुर ख़बर विधायक व्यापार शिक्षा /नौकरी
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बोले- प्रधानमंत्री मोदी की पूरी राजनीतिक यात्रा विघटन और विभाजन की रही,चुनाव के समय जमकर बोलने वाले मोदी की ट्रंप के बयानों पर चुप्पी की क्या मजबूरी है? 
RAVISHANKAR GUPTA Jun 11, 2025

Disclaimer

साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी N. भारत इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। N. भारत में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, N. भारत या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा।

स्वामी/संपादक – रवि शंकर गुप्ता

प्रधान कार्यालय – रिंग रोड नं 01 , कुशालपुर , रायपुर (छत्तीसगढ़) 492001 EMAIL ID – nbharatnews01@gmail.com MOBILE NO. – 9425257335 Copyright © 2024 | Powered by WordPress | Newsio by ThemeArile