Skip to content
  • Thursday, 5 June 2025
  • 7:08:49 AM
  • Follow Us
NEW BHARAT NEWS

NEW BHARAT NEWS

  • होम
  • भारत
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • मध्यप्रदेश
  • राजनीति
  • शिक्षा /नौकरी
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • About
  • contact us
  • Youtube
  • Twitter
  • Facebook
  • Whatsapp
  • Home
  • विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा पर्व का ऐतिहासिक मुरिया दरबार संपन्न बस्तर दशहरा हमारी समृद्ध संस्कृति का प्रतीक-मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय
छत्तीसगढ़ धर्म धार्मिक बस्तर रायपुर ख़बर स्वास्थ्य

विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा पर्व का ऐतिहासिक मुरिया दरबार संपन्न बस्तर दशहरा हमारी समृद्ध संस्कृति का प्रतीक-मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय

RAVISHANKAR GUPTA Oct 16, 2024 0
Spread the love

 

 

New bharat news,,,,रायपुर, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा कि विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा पर्व हमारी आस्था और परम्परा का सबसे महत्वपूर्ण पर्व है, जो सर्वाधिक लम्बी अवधि तक मनाया जाता है। बस्तर दशहरा पर्व को बस्तर अंचल के सभी लोग पूरी श्रद्धा-आस्था के साथ मनाते हैं और इसमें सक्रिय सहभागिता निभाते हैं। वहीं ऐतिहासिक बस्तर दशहरा अब देश-दुनिया के लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर वैश्विक स्तर पर प्रसिद्ध हो गया है, जिससे अब पर्यटकों की संख्या में वृद्धि के साथ ही स्थानीय लोगों की आय को संबल मिला है। मां दंतेश्वरी के आशीर्वाद से बस्तरवासियों की अगाध श्रद्धा और सभी लोगों के सहयोग से इस वर्ष भी बस्तर दशहरा का भव्य एवं सफल आयोजन हुआ है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने उक्ताशय के उद्गार आज जगदलपुर के सिरहासार भवन में विश्वप्रसिद्ध बस्तर दशहरा पर्व के अवसर पर आयोजित मुरिया दरबार को सम्बोधित करते हुए व्यक्त किए। उन्होंने इस अवसर पर माडिया सराय में विकास कार्य के लिए 50 लाख रुपए दिए जाने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने मांझी-चालकी और मेम्बर-मेंबरीन के मानदेय में बढ़ोतरी हेतु जिला प्रशासन और बस्तर दशहरा समिति से प्रस्ताव प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने बस्तर दशहरा पर्व के ऐतिहासिक मुरिया दरबार में सम्मिलित होने पर खुशी व्यक्त की और कहा कि मुरिया दरबार का आयोजन सदियों से होता आया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बस्तर दशहरा पर्व हमारी समृद्ध संस्कृति का प्रतीक है जिसे हम सभी एकजुट होकर श्रद्धा और सहकार की भावना के साथ हर्षाेल्लास मनाते हैं। मुख्यमंत्री ने करीब 3 करोड़ रुपए की लागत से विकसित दशराहा पसरा को बस्तर दशहरा पर्व में आए मांझी-चालकी तथा अन्य लोगों को सुविधा मुहैया करवाने की दिशा में सार्थक प्रयास बताया और कहा कि बस्तर दशहरा पर्व के लिए निर्धारित बजट को 50 लाख रुपए कर दिया गया है। उन्होंने मुरिया दरबार में मांझी-चालकी, मेम्बर-मेम्बरीन और बस्तर दशहरा समिति के पदाधिकारियों की मांग एवं समस्याओं को निराकृत किए जाने की बात कही। मुख्यमंत्री ने बस्तर दशहरा पर्व में सक्रिय सहभागिता निभाने के लिए सभी लोगों को बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने मुरिया दरबार में बस्तर विकास प्राधिकरण के पुरखती कागजात का अंग्रेजी संस्करण का विमोचन भी किया।

