Skip to content
  • Wednesday, 25 June 2025
  • 10:40:06 PM
  • Follow Us
NEW BHARAT NEWS

NEW BHARAT NEWS

  • होम
  • भारत
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • मध्यप्रदेश
  • राजनीति
  • शिक्षा /नौकरी
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • About
  • contact us
  • Youtube
  • Twitter
  • Facebook
  • Whatsapp
  • Home
  • देव का दावा : रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव में भाजपा भारी बहुमत से जीतकर जीत का नया रिकॉर्ड बनाएगी
BREKING NEWS छत्तीसगढ़ जगदलपुर भाजपा राजनीति रायपुर ख़बर रायपुर दक्षिण व्यापार शिक्षा /नौकरी स्वास्थ्य

देव का दावा : रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव में भाजपा भारी बहुमत से जीतकर जीत का नया रिकॉर्ड बनाएगी

RAVISHANKAR GUPTA Nov 13, 2024 0
Spread the love

 

 

New bharat news,,,,,रायपुर।* भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरणसिंह देव ने दावा किया है कि रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी भारी बहुमत से जीतकर जीत का नया रिकॉर्ड बनाने जा रहे हैं। श्री देव ने कहा कि केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार ने पिछले 10 माह के कार्यकाल में जो बेमिसाल काम करके उपलब्धियाँ अर्जित की हैं, उससे जनता-जनार्दन में भाजपा के प्रति यह विश्वास और दृढ़तर हुआ है कि भाजपा जो कहती है, वह करती है।

 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री देव ने कहा कि सन् 1990 से सन् 2023 तक राजधानी की जनता-जनार्दन ने लगातार आठ विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी पर विश्वास व्यक्त किया है और उत्तरोत्तर बढ़ते अंतर के साथ विधायक के तौर पर बृजमोहन अग्रवाल ने जीत का कीर्तिमान रचा है। श्री अग्रवाल के कार्यकाल के साढ़े तीन दशक की अवधि में विकास के अनेक काम किए गए और आगे भी भाजपा विकास करने के लिए प्रतिबद्ध है। सन् 2023 में सत्ता में आते ही छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार ने कल्याणकारी योजनाएँ संचालित कर सुशासन से समृद्धि का द्वार खोला। प्रदेश में सुरक्षा, शांति और भयमुक्त वातावरण उपलब्ध कराके प्रदेश में कानून का राज स्थापित करने की दिशा में उल्लेखनीय कार्य हुए हैं। जिस तेजी के साथ प्रदेश की भाजपा सरकार ने ‘मोदी की गारंटी’ के तहत किए गए वादों पर अमल किया है, उससे प्रदेश की जनता में भाजपा सरकार के प्रति विश्वास और अधिक गहरा हुआ है और इसका परिणाम भाजपा की शानदार जीत के रूप में 23 नवम्बर को प्रदेश देखेगा। श्री देव ने कहा कि प्रदेश में ‘विष्णु के सुशासन’ ने प्रदेश के तीन करोड़ नागरिकों के जीवन स्तर में गुणवत्ता लाने का काम किया है। 18 लाख ग्रामीणों के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना को स्वीकृति प्रदान की गई। पीएससी परीक्षा घोटाला की सीबीआई से जाँच कराने का अपना वादा भी प्रदेश की भाजपा सरकार ने पूरा किया। भाजपा ने किसानों के दो साल के बकाया बोनस के 3,716 करोड़ रुपए का भुगतान भी किया। किसानों के आर्थिक सशक्तीकरण के लिए प्रति एकड़ 21 क्विंटल दान की खरीदी 3100 रु. प्रति क्विंटल की दर पर करके कृषक उन्नति योजना के तहत 24.72 लाख किसानों को धान खरीदी की अंतर की राशि 13,320 करोड़ रुपए का एकमुश्त भुगतान भी किया। महतारी वंदन योजना में प्रदेश की भाजपा सरकार प्रति माह 70 लाख महिलाओं के बैंक खाते में वादे के मुताबिक 1,000 रुपए सीधे जमा कर रही है। श्री देव ने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा राज्य में 12.50 लाख से अधिक तेंदूपत्ता संग्राहकों को बढ़ी हुई संग्रहण दर (5,500 रुपये प्रति मानक बोरा) का लाभ प्रदान किया जा रहा है। तेंदूपत्ता श्रमिकों को चरण पादुकाएँ मुहैया कराने के लिए भाजपा सरकार ने 35 करोड़ रुपए का बजटीय आवंटन किया है। अयोध्या स्थित भव्य मंदिर में विराजे रामलला के दर्शन हेतु जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए श्री रामलला दर्शन योजना शुरू की गई। राज्य में राजिम कुंभ (कल्प) का भव्य आयोजन पुनः शुरू कर छत्तीसगढ़ सरकार ने इसे वैश्विक पहचान दी है। प्रदेश भाजपा सरकार की भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति ने गिरोह की शक्ल में राजनीति करने वाले सियासी दलों के पैर तले जमीन खिसका दी है। दो साल में प्रदेश को नक्सलमुक्त करने के वादे का पालन करते हुए ‘माओवाद’ पर निर्णायक प्रहार किया गया है। पिछले नौ महीनों में 194 से अधिक माओवादी मारे गए हैं, 800 से ज्यादा नक्सली गिरफ्तार हुए हैं और 738 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है।

