Skip to content
  • Thursday, 19 June 2025
  • 5:27:05 PM
  • Follow Us
NEW BHARAT NEWS

NEW BHARAT NEWS

  • होम
  • भारत
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • मध्यप्रदेश
  • राजनीति
  • शिक्षा /नौकरी
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • About
  • contact us
  • Youtube
  • Twitter
  • Facebook
  • Whatsapp
  • Home
  • भाजपा विकास और कांग्रेस विनाश के लिए कार्य करती है-मीनल चौबे
छत्तीसगढ़ प्रत्रकार भाजपा राजनीति रायपुर ख़बर व्यापार शिक्षा /नौकरी स्वास्थ्य

भाजपा विकास और कांग्रेस विनाश के लिए कार्य करती है-मीनल चौबे

RAVISHANKAR GUPTA Oct 27, 2024 0
Spread the love

 

 

New bharat news,,,,,रायपुर।* भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस पर हमलावर होते हुए कहा है कि पिछले 15 वर्षों में कांग्रेस ने रायपुर नगर निगम क्षेत्र में विकास के नाम पर एक ईँट तक नहीं रखी और एक फूटी कौड़ी तक खर्च नहीं की। चूँकि कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं होता, विकास के नाम पर बताने को कोई उपलब्धि नहीं है, इसलिए कांग्रेस अब रायपुर दक्षिण विधानसभा के उपचुनाव में जातिवाद व धर्म के नाम पर समाज को बाँटकर राजनीति करने का शर्मनाक पैंतरा अपना रही है। कांग्रेस अपने इन ओछे पैंतरों में कतई कामयाब नहीं होगी।

भाजपा कार्यालय (एकात्म परिसर) में रविवार को आहूत पत्रकार वार्ता में रायपुर नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष मीनल चौबे ने कहा कि पिछले 15 वर्षों में कांग्रेस के तीन-तीन महापौरों के कार्यकाल में राजधानी का विकास ठप हो गया है।उन्होंने कहा भाजपा विकास और कांग्रेस विनाश के लिए कार्य करती है

रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी के महापौर कार्यकाल में जो विकास कार्य हुए, कांग्रेस की निगम सरकार ने न तो उनको सहेजने और सँवारने का काम किया, न ही विकास की ऐसी किसी नई योजना पर काम किया, जिसे वह आज गिना सके। श्रीमती चौबे ने कांग्रेस के दो पूर्व महापौर किरणमयी नायक व प्रमोद दुबे और वर्तमान महापौर एजाज ढेबर पर जनहित और विकास की अनदेखी करने का आरोप लगाया और कहा कि आज शहर में न तो लोगों को शुद्ध पानी मिल रहा है, न त्योहारों पर भी पर्याप्त बिजली सुविधा मिल रही है। चहुँओर प्रदूषण ने लोगों का साँस लेना तक दूभर कर दिया है। अवैध कबजों के कारण लोगों को चलने की जगह भी नहीं मिल रही है। श्रीमती चौबे ने यूनीपोल घोटाले का जिक्र करते हुए कहा कि कांग्रेस ने 15 वर्षों में नगर निगम को भ्रष्टाचार का अड्डा बनाकर रख दिया है। स्मार्ट सिटी फंड की राशि का खुलकर दुरुपयोग किया गया। बहुत सारा टेंडर घोटाला हुआ है। बिना टेंडर के काम करवाए गए। शहर में सामुदायिक भवन में कांग्रेस की पिछली सरकार के मंत्री ने कब्जा कर लिया था। श्रीमती चौबे ने कहा कि पिछले 15 वर्षों में शहर की जो दुर्गति हुई है, उसके लिए कांग्रेस की सरकार जिम्मेदार है। आज उपचुनाव में किस मुँह से कांग्रेस वोट मांगने जा रही है? ऐसी भ्रष्ट और जातिवाद की राजनीति करने वाली कांग्रेस को सबक सिखाने के लिए भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान करें।

पत्रकार वार्ता में नगर निगम के पूर्व पार्षद सुभाष तिवारी ने कहा कि आज भाजपा ने एक योग्य उम्मीदवार के रूप में सुनील सोनी को मैदान में उतारा है। सन 2000 से लेकर आज तक सुनील सोनी लगातार रायपुर शहर के विकास में एक सेतु का काम करते रहे हैं और रायपुर शहर को बहुत कुछ मिला।

उनके महापौर कार्यकाल में रायपुर राजधानी बनने के बाद उसे राजधानी का स्वरूप देने में श्री सोनी की महती भूमिका रही। महापौर के तौर पर अपने अधिकारी कर्मचारी और कमिश्नर और अपने पार्षद साथियों के साथ मिलकर एक विजन के तहत रायपुर का समग्र विकास श्री सोनी ने किया। तत्यापारा से शारदा चौक तक सड़क चौडीकरण का काम 15 साल के कार्यकाल में कांग्रेस के तीन महापौर मिलकर नहीं कर पाए।