बस्तर दशहरा पर्व के ऐतिहासिक मुरिया दरबार में बस्तर अंचल के मंत्री, सांसद एवं विधायकों सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों और बस्तर राज परिवार के सदस्य एवं माटी पुजारी श्री कमलचन्द्र भंजदेव, बस्तर दशहरा समिति के उपाध्यक्ष,बस्तर संभाग के विभिन्न क्षेत्रों से आये मांझी-चालकी, मेम्बर-मेम्बरीन तथा बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, ग्रामीणजन सम्मिलित हुए।

 

इस अवसर पर माटी पुजारी श्री कमलचन्द्र भंजदेव ने बस्तर दशहरा पर्व के ऐतिहासिक महत्व की जानकारी देते हुए इसे सामाजिक समरसता का अनुपम उदाहरण बताया। उन्होंने बस्तर दशहरा पर्व में शामिल होने के लिए आने वाले देवी-देवताओं हेतु देव सराय की व्यवस्था तथा मांझी-चालकी, पुजारी, गायता सहित ग्रामीणों के ठहरने के लिए बेहतर सुविधा को राज्य सरकार के पहल की सराहना की। मुरिया दरबार में वन मंत्री श्री केदार कश्यप सहित सांसद बस्तर एवं अध्यक्ष बस्तर दशहरा समिति श्री महेश कश्यप और विधायक जगदलपुर श्री किरणदेव ने बस्तरवासियों को बस्तर दशहरा पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस दौरान बस्तर दशहरा समिति के उपाध्यक्ष श्री लक्ष्मण मांझी ने कहा कि विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा पर्व सभी के सहयोग तथा व्यापक सहभागिता से सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ है। आने वाले साल में इसे और अधिक बेहतर और भव्यता के साथ मनाएंगे। इस अवसर पर मांझी-चालकी और मेम्बर-मेम्बरीन को मोबाइल भेट किया गया।

RAVISHANKAR GUPTA

Website: http://nbharatnews.com

प्रधान सम्पादक - रविशंकर गुप्ता प्रधान कार्यालय - कुशालपुर, रिंग रोड नंबर 1 , रायपुर (छत्तीसगढ़) 492001 सम्पर्क सूत्र - 9425257335

