Skip to content
  • Friday, 30 May 2025
  • 12:01:31 PM
  • Follow Us
NEW BHARAT NEWS

NEW BHARAT NEWS

  • होम
  • भारत
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • मध्यप्रदेश
  • राजनीति
  • शिक्षा /नौकरी
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • About
  • contact us
  • Youtube
  • Twitter
  • Facebook
  • Whatsapp
  • Home
  • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय,उपमुख्यमंत्री अरुण साव की उपस्थिति में भाजपा प्रदेश कार्यालय में जनादेश दिवस का उत्सव
कोरिया खैरागढ़-छुईखदान-गंडई छत्तीसगढ़ दंतेवाडा धर्म धार्मिक नगर निगम नगर पालिका बधाई शुभकामनाएं बलरामपुर-रामानुजगंज बेमेतरा भाजपा भिलाई राजनीति रायपुर ख़बर रायपुर दक्षिण व्यापार शिक्षा /नौकरी स्वास्थ्य

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय,उपमुख्यमंत्री अरुण साव की उपस्थिति में भाजपा प्रदेश कार्यालय में जनादेश दिवस का उत्सव

RAVISHANKAR GUPTA Dec 4, 2024 0
Spread the love

 

 

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जनता को दिया पुनः धन्यवाद

 

*हम सब मिलकर छत्तीसगढ़ को विकसित छत्तीसगढ़ बनाएंगे:विष्णु देव साय*

 

New Bharat news,,,,,रायपुर।भारतीय जनता पार्टी के कुशाभाऊ ठाकरे परिसर स्थित प्रदेश कार्यालय में मंगलवार को छत्तीसगढ़ में भाजपा की ऐतिहासिक और शानदार जीत के एक साल पूरे होने पर ‘जनादेश दिवस’ का आतिशी आयोजन रखा गया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उप मुख्यमंत्री अरुण साव की उपस्थिति में पार्टी पदाधिकारियों, नेताओं व कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी और ढोल-नगाड़ों की थाप पर नृत्य करते हुए पार्टी की जीत की सालगिरह मनाई और अपने उत्साह व उल्लास को व्यक्त किया। उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष 3 दिसम्बर, 2023 को छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनावों के नतीजे घोषित हुए थे, जिसमें भाजपा ने ऐतिहासिक जनादेश के साथ शानदार जीत अर्जित की थी।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस अवसर पर उपस्थित पार्टी नेताओं, पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज 3 दिसंबर को हम सभी लोग जनादेश दिवस के रूप में मना रहे हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ,मा.राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा,केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह व सभी केंद्रीय नेताओं के मार्गदर्शन में जनता ने मोदी जी की गारंटी पर मुहर लगाई।तत्कालीन प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के तौर पर मौजूदा उप मुख्यमंत्री अरुण साव की संघर्षपूर्ण महती भूमिका का उल्लेख कर श्री साय ने कहा कि तब श्री साव ने नेतृत्व महिला मोर्चा, युवा मोर्चा सहित सभी मोर्चा-प्रकोष्ठों को साथ लेकर कांग्रेस के कुशासन को उखाड़ फेंकने के लिए, कांग्रेस की भूपेश सरकार के गलत कार्यों के विरुद्ध जनमत तैयार करने के लिए संघर्ष और आंदोलन किए। पूरे प्रदेश में घूम-घूमकर हमारे कार्यकर्ताओं ने उत्साह का संचार किया और इसका परिणाम हुआ कि 2023 में विधानसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ की 3 करोड़ जनता का भरपूर आशीर्वाद भारतीय जनता पार्टी को मिला। 3 दिसंबर 2023 को विधानसभा चुनाव के परिणाम आए और भाजपा को शानदार व ऐतिहासिक विजय मिली। छत्तीसगढ़ की जनता ने दिल खोलकर भाजपा को सत्ता सौंपी। 54 सीटों में भाजपा को जिताकर सरकार चलाने का जनादेश दिया। श्री साय ने आज जनादेश दिवस की सभी लोगों को, छत्तीसगढ़ की 3 करोड़ जनता को, यहां के देव दुर्लभ मतदाताओं व पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई दी।

