Skip to content
  • Wednesday, 18 June 2025
  • 3:41:19 PM
  • Follow Us
NEW BHARAT NEWS

NEW BHARAT NEWS

  • होम
  • भारत
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • मध्यप्रदेश
  • राजनीति
  • शिक्षा /नौकरी
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • About
  • contact us
  • Youtube
  • Twitter
  • Facebook
  • Whatsapp
  • Home
  • भाजपा सरकार गरीबों के मकान का सपना तोड़ने 5 डिसमिल से कम जमीन की रजिस्ट्री बंद करने जा रही – कांग्रेस
कांग्रेस छत्तीसगढ़ रतनपुर राज्यपाल

भाजपा सरकार गरीबों के मकान का सपना तोड़ने 5 डिसमिल से कम जमीन की रजिस्ट्री बंद करने जा रही – कांग्रेस

RAVISHANKAR GUPTA Feb 6, 2025 0
Spread the love

 

 

 

 

N Bharat news,,,,,,रायपुर/06 फरवरी 2025। कांग्रेस ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार गरीबों के मकान का सपना तोड़ने 5 डिसमिल से कम जमीन की रजिस्ट्री बंद करने की तैयारी में है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा सरकार बड़े बिल्डरों को फायदा पहुंचाने के लिए गरीबों के मकान बनाने में रोक लगाने जा रही है। गरीब आदमी 400, 500, 1000 वर्ग फीट का प्लाट लेकर अपने घर के सपने को पूरा करता है। भाजपा सरकार से गरीब का घर का सपना भी बर्दाश्त नहीं हो रहा है। निगम एवं पंचायत चुनाव के बाद साय सरकार ने तैयारी कर लिया है कि पूरे प्रदेश में छोटे प्लाटो की रजिस्ट्री रोक दिया जायेगा। यह नियम शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों की गरीब जनता को परेशान करने के लिए बनाया जा रहा है। इस नियम के बाद किसी के पास 2000 वर्ग फीट का प्लाट है तो वह अपनी जरूरत शादी, इलाज आदि के खर्च के लिये आधा जमीन नहीं बेच पायेगा। भाजपा की नीति पूंजीपतियों को बढ़ावा और गरीबों को परेशान करने वाली है।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि साय सरकार गरीबों को घर, जमीन खरीदने से रोकना चाह रही। जनता इस अन्याय का बदला निकाय चुनाव में लेगी। कांग्रेस सरकार ने गाइडलाइन की दरों में 30 प्रतिशत की छूट दिया था और पूरे पांच सालों तक कांग्रेस सरकार ने गाइडलाइन की दरों में एक रू. की बढ़ोतरी भी नहीं किया था जिसके कारण आम आदमी गरीब और मध्यम वर्ग को मकान, दुकान, खेत खरीदने में सहूलियत हुई तथा गाईड लाईन की दरें कम होने से आम आदमी को अन्य टैक्सों में भी राहत मिला। गाईड लाईन की दर 30 प्रतिशत कम होने से राज्य के राजस्व में भी बढ़ोतरी हुई थी। पावरनाम और एग्रीमेंट करवा कर प्रापर्टी खरीदने की परंपरा खत्म हुई तथा लोग रजिस्ट्री करवाने लगे जिससे सरकार के राजस्व में बढ़ोतरी हुई। कृषि के बाद रियल स्टेट ही ऐसा क्षेत्र है जहां सबसे ज्यादा रोजगार मिलता है, इस छूट से राज्य के रियल स्टेट क्षेत्र में जबरदस्त उछाल आया था।

 

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि जब भी भाजपा की सरकार आती है वह गरीबों को, छोटे व्यापारियों को परेशान करने वाली नीति बनाती है। पहले भी भाजपा के सरकार के समय 5 डिसमिल से कम जमीनों की रजिस्ट्री पर रोक लगा दिया था ताकि गरीबों के प्लाट न बिके और भाजपाई भूमाफिया का एकाधिकार चले फिर वही दौर वापस लाने की कोशिश शुरू की जा रही है। गाइड लाईन की दरें छूट बंद होने का नुकसान आम आदमी के साथ जमीन के छोटे मझोले व्यापारियों को नुकसान हुआ। अब गरीब घर भी नहीं बना पायेगा।

 

 

 

RAVISHANKAR GUPTA

Website: http://nbharatnews.com

प्रधान सम्पादक - रविशंकर गुप्ता प्रधान कार्यालय - कुशालपुर, रिंग रोड नंबर 1 , रायपुर (छत्तीसगढ़) 492001 सम्पर्क सूत्र - 9425257335