Related Story
कलेक्टर कोरिया छत्तीसगढ़ शिक्षा /नौकरी सूरजपुर
शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण से शिक्षा व्यवस्था होगी सुदृढ़ अतिशेष शिक्षकों के समायोजन से शिक्षकों की कमी होगी पूरी,कलेक्टर श्रीमती चन्दन त्रिपाठी,
RAVISHANKAR GUPTA Jun 4, 2025
BREKING NEWS छत्तीसगढ़ पुलिस सूरजपुर
अवैध कबाड़ पर सूरजपुर पुलिस की सख्त कार्यवाही, 1 लाख कीमत के 26 टन कबाड़ जप्त, 1 आरोपी गिरफ्तार
RAVISHANKAR GUPTA Jun 4, 2025
कांग्रेस छत्तीसगढ़ राजनीति रायपुर ख़बर व्यापार
पंडरी कपड़ा मार्केट में व्यापारियों की दुकान को सील करना भाजपा सरकार की तानाशाही प्रवृत्ति,,,कांग्रेस
RAVISHANKAR GUPTA Jun 4, 2025
कैबिनेट मंत्री छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री रायपुर ख़बर
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए
RAVISHANKAR GUPTA Jun 4, 2025
BREKING NEWS छत्तीसगढ़ पुलिस रायपुर ख़बर
थाना तेलीबांधा, एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट, थाना पुरानी बस्ती एवं रक्षा टीम की संयुक्त टीम द्वारा ली गई तलाशी।,हिस्ट्रीशीटर रोहित सिंह तोमर एवं वीरेन्द्र सिंह तोमर के मकान से लाखों रूपये नगदी रकम तथा सोने एवं चांदी के जेवरात सहित करोड़ों की संपत्ति जप्त
RAVISHANKAR GUPTA Jun 4, 2025
छत्तीसगढ़ धर्म धार्मिक बधाई शुभकामनाएं रायपुर उत्तर विधायक रायपुर ख़बर विधायक व्यापार शिक्षा /नौकरी
मौसी मंदिर का सपना हुआ साकार ,,आस्था को मिला नया ठिकाना – उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा के करकमलों से भूमि पूजन सम्पन्न
RAVISHANKAR GUPTA Jun 4, 2025
कैबिनेट मंत्री छत्तीसगढ़ रायपुर ख़बर विधायक स्वास्थ्य
स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष, कलेक्टर एवं जनप्रतिनिधियों ने साइकिल चलाकर सेहतमंद रहने संदेश दिया
RAVISHANKAR GUPTA Jun 3, 2025
BREKING NEWS छत्तीसगढ़ शिक्षा /नौकरी सूरजपुर
युक्तियुक्तकरण प्रक्रिया सूरजपुर सुर्खियों का डबल डोज, मिडिल स्कूल में स्वीकृत सेटअप के अधिक की गई 2023 की शिक्षक भर्तियां ..? स्कूल कही तनख्वाह और कही से निकल रही..! 
RAVISHANKAR GUPTA Jun 3, 2025
कैबिनेट मंत्री छत्तीसगढ़ बधाई शुभकामनाएं महिला बाल विकास मंत्री रायपुर ख़बर विधायक
छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड की नई अध्यक्ष बनीं श्रीमती शालिनी राजपूत मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने दी शुभकामनाएं
RAVISHANKAR GUPTA Jun 3, 2025
BREKING NEWS छत्तीसगढ़ पुलिस सूरजपुर
सूरजपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई। साइबर अपराध म्यूल अकाउंट के 7 मामले में 23 आरोपी किए गए है गिरफ्तार, 98 लाख 72 हजार रूपये से अधिक का संदिग्ध ट्रांजेक्शन का खुलासा।
RAVISHANKAR GUPTA Jun 3, 2025

Leave a Reply
Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राजनीति
कांग्रेस छत्तीसगढ़ राजनीति रायपुर ख़बर व्यापार
पंडरी कपड़ा मार्केट में व्यापारियों की दुकान को सील करना भाजपा सरकार की तानाशाही प्रवृत्ति,,,कांग्रेस
RAVISHANKAR GUPTA Jun 4, 2025
कांग्रेस छत्तीसगढ़ राजनीति रायपुर ख़बर
युक्तियुक्तकरण से 10 हजार स्कूल बंद होंगे, हजारों रोजगार समाप्त होगा, विरोध आंदोलन होगा – दीपक बैज
RAVISHANKAR GUPTA Jun 2, 2025
कांग्रेस छत्तीसगढ़ राजनीति रायपुर ख़बर शिक्षा /नौकरी
9000 पदों पर शिक्षकों की भर्ती का दावा झूठा, विगत 17 महीनों में एक भी पद पर नियमित शिक्षक की नई नियुक्ति नहीं,,, कांग्रेस
RAVISHANKAR GUPTA Jun 1, 2025
कांग्रेस छत्तीसगढ़ राजनीति रायपुर ख़बर
भाजपा का घर-घर सिंदूर बांटना सुहागन महिलाओं का अपमान’ – कांग्रेस
RAVISHANKAR GUPTA May 30, 2025

Disclaimer

साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी N. भारत इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। N. भारत में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, N. भारत या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा।

स्वामी/संपादक – रवि शंकर गुप्ता

प्रधान कार्यालय – रिंग रोड नं 01 , कुशालपुर , रायपुर (छत्तीसगढ़) 492001 EMAIL ID – nbharatnews01@gmail.com MOBILE NO. – 9425257335 Copyright © 2024 | Powered by WordPress | Newsio by ThemeArile