Skip to content
  • Friday, 25 July 2025
  • 12:20:09 PM
  • Follow Us
NEW BHARAT NEWS

NEW BHARAT NEWS

  • होम
  • भारत
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • मध्यप्रदेश
  • राजनीति
  • शिक्षा /नौकरी
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • About
  • contact us
  • Youtube
  • Twitter
  • Facebook
  • Whatsapp
  • Home
  • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने राष्ट्र की एकता, अखंडता के लिए राजधानी वासियों के साथ लगाई एकता दौड़
BREKING NEWS छत्तीसगढ़ जशपुर धर्म धार्मिक राजनीति रायपुर ख़बर व्यापार शिक्षा /नौकरी स्वास्थ्य

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने राष्ट्र की एकता, अखंडता के लिए राजधानी वासियों के साथ लगाई एकता दौड़

RAVISHANKAR GUPTA Oct 29, 2024 0
Spread the love

 

 

New bharat news,,,,,,रायपुर 29 अक्टूबर 2024// मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के तेलीबांधा तालाब में राजधानी वासियों के साथ राष्ट्र की एकता, अखंडता के लिए दौड़ लगाई। इस मौके पर उन्होंने कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर पर आयोजित रन फॉर यूनिटी हम सभी को एकजुट होकर आगे बढ़ाने की प्रेरणा देता है। मुख्यमंत्री ने इस दौरान एकता दौड़ को झंडी दिखाकर रवाना किया। मुख्यमंत्री के साथ कैबिनेट मंत्री श्री राम विचार नेताम, मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल, श्री टंकराम वर्मा, मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, विधायक सर्वश्री पुरंदर मिश्रा, श्री मोतीलाल साहू, गुरु खुशवंत साहेब ने भी एकता दौड़ लगाई।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम में लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल का पुण्य स्मरण करते हुए अपने संबोधन की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि ब्रिटिश शासन के दौरान सरदार पटेल ने अंग्रेजों के खिलाफ कई बड़े आंदोलनों का नेतृत्व किया। स्वतंत्रता के बाद उन्हीं के प्रयासों से रियासतों को एक करके उन्हें स्वतंत्र भारत में शामिल किया गया। श्री साय ने कहा कि सरदार पटेल ने भारत की अखंडता अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए अपना जीवन समर्पित किया। उन्होंने कहा कि रन फॉर यूनिटी सभी लोगों को एकजुट होकर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरदार पटेल ने जिस संकल्प और साहस के साथ राष्ट्र को एकजुट किया, वह हम सभी के लिए प्रेरणादायी है। रन फॉर यूनिटी के आयोजन का उद्देश्य फिटनेस के मंत्र को भी देशभर में फैलाना है। सभी स्वस्थ रहेंगे तो देश अपनी पूरी ऊर्जा के साथ विकास के रास्ते पर तेजी से आगे बढ़ पाएगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सभी को धनतेरस, दीपावली, राज्य स्थापना, अन्नकूट और छठ महापर्व की शुभकामनाएं दी।

मंत्री श्री राम विचार नेताम ने सभी को राष्ट्रीय एकता दिवस दिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि यह पावन दिन हमें अपने देश की एकता अखंडता को बनाये रखने की प्रेरणा देता है। सरदार वल्लभ भाई पटेल के योगदान को हम भारतवासी कभी नहीं भूल सकते।

खेल मंत्री श्री टंकराम वर्मा ने कहा कि रन फॉर यूनिटी देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा का संदेश देता है। सरदार पटेल ने देश की अखंडता के लिए 500 से अधिक रियासतों को एक बनाया। उन्होंने कहा कि हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने 2047 तक विकसित भारत बनाने का जो लक्ष्य रखा है, इसे पूरा करने के लिए हम सभी मिलकर आगे बढ़े।

गौरतलब है कि इस वर्ष दीपावली के उत्सव को देखते हुए 29 अक्टूबर को ही राष्ट्रीय एकता दिवस और रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया।

RAVISHANKAR GUPTA

Website: http://nbharatnews.com

प्रधान सम्पादक - रविशंकर गुप्ता प्रधान कार्यालय - कुशालपुर, रिंग रोड नंबर 1 , रायपुर (छत्तीसगढ़) 492001 सम्पर्क सूत्र - 9425257335