प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि तब कोई यह मानने को तैयार ही नहीं था कि भाजपा की सरकार बनेगी। तत्कालीन कांग्रेस सरकार तो इतना ओवर कॉन्फिडेंस में थी कि सरकार तो कांग्रेस की बनेगी, सबने मिलकर तत्कालीन सरकार और कांग्रेस पार्टी की मुखालफत की और चुनाव जीतने में सफल हुए। छत्तीसगढ़ की 3 करोड़ जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी पर विश्वास किया। उन्होंने चुनाव प्रचार के दौरान छत्तीसगढ़ की जनता से जो वादा किया था, उस पर यहाँ की जनता ने विश्वास किया। सभी कार्यकर्ताओं ने खूब मेहनत की, पसीना बहाया जिसका परिणाम हुआ कि हम लोग बड़ा जनादेश लेकर सरकार में बैठे हैं। श्री साय ने कहा कि हमारी सरकार ने पूरी ईमानदारी के साथ मोदी की गारंटी को पूरा किया है और अधिकांश वादे हमारी सरकार ने पूरे कर दिए हैं। चाहे वह प्रधानमंत्री आवास देने की बात हो या किसानों के साथ न्याय करने की बात हो, 3100 रु. प्रति एकड़ धान खरीद और अंतर की राशि एकमुश्त देने की बात हो। 70 लाख से ज्यादा माताओं-बहनों को महतारी वंदन योजना की राशि उनके खाते में हस्तांतरित कर रहे हैं और आज भी रायगढ़ से महतारी वंदन योजना की लाभार्थी के हाथों से बटन दबाकर महतारी वंदन योजना की किश्त जारी की गई है। रामलला दर्शन योजना की शुरुआत हो गई है। तेंदूपत्ता संग्रहण की दर को 4000 से बढ़ाकर 5500 रु. कर दिया गया है। मोदी की गारंटी का अधिकांश वादा हम लोगों ने पूरा किया है। पीएससी घोटाले की भी जाँच सीबीआई कर रही है। उसमें जो दोषी है, उनके लगातार जेल जाने का सिलसिला जारी है। पूरे प्रदेश में सुशासन देने का हमारा संकल्प है। श्री साय ने कहा कि आज कई क्षेत्रों में जो भ्रष्टाचार का रास्ता था, हम उसे बंद कर रहे हैं। कोयला में 25 रुपए प्रति टन के हिसाब से अगर पैसा नहीं मिलता था तो टोकन नहीं कटता था, उसको भी हमने बंद करके ऑनलाइन कर दिया है। कांग्रेस की सरकार ने 2000 करोड़ रु. का शराब घोटाला भी किया। आज हम सुशासन स्थापित कर रहे हैं और भ्रष्ट व आपराधिक मामलों में संलिप्त लोगों पर लगातार कार्रवाई हो रही है। बस्तर क्षेत्र में भी शांति प्रदान करने का काम हमारी सरकार कर रही है। नक्सलवाद के साथ जो हमने मजबूती के साथ लड़ाई लड़ी है और डबल इंजन की सरकार का लाभ हमें मिल रहा है इसकी तारीफ पूरे देश में हो रही है। यह सब आप लोगों के आशीर्वाद का परिणाम है। हम सभी लोग मिलकर छत्तीसगढ़ को विकसित छत्तीसगढ़ के रूप में खड़ा करें, प्रधानमंत्री श्री मोदी के विकसित भारत की कल्पना को साकार करने में सहभागी होना है।

 

*भूपेश सरकार के डंडों और दमन से भाजपा कार्यकर्ता डरा नहीं,जनता ने जिस भावना से जनादेश दिया ,सरकार ने उसी अनुरूप काम किया:अरुण साव*

 

 

