Skip to content
  • Sunday, 18 May 2025
  • 4:55:30 AM
  • Follow Us
NEW BHARAT NEWS

NEW BHARAT NEWS

  • होम
  • भारत
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • मध्यप्रदेश
  • राजनीति
  • शिक्षा /नौकरी
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • About
  • contact us
  • Youtube
  • Twitter
  • Facebook
  • Whatsapp
  • Home
  • भाजपा की सदस्यता अभियान की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला एवं नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की बैठक संपन्न हुई
कोरिया खैरागढ़-छुईखदान-गंडई छत्तीसगढ़ जगदलपुर दंतेवाडा दिल्ली देश पार्षद बलरामपुर-रामानुजगंज बेमेतरा भाजपा भिलाई राजनीति रायपुर ख़बर विदेश व्यापार शिक्षा /नौकरी स्वास्थ्य

भाजपा की सदस्यता अभियान की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला एवं नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की बैठक संपन्न हुई

RAVISHANKAR GUPTA Nov 30, 2024 0
Spread the love

 

अच्छा नेता वही है जो नए नेता, नई टीम बनाकर संगठन को दें – नितिन नबीन

 

जनता जानती है कि उनका विकास भाजपा के साथ ही संभव है- किरण सिंह देव

 

राजनीतिक दल की मजबूती आधार बूथ होता है – नरेश बंसल

 

New bharat news,,,,,रायपुर। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय में आज संगठन पर्व प्राथमिक सदस्यता अभियान एवं सक्रिय सदस्यता अभियान, व संगठनों चुनावों की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला एवं नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की बैठक संपन्न हुई। बैठक को प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव, राष्ट्रीय चुनाव प्रभारी नरेश बंसल, चुनाव पर्यवेक्षक गजेंद्र पटेल, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, प्रदेश चुनाव अधिकारी खूबचंद पारख, सदस्यता अभियान प्रदेश संयोजक अनुराग सिंहदेव, सक्रिय सदस्यता अभियान प्रभारी संजय श्रीवास्तव ने संबोधित किया। 60 लाख सदस्यता लक्ष्य पूरा होने की घोषणा गुब्बारे उड़ाकर करते हुए प्रदेश प्रभारी नीतिन नवीन जी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिहदेव जी, सदस्यता प्रभारी अनुराग सिंह देव मौजूद रहे।

बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश प्रभारी एवं बिहार सरकार में मंत्री नितिन नबीन ने कहा है कि सदस्यता अभियान की सफलता ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी का परचम किस प्रकार से छत्तीसगढ़ में लहरा रहा है। छत्तीसगढ़ में जो लक्ष्य तय किया और जो लक्ष्य भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने अपेक्षा की थी छत्तीसगढ़ भाजपा से उसे लक्ष्य को हमने पूरा किया है और संगठन के इस पर्व को नई संजीवनी देने का कार्य किया है। संगठन चुनावों के विषय कर संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि अच्छा लीडर वही है जो नए नेता, नई टीम बनाकर संगठन को दें। नई टीम की कल्पना को बनाना है और सरकार को ताकत देना है। संगठन को ऊर्जा देना है। आप सबकी मेहनत और संगठन की ताकत से बनी सरकार ने जनता की उम्मीदों पर खड़ा उतरते हुए मोदी की गारंटी में किए बड़े वादों को पूरा कर दिया है और अन्य वादों को पूरा करने की दिशा में काम कर रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में भाजपा इस पंचायत चुनाव और नगरीय निकाय चुनाव में भी पूरी ताकत से उतरेगी। हमें चुनाव में प्रदेश सरकार की उपलब्ध्यिों को लेकर जनता तक जाना है और नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव में जनता से आशीर्वाद मांगना है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने सदस्यता अभियान की सफलता के लिए सभी को बधाई देते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी छत्तीसढ़ प्रदेश ने केन्द्रीय नेतृत्व द्वारा दिया गया सदस्यता लक्ष्य को प्राप्त कर लिया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी कार्यकर्ता एवं सभी पदाधिकारियों ने 86 दिनों में 60 लाख के सदस्य लक्ष्य प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत की है। उन्होंने कहा कि सदस्यता अभियान की सफलता बताती है कि जनता का विश्वास दिन प्रतिदिन भाजपा के ऊपर बढ़ता जा रहा है और सभी भाजपा के साथ देश के विकास में अपनी भागीदारी देना सुनिश्चित करना चाहते हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने रायपुर दक्षिण विधानसभा, महाराष्ट्र की जीत बधाई देते हुए कहा कि एंटी इनकंबेंसी अतीत की बात हो गई है जनता जानती है कि उनका विकास भाजपा के साथ ही संभव है अब देश प्रोइनकमबेंसी देख रहा है।

