Skip to content
  • Friday, 16 May 2025
  • 10:08:33 PM
  • Follow Us
NEW BHARAT NEWS

NEW BHARAT NEWS

  • होम
  • भारत
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • मध्यप्रदेश
  • राजनीति
  • शिक्षा /नौकरी
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • About
  • contact us
  • Youtube
  • Twitter
  • Facebook
  • Whatsapp
  • Home
  • सदस्यता अभियान के प्रदेश संयोजक सिंहदेव ने मुख्यमंत्री साय, प्रदेश अध्यक्ष देव, संगठन महामंत्री साय सहित पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को बधाई देकर समन्वित पुरुषार्थ व पराक्रम को नमन किया
छत्तीसगढ़ जगदलपुर बधाई शुभकामनाएं भाजपा राजनीति रायपुर ख़बर

सदस्यता अभियान के प्रदेश संयोजक सिंहदेव ने मुख्यमंत्री साय, प्रदेश अध्यक्ष देव, संगठन महामंत्री साय सहित पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को बधाई देकर समन्वित पुरुषार्थ व पराक्रम को नमन किया

RAVISHANKAR GUPTA Oct 21, 2024 0
Spread the love

 

प्रदेश में भाजपा की सदस्यता का आँकड़ा 50 लाख से पार हुआ

 

 

 

New bharat news,,,,रायपुर।भारतीय जनता पार्टी सदस्यता अभियान की अब तक की प्रगति की समीक्षा के लिए आहूत केंद्रीय समिति की बैठक में पार्टी की प्राथमिक सदस्यता की रिपोर्टिंग करके छत्तीसगढ़ की जानकारी प्रस्तुत की गई। सदस्यता अभियान के प्रदेश संयोजक व प्रदेश प्रवक्ता अनुराग सिंहदेव ने बैठक में बताया कि प्रदेश में पहाड़ी कोरवा समाज (पीवीजीटी) में भी भाजपा की सदस्यता के लिए कार्यकर्ता दुर्गम स्थानों तक पहुँचे। बैठक में प्रदेश में चल रहे अभियान, विशेषकर पहाड़ी कोरवा समाज में भाजपा सदस्यता, की प्रशंसा की गई। सोमवार को नई दिल्ली में आयोजित भाजपा केंद्रीय समिति की बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जेपी नड्डा ,राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बी.एल. संतोष, सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, राष्ट्रीय चुनाव प्रभारी के लक्ष्मण, राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जम्वाल, प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, संगठन महामंत्री पवन साय, महामंत्री संजय श्रीवास्तव, सदस्यता अभियान के प्रदेश संयोजक अनुराग सिंहदेव, सदस्यता अभियान टोली की सदस्य सांसद रूपकुमारी चौधरी, चम्पादेवी पावले, अजा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष नवीन मार्कण्डेय, खूबचंद पारख उपस्थित रहे।

भाजपा सदस्यता अभियान के प्रदेश संयोजक व प्रदेश प्रवक्ता अनुराग सिंहदेव ने प्रदेश में भाजपा की सदस्यता का आँकड़ा 50 लाख पार कर लेने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरणसिंह देव, संगठन महामंत्री पवन साय सहित सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए सबके समन्वित पुरुषार्थ व पराक्रम को नमन किया है। विदित रहे, प्रदेश में विगत 3 सितम्बर से भाजपा के संगठन महापर्व सदस्यता अभियान की शुरुआत हुई थी। 19 अक्टूबर की रात्रि 8 बजे तक भाजपा ने अपनी रिकॉर्ड सदस्य संख्या 50,09,658 के आँकड़े को पार कर लिया है। अब प्रदेशभर में सक्रिय सदस्यता के लिए भी अभियान चल रहा है।

भाजपा सदस्यता अभियान के प्रदेश संयोजक श्री सिंहदेव ने कहा कि भाजपा सदस्यता लेने के लिए प्रदेश में अभूतपूर्व उत्साह परिलक्षित हुआ और स्वस्फूर्त रिस्पॉन्स देकर ज्यादा-से-ज्यादा लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। यह प्रदेश में मुख्यमंत्री श्री साय के नेतृत्व वाली प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों और सुशासन का सुपरिणाम है। इस बार सदस्यता की विभिन्न स्तरों पर प्रक्रिया सुनिश्चित की गई थी, इसलिए इस अभियान में समय काफी लगा है। इधर इस पूरी अवधि में काफी तीज-त्योहार भी पड़े। बावजूद इसके, प्रदेश में भाजपा सदस्यों की संख्या 50 लाख पार हो जाना एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। श्री सिंहदेव ने बताया कि प्रदेश में 34,09,158 लोगों को फार्म भरकर सदस्यता दिलाई गई, 06.40 लाख सदस्य मिस्ड कॉल के जरिए बने। इस प्रकार 40,49,158 सदस्य ऑनलाइन बनाए गए। 09,60,500 सदस्य ऑफलाइन बनाए गए, जिनकी डाटा एंट्री जारी है।

–


प्रदेश में भाजपा की सदस्यता का आँकड़ा 50 लाख से पार हुआरायपुर BREKING NEWSरायपुर todey newsरायपुर ख़बर
RAVISHANKAR GUPTA