उन्होंने कहा कांग्रेस के पास विकास का कोई विजन नहीं है इसलिए वह धर्म और जाति का कार्ड खेलती है।

श्री तिवारी ने कांग्रेस की निगम सरकार पर आरोपों की बौछार करते हुए कहा कि बृजमोहन अग्रवाल और राजेश मूणत ने मंत्री के रूप में भाजपा शासनकाल में रायपुर शहर को एक राजधानी के रूप में बनाया सँवारा और विकसित किया है। ब्रजमोहन जी ने दलीय राजनीति से ऊपर उठकर रायपुर दक्षिणी के प्रत्येक वार्ड जिसमें कांग्रेस या भाजपा पार्षद कोई भी हो समान रूप से राशि उपलब्ध करा कर विकास के कार्य करवाए।

भाजपा पार्षद दल के प्रवक्ता मृत्युंजय दुबे ने पत्रकार वार्ता में कहा कि रायपुर दक्षिण विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी के लोकप्रिय प्रत्याशी सुनील सोनी ने विकास का विजन सामने रखकर आने वाले 20-25 वर्षों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए विकास की योजनाएँ बनाई और उन्हें अमल में लाया। श्री दुबे ने प्रदेश के पूर्व मंत्री व मौजूदा सांसद बृजमोहन अग्रवाल के 35 वर्षों के विधायक कार्यकाल क चर्चा करते हुए कहा कि भाजपा सरकार के रहते बृजमोहन अग्रवाल ने अपने कार्यकाल में रायपुर दक्षिण में 5000 करोड़ रुपए के विकास कार्य कराये । इसके बाद सत्ता अलग होने के बाद भी श्री अग्रवाल ने अपनी विधायक निधि की राशि बिना किसी राजनीतिक भेदभाव के रायपुर दक्षिण के विकास में खर्च की। और अंतर राज्य बस स्टैंड लक्ष्मण झूला जैसे इंफ्रास्ट्रक्चर के अनेक कार्य करवाए।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता मुकेश शर्मा ने पत्रकार वार्ता में कहा कि जहाँ भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ को बनाने और सँवारने की बात करती है, वहीं कांग्रेस जात और धर्म के नाम पर समाज में वैमनस्य फैलाने का काम कर रही है। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकाल में विकास हुआ है। रायपुर शहर ने भाजपा का कार्यकाल भी देखा है और कांग्रेस का कार्यकाल भी देखा है। जब कांग्रेस का कार्यकाल आता है तो खुलकर भ्रष्टाचार, घोटाले करके अपनी-अपनी तिजोरी भरने का काम होता है, जबकि भाजपा की केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ प्रत्येक घर तक पहुँचा है। श्री शर्मा ने कहा कि लगभग 35 वर्षों से भाजपापर में रायपुर दक्षिण विधानसभा के लोगों का विश्वास रहा है। रायपुर दक्षिण के विकास की गति और तेज हो, इसलिए भाजपा प्रत्याशी श्री सोनी सतत प्रयासरत रहेंगे।

भाजपा के पूर्व शहर जिला अध्यक्ष अशोक पाण्डेय ने पत्रकार वार्ता में कहा कि कांग्रेस आज फिर जातिवाद के नाम पर ओछी राजनीति कर रही है। लेकिन कांग्रेस का यह राजनीतिक हथकण्डा आगामी उपचुनाव में कतई कामयाब नहीं होगा।

पत्रकार वार्ता में प्रदेश मीडिया सह प्रभारी अनुराग अग्रवाल मौजूद रहे।

 

RAVISHANKAR GUPTA

Website: http://nbharatnews.com

प्रधान सम्पादक - रविशंकर गुप्ता प्रधान कार्यालय - कुशालपुर, रिंग रोड नंबर 1 , रायपुर (छत्तीसगढ़) 492001 सम्पर्क सूत्र - 9425257335