 

राष्ट्रीय चुनाव प्रभारी नरेश बंसल ने प्रजेंटेशन के माध्यम संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा के अब तक पूरे देश भर में 11 करोड़ से ऊपर प्राथमिक सदस्य बने हैं। 5 नवंबर तक देशभर में 2 लाख 90 हजार सक्रिय सदस्यों की पहली सूची प्रकाशित की हुई। 22 नवंबर को जो कार्यशाला थी आंकड़े के अनुसार 6 लाख से अधिक भाजपा के सक्रिय सदस्य बन चुके हैं। छत्तीसगढ़ में 60 हजार सक्रिय सदस्य बने हैं और 81 हजार का लक्ष्य दिया है। किसी भी राजनीतिक दल की मजबूती का आधार बूथ होता है। बूथ जीता तो चुनाव जीता यही चुनाव जीतने का आधार है। 1 दिसंबर से 15 दिसंबर तक मंडल अध्यक्ष चुनाव प्रक्रिया करनी है। 5 दिसंबर तक हमको बूथ स्तर का चुनाव पूरा करना है। इसके बाद 30 दिसंबर तक जिलाध्यक्षों का चुनाव भी संपन्न करना है। हमें सबको साथ लेकर चलना है और भाजपा संगठन की मजबूती के लिए कार्य करना है। भाजपा परिवार वादी पार्टी नहीं है परंतु परिवार के भाव से कार्य करने वाली पार्टी है।

 

भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री महामंत्री पवन साय ने कहा सदस्यता अभियान में आप सभी लोगों ने बहुत अच्छा कार्य किया ।जो हमने टारगेट रखा उसे 100 प्रतिशत प्रदेश की टीम ने पूरा किया है। इसके लिए सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं। हमें 5 दिसंबर तक बूथों को गठन करना है। मंडल चुनाव एवं जिले के चुनाव की जो प्रक्रिया है इस पर भी कार्य करना है। 2 तारीख तक हमारे जिले की कार्यशाला हो जाए। जब बूथ मजबूत होता है तब मंडल एवं जिला मजबूती के साथ खड़ा होता है और इसका परिणाम भी अच्छा होता है।

 

भाजपा सदस्यता अभियान के प्रदेश संयोजक अनुराग सिंह देव ने सदस्यता वृत प्रस्तुत करते हुए कहा कि हमने सदस्यता अभियान के 60 लाख नए सदस्य बनाने का लक्ष्य प्राप्त कर लिया है। सदस्यता अभियान बूथ, मंडल, जिला इकाई ने अपनी पूर्ण सहभागिता से इस लक्ष्य को प्राप्त किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के 24 हजार बूथों में यह अभियान चलाया गया। जिसमें ऑनलाइन एवं ऑफ लाइन दोनों तरह से चला। जहां पर मोबाईल नेटवर्क की समस्या रही वहां पर ऑफ लाइन सदस्यता अभियान तेजी से चला। ऑनलाइन सदस्तया अभियान के तहत कुल 44 लाख 61 हजार 416 सदस्य बनाए गए वहीं 10 लाख 39 हजार 623 सदस्य ऑफलाइन बनाए गए वहीं मिस्ड् कॉल के माध्यम से 7 लाख 81 हजार 959 लोग सदस्य बने है इस तरह कुल 60 लाख 66 हजार 039 सदस्य बनाए गए है। जिलों में बिलासपुर ने 3,24,545 रायपुर में 2,20,908, महासमुंद में 2,14,414, दुर्ग में 2,01,456 एवं रायगढ़ में 1,90,940 ऑनलाइन सदस्य बनाए गए है इसके साथ ही ऑफलाईन सदस्यता अभियान में रायगढ़ 1,29,308, कोरबा 1,02,772, जशपुर 60,002, सक्ती 41,746 एवं बलोदाबाजार में 39,166 सदस्य बनाए गए। इसके साथ ही विस्तारकों ने भी सदस्यता अभियान को सफल बनाने के लिए कार्य किए।