Website: http://nbharatnews.com

प्रधान सम्पादक - रविशंकर गुप्ता प्रधान कार्यालय - कुशालपुर, रिंग रोड नंबर 1 , रायपुर (छत्तीसगढ़) 492001 सम्पर्क सूत्र - 9425257335

Related Story
रायपुर ख़बर
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एम्स में घायल जवानों से की मुलाकात, कहा – देश को अपने वीर जवानों पर गर्व
RAVISHANKAR GUPTA May 16, 2025
छत्तीसगढ़
विधायकों के काम हुए ऑनलाइन: रायपुर जिले के सात विधायकों ने 74 कार्य किए मंजूर, मूणत अकेले ही 60 के साथ सबसे आगे
RAVISHANKAR GUPTA May 15, 2025
रायपुर ख़बर
रेत के अवैध खनन पर खनिज सचिव सख्त, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश
RAVISHANKAR GUPTA May 15, 2025
रायपुर ख़बर
जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के लिए ‘सुशासन तिहार 2025’ के अंतर्गत बोरियाकला एवं अभनपुर में शिविर आयोजित, सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने की बड़ी घोषणाएं
RAVISHANKAR GUPTA May 14, 2025
जगदलपुर
स्थायी कब्रिस्तान की मांग को लेकर मसीही समुदाय के नेता हुए एकजुट, एसपी से मुलाकात कर सौंपा ज्ञापन
RAVISHANKAR GUPTA May 14, 2025
कांग्रेस छत्तीसगढ़ राजनीति रायपुर ख़बर
शिवराज सिंह ने जिन 51 हजार हितग्राहियों को पीएम आवास का गृह प्रवेश कराया वह भी भूपेश सरकार के समय स्वीकृत हुये है – कांग्रेस
RAVISHANKAR GUPTA May 13, 2025
कैबिनेट मंत्री छत्तीसगढ़ धर्म धार्मिक बिलासपुर विधायक व्यापार शिक्षा /नौकरी
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने सुकली में राजपूत समाज द्वारा आयोजित वीर महाराणा प्रताप जयंती एवं प्रतिमा अनावरण समारोह में हुए शामिल
RAVISHANKAR GUPTA May 13, 2025
छत्तीसगढ़ बधाई शुभकामनाएं मुख्यमंत्री सांसद
चार लाख से अधिक दीदियों को लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य-केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान
RAVISHANKAR GUPTA May 13, 2025
कलेक्टर कैबिनेट मंत्री छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री रायपुर ख़बर विधायक सांसद
अमृत सरोवर’ योजना से ग्रामीणों को मिलेगा रोजगार और जलसंरक्षण की दिशा में मिलेंगे ठोस परिणाम: स्थानीय आजीविका से जोड़ने केंद्रीय मंत्री ने दिए निर्देश
RAVISHANKAR GUPTA May 13, 2025
कैबिनेट मंत्री खेल मंत्री छत्तीसगढ़ रायपुर ख़बर विधायक व्यापार शिक्षा /नौकरी स्वास्थ्य हॉस्पिटल
डीकेएस हॉस्पिटल में खरोरा सड़क हादसे में घायलों से मिले खेल राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा
RAVISHANKAR GUPTA May 13, 2025

Leave a Reply
Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राजनीति
कांग्रेस छत्तीसगढ़ राजनीति रायपुर ख़बर
शिवराज सिंह ने जिन 51 हजार हितग्राहियों को पीएम आवास का गृह प्रवेश कराया वह भी भूपेश सरकार के समय स्वीकृत हुये है – कांग्रेस
RAVISHANKAR GUPTA May 13, 2025
BREKING NEWS कांग्रेस छत्तीसगढ़ राजनीति
सुशासन तिहार में मिले 40 लाख से अधिक आवेदनो का निराकरण करने का दावा खोखला जनता के आवेदनो को निरस्त करना निराकरण कैसे हो गया?,,, कांग्रेस
RAVISHANKAR GUPTA May 10, 2025
BREKING NEWS कांग्रेस छत्तीसगढ़ राजनीति रायपुर ख़बर व्यापार शिक्षा /नौकरी
जल आपूर्ति में असफल निगम का तुगलकी फरमान सुबह शाम गरीबों के घर की बिजली बंद, वीआईपी एरिया में 24 घण्टा बिजली,,कांग्रेस
RAVISHANKAR GUPTA Apr 30, 2025
BREKING NEWS कांग्रेस छत्तीसगढ़ बस्तर राजनीति रायपुर ख़बर
हम भी बस्तर में शांति चाहते है लेकिन बस्तर के लोगों के जान माल से समझौता नहीं – दीपक बैज
RAVISHANKAR GUPTA Apr 29, 2025

Disclaimer

साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी N. भारत इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। N. भारत में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, N. भारत या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा।

स्वामी/संपादक – रवि शंकर गुप्ता

प्रधान कार्यालय – रिंग रोड नं 01 , कुशालपुर , रायपुर (छत्तीसगढ़) 492001 EMAIL ID – nbharatnews01@gmail.com MOBILE NO. – 9425257335 Copyright © 2024 | Powered by WordPress | Newsio by ThemeArile