प्रदेश के उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने अपने संबोधन में कहा कि एक साल पहले छत्तीसगढ़ की जनता-जनार्दन ने कांग्रेस की अत्याचारी और भ्रष्टाचारी सरकार को उखाड़ फेंका था। आज राज्य में ‘विष्णु का सुशासन’ है और प्रदेश विकास की ओर तेज गति से बढ़ रहा है। मोदी की हर-एक गारंटी पूरी हो रही है। आज छत्तीसगढ़ के गांव और शहरों में तेज गति से विकास हो रहा है। छत्तीसगढ़ की जनता ने जो जनादेश दिया, उसके लिए छत्तीसगढ़ की जनता को हम प्रणाम करते हैं। आज का ऐतिहासिक दिन हमेशा छत्तीसगढ़ के इतिहास में 3 दिसंबर 2023 का दिन स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जाएगा जब एक बार फिर छत्तीसगढ़ में नई सुबह हुई थी। आज छत्तीसगढ़ नई ऊंचाइयों की ओर अग्रसर हो रहा है। सभी कार्यकर्ताओं ने अथक संघर्ष व प्रयास किया है, मुकदमे झेले, लाठी-डंडा खाए, लेकिन डिगे नहीं। श्री साव ने तब कही गई अपनी बात को भी याद किया कि भारतीय जनता पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता न डरेगा, न झुकेगा और राज्य की अन्यायी, अत्याचारी और भ्रष्ट सरकार को उखाड़ फेंके बिना चैन की नींद नहीं सोएगा। श्री साव ने कहा कि हर-एक कार्यकर्ता ने पूरी ताकत लगाई और जनता का आशीर्वाद मिला। छत्तीसगढ़ के हर वर्ग का आज कल्याण हो रहा है। पार्टी कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम से छत्तीसगढ़ नये इतिहास की ओर नई सुबह के साथ आगे बढ़ रहा है, मोदी की गारंटी को पूरा करते हुए आगे बढ़ रहा है।

 

इस दौरान विधायक मोतीलाल साहू, पुरंदर मिश्रा, सुनील सोनी,

प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी, प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव, प्रदेश मंत्री किशोर महानंद, रायपुर संभाग प्रभारी सौरभ सिंह, कार्यालय प्रभारी नरेश चंद्र गुप्ता, प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी, सह प्रभारी अनुराग अग्रवाल, राजीव अग्रवाल, शहर जिला अध्यक्ष जयंती पटेल, छगनलाल मूंदड़ा, सचिदानंद उपासने, केदार गुप्ता, नलिनीश ठोकने, राजीव चक्रवर्ती, अंजय शुक्ला, सलीम राज, अशोक बजाज, सुनील पिल्लई, अंजय शुक्ला ,मितुल कोठारी, तौकीर रजा, उमेश घोरमोड़े, गौरी शंकर श्रीवास अभिनेश कश्यप, राहुल टिकरिया, सुनील चौधरी, शहर जिला महामंत्री सत्यम दुआ, जेपी चंद्रवंशी, विश्वादिनी पांडेय, किरण बघेल, तुषार चोपड़ा सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।

——————

RAVISHANKAR GUPTA

Website: http://nbharatnews.com

प्रधान सम्पादक - रविशंकर गुप्ता प्रधान कार्यालय - कुशालपुर, रिंग रोड नंबर 1 , रायपुर (छत्तीसगढ़) 492001 सम्पर्क सूत्र - 9425257335