प्रदेश महामंत्री एवं सक्रिय सदस्यता अभियान के प्रदेश संयोजक संजय श्रीवास्तव ने कहा कि सदस्यता अभियान को लेकर दिल्ली में 21 अक्टूबर एवं 22 नंबवर को बैठक हुई। प्राथमिक सदस्यता अभियान ने अपना लक्ष्य प्राप्त कर लिया है वहीं सक्रिय सदस्यता अभियान के तहत लक्ष्य प्राप्त की ओर है। हमने अब तक 60 हजार सक्रिय बनाए है और जल्द ही अपने 81 हजार सक्रिय सदस्य बनाने की ओर अग्रसर है। सक्रिय सदस्यता अभियान के तहत प्रत्येक मंडल में 200 सक्रिय सदस्य बनाना है और प्रदेश में 405 मंडल है जिसमें कुल 81 हजार सदस्यता होते है। 1 दिसम्बर तक 60 हजार सदस्य बन गए है और आगे 05 दिसम्बर इस अभियान में तेजी लाते हुए इसे पूरा करना है।

 

प्रदेश चुनाव अधिकारी खूबचंद पारख ने कहा कि रायपुर जिला को छोड़कर सभी 34 जिलों में संगठन चुनाव की कार्यशाला संपन्न हो चुकी है। बूथों में चुनाव हमें 15 नवंबर से 30 नवंबर तक पूरा करना था जो 2 दिसम्बर तक पूरा हो जाएगा। एक निश्चित तिथि में पूरे 35 जिलों में कार्यशाला हुई है निश्चित तिथि में रायपुर को छोड़कर 389 मंडलों की कार्यशाला हुई है लगभग सभी बूथों में शत प्रतिशत हमारी कमेटी बन गई है। आज लगभग 14,226 बूथों में चुनाव हो चुका है। लगभग 15,000 बूथों का चुनाव हो चुका है और 9,000 बूथों का चुनाव बचा है 5 दिसंबर तक 100 प्रतिशत आंकड़ा पूरा करना है। मंडल अध्यक्ष एवं नया जिला अध्यक्ष बनेगा तो सदस्यता के पूरे होने के बाद वहां पर नई समिति बना ली जाएगी ,लेकिन 12 लोगों में तीन महिलाएं होना चाहिए और सभी वर्गों को अवसर देना है संगठन चुनाव को लेकर हमारे कार्यकर्ताओं में उत्साह है। मंडल का चुनाव 15 दिसम्बर तक एवं जिले का चुनाव 30 दिसंबर तक करना है। अध्यक्ष की घोषणा होने के बाद क्रांति प्रतिनिधियों की नियुक्ति करना है जिसमें 4 सदस्य होंगे।

 

इस दौरान बैठक में प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव ,रामू रोहरा, भरत वर्मा ,रामजी भारती पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल, प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष मधुसूदन यादव, भूपेन्द्र सवन्नी, निर्मल सिन्हा, लक्ष्मी वर्मा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक विक्रम उसेंडी, मंत्री लखन लाल देवांगन, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं विधायक धरमलाल कौशिक, पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, सांसद रूप कुमारी चौधरी, चंपा देवी पावल,राजीव अग्रवाल, नरेश चंद्र गुप्ता, रजनीश शुक्ला,अमित चिमनानी, अनुराग अग्रवाल, नवीन मार्कंडेय, सरला कोरिया विकास मरकाम, ओजस्वी मांडवी, शालिनी राजपूत सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष, जिला चुनाव प्रभारी, सह प्रभारी, जिला सदस्यता अभियान के संयोजक, सहसंयोजक मौजूद रहे।

RAVISHANKAR GUPTA

Website: http://nbharatnews.com

प्रधान सम्पादक - रविशंकर गुप्ता प्रधान कार्यालय - कुशालपुर, रिंग रोड नंबर 1 , रायपुर (छत्तीसगढ़) 492001 सम्पर्क सूत्र - 9425257335