 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री देव ने कहा कि रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी से रायपुर का प्रत्येक नागरिक सुपरिचित है। छात्र राजनीति से संसदीय राजनीति तक का सफर तय कर चुके श्री सोनी रायपुर नगर निगम के सभापति व महापौर, रायपुर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष और फिर रायपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद के तौर पर श्री सोनी विकास की जो इबारतें लिखी हैं, उससे वे आज लोकप्रियता के शिखर पर हैं। श्री सोनी के कार्यकाल में ही रायपुर में सिटी बस की शुरुआत हुई, जिससे शहर के नागरिकों को सस्ती और सहज-सुलभ यातायात की सुविधा मिली। नगर निगम मुख्यालय के भव्य और सुविधापूर्ण भवन का निर्माण भी हुआ। बुढ़ातालाब में स्वामी विवेकानंद जी की मूर्ति की स्थापना महापौर रहते हुए श्री सोनी के कार्यकाल में ही हुई। श्री सोनी के कार्यकाल में ही राजधानी को स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने एम एल डी वॉटर प्यूरीफायर की शुरुआत हुई और राजधानी में पानी टंकियों का निर्माण हुआ। इसी प्रकार संसदीय कार्यकाल में श्री सोनी के प्रयासों से ही रायपुर रेलवे स्टेशन का विस्तार हुआ और अभी 700 करोड़ रुपए से अधिक का बजट रायपुर रेल्वे स्टेशन के कायाकल्प के लिए स्वीकृत हुआ, जिस पर युद्धस्तर पर कार्य जारी है। श्री देव ने कहा कि डबल इंजन की सरकार के साथ रायपुर दक्षिण की जनता-जनार्दन खड़ी है और कल 13 नवम्बर को रिकॉर्ड मतदान के जरिए वह भाजपा के प्रति अपने अगाध विश्वास को व्यक्त करने जा रही है।

————————-

RAVISHANKAR GUPTA

Website: http://nbharatnews.com

प्रधान सम्पादक - रविशंकर गुप्ता प्रधान कार्यालय - कुशालपुर, रिंग रोड नंबर 1 , रायपुर (छत्तीसगढ़) 492001 सम्पर्क सूत्र - 9425257335