Related Story
क्राइम पुलिस रायपुर ख़बर
“मोबाइल दुकान में लाखों की चोरी, नागपुर से ट्रेन में पकड़ा गया गैंग!”
RAVISHANKAR GUPTA Jul 25, 2025
रायपुर ख़बर
बसों में जानवरों जैसा व्यवहार, नहीं थम रहे हादसे: नवनीत चांद
RAVISHANKAR GUPTA Jul 24, 2025
रायपुर ख़बर
🟢 हरेली की सुग्घर परंपरा के रंग में रंगा मुख्यमंत्री निवास
RAVISHANKAR GUPTA Jul 24, 2025
रायपुर ख़बर
🟩 मुख्यमंत्री निवास में परंपरागत हरेली उत्सव: भगवान शिव का अभिषेक, पशुधन संरक्षण का संदेश
RAVISHANKAR GUPTA Jul 24, 2025
कांग्रेस छत्तीसगढ़ राजनीति रायपुर ख़बर व्यापार शिक्षा /नौकरी
खनिज निगम अध्यक्ष के लिए तीन करोड तो मंत्री पद के लिए कितना?,,,कांग्रेस
RAVISHANKAR GUPTA Jul 24, 2025
BREKING NEWS कांग्रेस छत्तीसगढ़ राजनीति रायपुर ख़बर व्यापार शिक्षा /नौकरी
आर्थिक नाकेबंदी की सफलता भाजपा सरकार की उल्टी गिनती शुरू ,प्रदेश की जनता ने भाजपा के संरक्षण में अडानी की लूट का विरोध किया,,कांग्रेस
RAVISHANKAR GUPTA Jul 24, 2025
कांग्रेस छत्तीसगढ़ धर्म धार्मिक पूर्व विधायक राजनीति रायपुर ख़बर विधायक व्यापार शिक्षा /नौकरी
छत्तीसगढ़ में ट्रिपल इंजन की सरकार 50 हजार नई प्रॉपर्टी से टैक्स वसूलेंगे, जिसमें धर्मिक संस्थान भी शामिल हिंदू मंदिरों पर टैक्स लगाना बीजेपी का दोहरा चरित्र उजागर,,मंदिरों से टैक्स की वसूली क्यों ? – विकास उपाध्याय,, पूर्व विधायक विकास उपाध्याय 
RAVISHANKAR GUPTA Jul 24, 2025
कैबिनेट मंत्री छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री रायपुर ख़बर सूरजपुर
शत-प्रतिशत दिव्यांगजनों को कौशलयुक्त बनाने का लक्ष्य : मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय पेंशन प्रकरणों के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश,, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े 
RAVISHANKAR GUPTA Jul 24, 2025
छत्तीसगढ़ दंतेवाडा रायपुर उत्तर विधायक रायपुर ख़बर
उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा ने दंतेवाड़ा में माँ दंतेश्वरी के किए दर्शन, क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की
RAVISHANKAR GUPTA Jul 24, 2025
छत्तीसगढ़ धरसीवां विधायक विधायक व्यापार शिक्षा /नौकरी
विधायक अनुज ने जनचौपाल में जनता को दिलाया भरोसा, कहा- मैं राजनीति नहीं,आपकी सेवा करने आपके द्वार तक आया हूं
RAVISHANKAR GUPTA Jul 24, 2025

Leave a Reply
Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राजनीति
कांग्रेस छत्तीसगढ़ राजनीति रायपुर ख़बर व्यापार शिक्षा /नौकरी
खनिज निगम अध्यक्ष के लिए तीन करोड तो मंत्री पद के लिए कितना?,,,कांग्रेस
RAVISHANKAR GUPTA Jul 24, 2025
BREKING NEWS कांग्रेस छत्तीसगढ़ राजनीति रायपुर ख़बर व्यापार शिक्षा /नौकरी
आर्थिक नाकेबंदी की सफलता भाजपा सरकार की उल्टी गिनती शुरू ,प्रदेश की जनता ने भाजपा के संरक्षण में अडानी की लूट का विरोध किया,,कांग्रेस
RAVISHANKAR GUPTA Jul 24, 2025
कांग्रेस छत्तीसगढ़ धर्म धार्मिक पूर्व विधायक राजनीति रायपुर ख़बर विधायक व्यापार शिक्षा /नौकरी
छत्तीसगढ़ में ट्रिपल इंजन की सरकार 50 हजार नई प्रॉपर्टी से टैक्स वसूलेंगे, जिसमें धर्मिक संस्थान भी शामिल हिंदू मंदिरों पर टैक्स लगाना बीजेपी का दोहरा चरित्र उजागर,,मंदिरों से टैक्स की वसूली क्यों ? – विकास उपाध्याय,, पूर्व विधायक विकास उपाध्याय 
RAVISHANKAR GUPTA Jul 24, 2025
छत्तीसगढ़ धरसीवां विधायक राजनीति रायपुर ख़बर
कांग्रेस की आर्थिक नाकेबंदी फ्लॉप, छत्तीसगढ़ की जनता ने भूपेश बघेल को दिखाया आईना कांग्रेस केवल ढकोसले और दिखावे की राजनीति कर रही- विधायक अनुज
RAVISHANKAR GUPTA Jul 22, 2025

Disclaimer

साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी N. भारत इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। N. भारत में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, N. भारत या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा।

स्वामी/संपादक – रवि शंकर गुप्ता

प्रधान कार्यालय – रिंग रोड नं 01 , कुशालपुर , रायपुर (छत्तीसगढ़) 492001 EMAIL ID – nbharatnews01@gmail.com MOBILE NO. – 9425257335 Copyright © 2024 | Powered by WordPress | Newsio by ThemeArile