Related Story
रायपुर ख़बर
चरामेति फाउंडेशन की सेवा भावना
RAVISHANKAR GUPTA May 30, 2025
बेमेतरा
*कठिया में कोहराम: कार और मालवाहक की टक्कर में शिक्षिका की मौत*
RAVISHANKAR GUPTA May 29, 2025
छत्तीसगढ़ देश मुख्यमंत्री रायपुर ख़बर व्यापार शिक्षा /नौकरी
युवा शक्ति है राष्ट्र शक्ति मुख्यमंत्री अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नागरिक अभिनंदन समारोह में हुए शामिल
RAVISHANKAR GUPTA May 29, 2025
कैबिनेट मंत्री छत्तीसगढ़ महिला बाल विकास मंत्री सूरजपुर
सुशासन तिहार अंतर्गत खोड में मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की मौजूदगी में समाधान शिविर का किया गया आयोजन
RAVISHANKAR GUPTA May 29, 2025
कांग्रेस छत्तीसगढ़ दंतेवाडा राजनीति रायपुर ख़बर
दंतेवाड़ा कलेक्ट्रेट घेराव के साथ कांग्रेस की चार दिवसीय पदयात्रा संपन्न पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज ने बस्तर की खनिज संपदा लूट के खिलाफ किया 40 किमी की पदयात्रा
RAVISHANKAR GUPTA May 29, 2025
कैबिनेट मंत्री छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य हॉस्पिटल
स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल की अध्यक्षता में महासमुंद मेडिकल कालेज स्वशासी समिति की बैठक संपन्न
RAVISHANKAR GUPTA May 29, 2025
छत्तीसगढ़ रायपुर ख़बर व्यापार शिक्षा /नौकरी
NSUI के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष संजीव शुक्ला ने विज्ञप्ति जारी कर ABVP के राष्ट्रीय बैठक पर सवाल उठाया
RAVISHANKAR GUPTA May 29, 2025
BREKING NEWS छत्तीसगढ़ पुलिस रायपुर ख़बर
रायपुर पुलिस की टीम द्वारा थाना न्यू राजेन्द्र नगर क्षेत्रांतर्गत स्थित स्पॉ सेंटर की फरार महिला संचालक गिरफ्तार
RAVISHANKAR GUPTA May 29, 2025
कैबिनेट मंत्री छत्तीसगढ़ धर्म धार्मिक भाजपा राजनीति रायपुर ख़बर विधायक सांसद
सांसद बृजमोहन अग्रवाल के पिताश्री के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया नमन राजनीतिक, सामाजिक जगत की प्रमुख हस्तियों ने स्व. श्री अग्रवाल जी को किया नमन,, मंत्री एवं विधायक भाजपा अध्यक्ष 
RAVISHANKAR GUPTA May 29, 2025
आरंग आरंग विधायक कैबिनेट मंत्री छत्तीसगढ़ धर्म धार्मिक बधाई शुभकामनाएं रायपुर ख़बर विधायक
पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होलकर जी की जयंती के अवसर पर आरंग में भव्य समारोह संपन्न मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे आरंग विधायक व कैबिनेट मंत्री दर्जा गुरु खुशवंत साहेब जी
RAVISHANKAR GUPTA May 28, 2025

Leave a Reply
Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राजनीति
कांग्रेस छत्तीसगढ़ दंतेवाडा राजनीति रायपुर ख़बर
दंतेवाड़ा कलेक्ट्रेट घेराव के साथ कांग्रेस की चार दिवसीय पदयात्रा संपन्न पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज ने बस्तर की खनिज संपदा लूट के खिलाफ किया 40 किमी की पदयात्रा
RAVISHANKAR GUPTA May 29, 2025
कैबिनेट मंत्री छत्तीसगढ़ धर्म धार्मिक भाजपा राजनीति रायपुर ख़बर विधायक सांसद
सांसद बृजमोहन अग्रवाल के पिताश्री के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया नमन राजनीतिक, सामाजिक जगत की प्रमुख हस्तियों ने स्व. श्री अग्रवाल जी को किया नमन,, मंत्री एवं विधायक भाजपा अध्यक्ष 
RAVISHANKAR GUPTA May 29, 2025
कांग्रेस छत्तीसगढ़ नगर निगम नगर पालिका राजनीति
रायपुर नगर निगम कौन चला रहा है? क्या निर्णय हो रहा है मेयर को ही पता नहीं?,,,कांग्रेस
RAVISHANKAR GUPTA May 24, 2025
BREKING NEWS कांग्रेस छत्तीसगढ़ पूर्व विधायक भिलाई राजनीति रायपुर ख़बर
कुम्हारी टोल प्लाजा बंद कराकर रहेंगे विकास उपाध्याय के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने कुम्हारी टोल प्लाजा बंद कराने चलाया ‘‘हस्ताक्षर अभियान
RAVISHANKAR GUPTA May 24, 2025

Disclaimer

साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी N. भारत इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। N. भारत में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, N. भारत या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा।

स्वामी/संपादक – रवि शंकर गुप्ता

प्रधान कार्यालय – रिंग रोड नं 01 , कुशालपुर , रायपुर (छत्तीसगढ़) 492001 EMAIL ID – nbharatnews01@gmail.com MOBILE NO. – 9425257335 Copyright © 2024 | Powered by WordPress | Newsio by ThemeArile