Related Story
छत्तीसगढ़ भाजपा राजनीति रायपुर ख़बर
राज्यपाल को ज्ञान देने वाली कांग्रेस राहुल गांधी को सिखाए जिन्होंने लोकसभा में पारित अध्यादेश फाड़ दिया था:संजय श्रीवास्तव
RAVISHANKAR GUPTA Jun 17, 2025
छत्तीसगढ़ दिल्ली देश भाजपा भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित चिमननानी भारत रायपुर ख़बर
भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश जी, व क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जम्वाल रायपुर पहुंचे
RAVISHANKAR GUPTA Jun 17, 2025
छत्तीसगढ़ भाजपा भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित चिमननानी भारत रायपुर ख़बर
आदिवासी समाज के स्वाभिमान और विकास को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाएगा चरण पादुका योजना – विकास मरकाम
RAVISHANKAR GUPTA Jun 17, 2025
कैबिनेट मंत्री छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री रायपुर ख़बर
छत्तीसगढ़ की तरक्की और विकास में सेन समाज महत्वपूर्ण योगदान: मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय
RAVISHANKAR GUPTA Jun 17, 2025
छत्तीसगढ़ धर्म धार्मिक बधाई शुभकामनाएं रायपुर ख़बर
श्रीमती चंपा देवी इंदिरा देवी जैन चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा मदर्स डे सम्मान 
RAVISHANKAR GUPTA Jun 17, 2025
कैबिनेट मंत्री खेल मंत्री छत्तीसगढ़ रायपुर ख़बर विधायक व्यापार शिक्षा /नौकरी
राजस्व प्रकरणों का समय-सीमा में निराकरण नहीं करने वाले अधिकारियों पर होगी अनुशासनात्मक कार्यवाही: राजस्व खेल मंत्री  टंकराम वर्मा
RAVISHANKAR GUPTA Jun 17, 2025
कांग्रेस छत्तीसगढ़ राजनीति रायपुर ख़बर
सरकार कौन चला रहा है? राज्यपाल, विधानसभा अध्यक्ष की मुख्यमंत्री?- दीपक बैज
RAVISHANKAR GUPTA Jun 16, 2025
छत्तीसगढ़ रायपुर ख़बर स्वास्थ्य
सिकल सेल जागरूकता दिवस पर बुधवार को सभी आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में आरोग्य मेला का होगा आयोजन आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में निःशुल्क स्क्रीनिंग और औषधि वितरण के साथ होगा जनसंवाद
RAVISHANKAR GUPTA Jun 16, 2025
BREKING NEWS छत्तीसगढ़ पुलिस रायपुर ख़बर व्यापार शिक्षा /नौकरी
नौकरी लगाने का झांसा देकर लाखों रूपये ठगी करने वाला आरोपी मुकेश कुमार साहू गिरफ्तार
RAVISHANKAR GUPTA Jun 16, 2025
छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री रायपुर ख़बर विधायक व्यापार शिक्षा /नौकरी
खूब पढ़ो, आगे बढ़ो और राज्य का गौरव बनो: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
RAVISHANKAR GUPTA Jun 16, 2025

Leave a Reply
Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राजनीति
छत्तीसगढ़ भाजपा राजनीति रायपुर ख़बर
राज्यपाल को ज्ञान देने वाली कांग्रेस राहुल गांधी को सिखाए जिन्होंने लोकसभा में पारित अध्यादेश फाड़ दिया था:संजय श्रीवास्तव
RAVISHANKAR GUPTA Jun 17, 2025
कांग्रेस छत्तीसगढ़ राजनीति रायपुर ख़बर
सरकार कौन चला रहा है? राज्यपाल, विधानसभा अध्यक्ष की मुख्यमंत्री?- दीपक बैज
RAVISHANKAR GUPTA Jun 16, 2025
BREKING NEWS कांग्रेस कोरिया गरियाबंद छत्तीसगढ़ जगदलपुर जशपुर जांजगीर-चांपा जैजैपुर दंतेवाडा दुर्ग धमतरी नारायणपुर पूर्व विधायक बलरामपुर-रामानुजगंज बलौदाबाज़ार बस्तर बालोद बिलाईगढ़ विधानसभा बिलासपुर बीजापुर बेमेतरा भाजपा भिलाई महासमुंद मुंगेली मोहला मानपुर रतनपुर राजनांदगांव राजनीति राजिम रायगढ़ रायपुर ख़बर रायपुर दक्षिण व्यापार शिक्षा /नौकरी सरगुजा सुकमा सूरजपुर
कांग्रेस ने सभी जिलों में ईडी और भाजपा सरकार का पुतला फूंका
RAVISHANKAR GUPTA Jun 15, 2025
BREKING NEWS कांग्रेस छत्तीसगढ़ भाजपा राजनीति रायपुर ख़बर
भाजपा के इशारे पर ईडी ने सुकमा कांग्रेस भवन को अटैच किया हम तो राजीव भवन बनाने के एक-एक पैसे का हिसाब दे देंगे, ईडी कुशाभाऊ ठाकरे परिसर के 150 करोड़ का भी हिसाब लेगी? – कांग्रेस
RAVISHANKAR GUPTA Jun 13, 2025

Disclaimer

साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी N. भारत इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। N. भारत में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, N. भारत या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा।

स्वामी/संपादक – रवि शंकर गुप्ता

प्रधान कार्यालय – रिंग रोड नं 01 , कुशालपुर , रायपुर (छत्तीसगढ़) 492001 EMAIL ID – nbharatnews01@gmail.com MOBILE NO. – 9425257335 Copyright © 2024 | Powered by WordPress | Newsio by ThemeArile