Related Story
अंबिकापुर छत्तीसगढ़ विधायक व्यापार शिक्षा /नौकरी
पूर्व उपमुख्यमंत्री: टीएस सिंहदेव का बयान, रेणुका सिंह के साथ हुआ था अन्याय, अब मौका मिलना चाहिए मुख्यमंत्री की दौड़ में भी चल रहा था रेणुका सिंह का नाम,
RAVISHANKAR GUPTA Jun 19, 2025
BREKING NEWS कोरिया छत्तीसगढ़ व्यापार
अवैध परिवहन पर कलेक्टर के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई खनिज अधिकारी ने कहा चार वाहन जप्त, आगे भी कार्यवाही जारी रहेगी,,
RAVISHANKAR GUPTA Jun 19, 2025
BREKING NEWS छत्तीसगढ़ पुलिस भाजपा राजनीति सूरजपुर
भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष पुनीत पाठक पर हत्या की कोशिश का आरोप, विष्णु पाठक को कार से कुचलने की धमकी, FIR दर्ज
RAVISHANKAR GUPTA Jun 19, 2025
छत्तीसगढ़ नगर निगम नगर पालिका पार्षद रायपुर उत्तर विधायक रायपुर ख़बर विधायक व्यापार शिक्षा /नौकरी
अब नहीं लगेगी अवैध पार्किंग की लाइन – सुव्यवस्थित पार्किंग से सजेगा पंडरी बाजार विधायक पुरंदर मिश्रा व महापौर मीनल चौबे ने रखी स्मार्ट सुविधा की मजबूत नींव”
RAVISHANKAR GUPTA Jun 19, 2025
छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री रायपुर ख़बर विधायक व्यापार
एक राष्ट्र, एक राशनकार्ड” योजना के तहत 30 जून तक ई-केवायसी अनिवार्य
RAVISHANKAR GUPTA Jun 19, 2025
छत्तीसगढ़ धर्म धार्मिक मुख्यमंत्री रायपुर ख़बर
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर शारदाधाम पर्यटन स्थलों की सूची में हुआ शामिल
RAVISHANKAR GUPTA Jun 19, 2025
कांग्रेस छत्तीसगढ़ भाजपा राजनीति रायपुर ख़बर
स्कूलों में दीनदयाल, श्यामा प्रसाद की जीवनी पढ़ाना आपत्तिजनक – कांग्रेस भाजपा बताये आजादी की लड़ाई में दीनदयाल उपाध्याय का क्या योगदान था?
RAVISHANKAR GUPTA Jun 19, 2025
BREKING NEWS कांग्रेस छत्तीसगढ़ महिला बाल विकास मंत्री राजनीति रायपुर ख़बर व्यापार शिक्षा /नौकरी
आंगनबाड़ी केंद्रों में घटिया समान सप्लाई घोटाला 28 दिन बाद भी दोषियों पर कार्यवाही क्यों नहीं?,, कांग्रेस
RAVISHANKAR GUPTA Jun 19, 2025
आरंग आरंग विधायक कैबिनेट मंत्री छत्तीसगढ़ विधायक व्यापार शिक्षा /नौकरी
गुरु खुशवंत साहेब जी ने जनता की समस्याएं सुनीं, अधिकारियों को दिए त्वरित निर्देश सैकड़ों नागरिकों ने रखी अपनी समस्याएं, कई का मौके पर हुआ समाधान
RAVISHANKAR GUPTA Jun 19, 2025
रायपुर ख़बर
सरकारी अस्पतालों में मीडिया पर पाबंदी! आदेश के खिलाफ पत्रकारों में उबाल, प्रेस क्लब और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री ने जताया विरोध
RAVISHANKAR GUPTA Jun 19, 2025

Leave a Reply
Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राजनीति
BREKING NEWS छत्तीसगढ़ पुलिस भाजपा राजनीति सूरजपुर
भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष पुनीत पाठक पर हत्या की कोशिश का आरोप, विष्णु पाठक को कार से कुचलने की धमकी, FIR दर्ज
RAVISHANKAR GUPTA Jun 19, 2025
कांग्रेस छत्तीसगढ़ भाजपा राजनीति रायपुर ख़बर
स्कूलों में दीनदयाल, श्यामा प्रसाद की जीवनी पढ़ाना आपत्तिजनक – कांग्रेस भाजपा बताये आजादी की लड़ाई में दीनदयाल उपाध्याय का क्या योगदान था?
RAVISHANKAR GUPTA Jun 19, 2025
BREKING NEWS कांग्रेस छत्तीसगढ़ महिला बाल विकास मंत्री राजनीति रायपुर ख़बर व्यापार शिक्षा /नौकरी
आंगनबाड़ी केंद्रों में घटिया समान सप्लाई घोटाला 28 दिन बाद भी दोषियों पर कार्यवाही क्यों नहीं?,, कांग्रेस
RAVISHANKAR GUPTA Jun 19, 2025
छत्तीसगढ़ भाजपा राजनीति रायपुर ख़बर
राज्यपाल को ज्ञान देने वाली कांग्रेस राहुल गांधी को सिखाए जिन्होंने लोकसभा में पारित अध्यादेश फाड़ दिया था:संजय श्रीवास्तव
RAVISHANKAR GUPTA Jun 17, 2025

Disclaimer

साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी N. भारत इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। N. भारत में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, N. भारत या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा।

स्वामी/संपादक – रवि शंकर गुप्ता

प्रधान कार्यालय – रिंग रोड नं 01 , कुशालपुर , रायपुर (छत्तीसगढ़) 492001 EMAIL ID – nbharatnews01@gmail.com MOBILE NO. – 9425257335 Copyright © 2024 | Powered by WordPress | Newsio by ThemeArile