Related Story
छत्तीसगढ़ बेमेतरा बेमेतरा विधायक विधायक व्यापार शिक्षा /नौकरी स्वास्थ्य
वार्ड क्रमांक 14 में नाली व गंदे पानी की समस्या पर विधायक दीपेश साहू ने किया निरीक्षण, अधिकारियो को दिए तत्काल समाधान के निर्देश
RAVISHANKAR GUPTA May 17, 2025
छत्तीसगढ़ धर्म धार्मिक भारत भारत/पाकिस्तान मुख्यमंत्री रायपुर ख़बर विधायक व्यापार शिक्षा /नौकरी
मुख्यमंत्री ने तिरंगा यात्रा के अवसर पर शहीदों के परिजनों को शाल और श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर हस्ताक्षर अभियान चलाकर एकता का दिया संदेश
RAVISHANKAR GUPTA May 17, 2025
छत्तीसगढ़ धरसीवां विधायक भाजपा रायपुर ख़बर विधायक व्यापार शिक्षा /नौकरी सांसद
सुशासन तिहार व भूमिपूजन में जनता के बीच पहुँचे बृजमोहन अग्रवाल व् अनुज शर्मा जनता के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं को सुनना और समाधान करना यही तो भाजपा का सुशासन है-
RAVISHANKAR GUPTA May 17, 2025
छत्तीसगढ़ भाजपा रायपुर ख़बर विधायक व्यापार शिक्षा /नौकरी
पूर्व मंत्री व विधायक मूणत पत्रकार वार्ता में गरजे : पाँच साल के शासनकाल में कांग्रेस ने राजधानी के विकास के लिए एक भी काम नहीं किया है, केवल भ्रष्टाचार किया
RAVISHANKAR GUPTA May 17, 2025
छत्तीसगढ़ धर्म धार्मिक सूरजपुर
सूरजपुर में निकाली गयी तिरंगा यात्रा, “भारत माता की जय” से गूंजा शहर,, सेना के सम्मान में जिले के विभिन्न स्थानों पर निकाली तिरंगा यात्रा भारत माता की जय-जयकार और वंदे मातरम के लगे नारे ,,,
RAVISHANKAR GUPTA May 17, 2025
कैबिनेट मंत्री छत्तीसगढ़ धर्म धार्मिक बलौदाबाज़ार भारत भारत/पाकिस्तान
ऑपरेशन सिंदूर: राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए नागरिक तिरंगा यात्रा का आयोजन जिले के प्रभारी मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल के नेतृत्व में सकरी में निकली तिरंगा यात्रा
RAVISHANKAR GUPTA May 17, 2025
आरंग आरंग विधायक कैबिनेट मंत्री छत्तीसगढ़
सुशासन तिहार 2025 “संवाद से समाधान” शिविर में कैबिनेट मंत्री दर्जा गुरु खुशवंत साहेब की गरिमामयी उपस्थिति
RAVISHANKAR GUPTA May 17, 2025
कैबिनेट मंत्री खेल छत्तीसगढ़ बिलासपुर रायपुर ख़बर
कबड्डी धैर्य, बुद्धि और शक्ति के समायोजन वाला खेल : उप मुख्यमंत्री अरुण साव
RAVISHANKAR GUPTA May 17, 2025
कैबिनेट मंत्री छत्तीसगढ़ महिला बाल विकास मंत्री सूरजपुर
तिरंगा बना गर्व का प्रतीक: कैबिनेट मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े के नेतृत्व में भटगांव में ऐतिहासिक पदयात्रा, ऑपरेशन सिंदूर के शूरवीरों को जनसैलाब का नमन
RAVISHANKAR GUPTA May 17, 2025
जगदलपुर
जनता दरबार में एकजुट हुए मसीही समाज के नेता, समाज की समस्याओं पर बनी रणनीति
RAVISHANKAR GUPTA May 17, 2025

Leave a Reply
Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राजनीति
कांग्रेस छत्तीसगढ़ राजनीति रायपुर ख़बर
शिवराज सिंह ने जिन 51 हजार हितग्राहियों को पीएम आवास का गृह प्रवेश कराया वह भी भूपेश सरकार के समय स्वीकृत हुये है – कांग्रेस
RAVISHANKAR GUPTA May 13, 2025
BREKING NEWS कांग्रेस छत्तीसगढ़ राजनीति
सुशासन तिहार में मिले 40 लाख से अधिक आवेदनो का निराकरण करने का दावा खोखला जनता के आवेदनो को निरस्त करना निराकरण कैसे हो गया?,,, कांग्रेस
RAVISHANKAR GUPTA May 10, 2025
BREKING NEWS कांग्रेस छत्तीसगढ़ राजनीति रायपुर ख़बर व्यापार शिक्षा /नौकरी
जल आपूर्ति में असफल निगम का तुगलकी फरमान सुबह शाम गरीबों के घर की बिजली बंद, वीआईपी एरिया में 24 घण्टा बिजली,,कांग्रेस
RAVISHANKAR GUPTA Apr 30, 2025
BREKING NEWS कांग्रेस छत्तीसगढ़ बस्तर राजनीति रायपुर ख़बर
हम भी बस्तर में शांति चाहते है लेकिन बस्तर के लोगों के जान माल से समझौता नहीं – दीपक बैज
RAVISHANKAR GUPTA Apr 29, 2025

Disclaimer

साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी N. भारत इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। N. भारत में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, N. भारत या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा।

स्वामी/संपादक – रवि शंकर गुप्ता

प्रधान कार्यालय – रिंग रोड नं 01 , कुशालपुर , रायपुर (छत्तीसगढ़) 492001 EMAIL ID – nbharatnews01@gmail.com MOBILE NO. – 9425257335 Copyright © 2024 | Powered by WordPress | Newsio by ThemeArile