Related Story
आरंग विधायक कैबिनेट मंत्री छत्तीसगढ़ बधाई शुभकामनाएं रायपुर ख़बर विधायक व्यापार शिक्षा /नौकरी
आरंग विधायक एवं कैबिनेट मंत्री दर्जा गुरु खुशवंत साहेब जी की विशेष पहल का असर शिक्षा के क्षेत्र में आरंग को मिली नई उड़ान – तीन स्कूलों के भवन निर्माण को स्वीकृति
RAVISHANKAR GUPTA Jun 25, 2025
कैबिनेट मंत्री छत्तीसगढ़ देश भाजपा मुख्यमंत्री राजनीति रायपुर ख़बर विधायक व्यापार शिक्षा /नौकरी
लोकतंत्र को जीवित रखने एवं सशक्त करने के लिए जन-जागरूकता और सक्रिय भागीदारी अनिवार्य – मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय
RAVISHANKAR GUPTA Jun 25, 2025
छत्तीसगढ़ रायपुर ख़बर व्यापार शिक्षा /नौकरी
छत्तीसगढ़ की खनिज विविधता है देश की आर्थिक समृद्धि का आधार – खनिज सचिव  पी. दयानंद
RAVISHANKAR GUPTA Jun 25, 2025
छत्तीसगढ़ बेमेतरा बेमेतरा विधायक विधायक शिक्षा /नौकरी
सिंघरौर कुर्मी समाज बेमेतरा के नव-निर्वाचित पदाधिकारियों ने विधायक  दीपेश साहू से की सौजन्य भेंट
RAVISHANKAR GUPTA Jun 25, 2025
कांग्रेस छत्तीसगढ़ राजनीति रायपुर ख़बर
आपातकाल भाजपा में मोदी और शाह की तानाशाही से पूरी भाजपा डरी सहमी,,,कांग्रेस
RAVISHANKAR GUPTA Jun 25, 2025
कांग्रेस छत्तीसगढ़ देश रायपुर ख़बर विधायक व्यापार शिक्षा /नौकरी
मोदी राज में मीडिया, संवैधानिक संस्थायें, शिक्षण संस्थायें सभी में आपातकाल – पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
RAVISHANKAR GUPTA Jun 25, 2025
छत्तीसगढ़ धर्म धार्मिक रायपुर उत्तर विधायक रायपुर ख़बर विधायक
श्री जगन्नाथ मंदिर परिसर, रायपुर उत्तर   विधायक पुरंदर मिश्रा के नेतृत्व में भक्ति और भव्यता का संगम — श्री जगन्नाथ रथ यात्रा की तैयारियाँ शुरू
RAVISHANKAR GUPTA Jun 25, 2025
कैबिनेट मंत्री खेल मंत्री छत्तीसगढ़ रायपुर ख़बर विधायक शिक्षा /नौकरी
जिला स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव में मेधावी छात्रों को किया सम्मानित एक विचार आपका जीवन बदल सकता है-राजस्व मंत्री खेल श्री टंकराम वर्मा
RAVISHANKAR GUPTA Jun 25, 2025
कैबिनेट मंत्री छत्तीसगढ़ देश रायपुर ख़बर विधायक
अगली मध्य क्षेत्रीय परिषद बैठक बस्तर में होगी आयोजित
RAVISHANKAR GUPTA Jun 25, 2025
BREKING NEWS छत्तीसगढ़ बलरामपुर-रामानुजगंज भाजपा राजनीति विधायक
आपातकाल लोकतंत्र की हत्या जबरन नसबंदी, जेल में  – रेणुका सिंह ने कांग्रेस को घेरा” इमरजेंसी के 50 साल – कांग्रेस पर भाजपा का हमला  आपातकाल लोकतंत्र की हत्या थी
RAVISHANKAR GUPTA Jun 25, 2025

Leave a Reply
Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राजनीति
कैबिनेट मंत्री छत्तीसगढ़ देश भाजपा मुख्यमंत्री राजनीति रायपुर ख़बर विधायक व्यापार शिक्षा /नौकरी
लोकतंत्र को जीवित रखने एवं सशक्त करने के लिए जन-जागरूकता और सक्रिय भागीदारी अनिवार्य – मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय
RAVISHANKAR GUPTA Jun 25, 2025
कांग्रेस छत्तीसगढ़ राजनीति रायपुर ख़बर
आपातकाल भाजपा में मोदी और शाह की तानाशाही से पूरी भाजपा डरी सहमी,,,कांग्रेस
RAVISHANKAR GUPTA Jun 25, 2025
BREKING NEWS छत्तीसगढ़ बलरामपुर-रामानुजगंज भाजपा राजनीति विधायक
आपातकाल लोकतंत्र की हत्या जबरन नसबंदी, जेल में  – रेणुका सिंह ने कांग्रेस को घेरा” इमरजेंसी के 50 साल – कांग्रेस पर भाजपा का हमला  आपातकाल लोकतंत्र की हत्या थी
RAVISHANKAR GUPTA Jun 25, 2025
कांग्रेस छत्तीसगढ़ धर्म धार्मिक राजनीति रायपुर ख़बर
राजधानी सहित पूरे प्रदेश में धर्मांतरण के लिये सरकार जिम्मेदार – कांग्रेस
RAVISHANKAR GUPTA Jun 21, 2025

Disclaimer

साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी N. भारत इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। N. भारत में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, N. भारत या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा।

स्वामी/संपादक – रवि शंकर गुप्ता

प्रधान कार्यालय – रिंग रोड नं 01 , कुशालपुर , रायपुर (छत्तीसगढ़) 492001 EMAIL ID – nbharatnews01@gmail.com MOBILE NO. – 9425257335 Copyright © 2024 | Powered by WordPress | Newsio by ThemeArile