Skip to content
  • Wednesday, 28 May 2025
  • 11:19:25 AM
  • Follow Us
NEW BHARAT NEWS

NEW BHARAT NEWS

  • होम
  • भारत
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • मध्यप्रदेश
  • राजनीति
  • शिक्षा /नौकरी
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • About
  • contact us
  • Youtube
  • Twitter
  • Facebook
  • Whatsapp
  • Home
  • भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव के नेतृत्व में भाजपा सदस्यता अभियान बड़ी सफलता
छत्तीसगढ़ राजनीति रायपुर ख़बर

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव के नेतृत्व में भाजपा सदस्यता अभियान बड़ी सफलता

RAVISHANKAR GUPTA Oct 9, 2024 0
Spread the love

 

 

New bharat news,,,,रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के संगठन महापर्व-सदस्यता अभियान के प्रदेश संयोजक व प्रदेश प्रवक्ता अनुराग सिंहदेव ने कहा है भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव के नेतृत्व में चल रहे सदस्यता अभियान में 36 दिनों में छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी के 36 लाख सदस्य बनाए जा चुके हैं। भाजपा के सदस्यता अभियान को प्रदेशभर में जबर्दस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है और जो लोग ऑनलाइन सदस्य नहीं बन पा रहे हैं, उनकी मांग को देखते हुए प्रदेश में अब फार्म भरकर ऑफलाइन सदस्य बनाने का अभियान भी युद्धस्तर पर चल रहा है। श्री सिंहदेव ने विश्वास व्यक्त किया कि प्रदेश की जनता-जनार्दन में भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने का उत्साह देखकर यह असंदिग्ध है कि आने वाले कुछ ही दिनों में प्रदेश में भाजपा के 50 लाख से अधिक सदस्य बना लिए जाएंगे।

भाजपा सदस्यता अभियान के प्रदेश संयोजक श्री सिंहदेव ने कहा कि छत्तीसगढ़ में सदस्यता अभियान को लेकर भाजपा ने विशेष अभियान भी चलाकर सदस्यता के लक्ष्य की प्राप्ति में बड़ी छलांग लगाई है, जिनमें मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, उप मुख्यमंत्री द्वय अरुण साव व विजय शर्मा समेत प्रदेश सरकार के सभी मंत्री, सांसद-विधायक, पदाधिकारी व कार्यकर्ता बूथ स्तर तक पहुँचकर सदस्यता के लक्ष्य को पार करने में लगातार जुटे हुए हैं। सदस्यता अभियान को और तेज गति देने के लिए 6 और 7 अक्टूबर को एक बार पुन: विशेष सदस्यता अभियान चलाया गया जिसमें प्रदेश में 4 लाख सदस्य बनाए गए। अब तक ऑनलाइन सदस्य बनाने के बाद अब छत्तीसगढ़ में अब ऑफलाइन फॉर्म भरकर भी लोगों को सदस्य बनाया जा रहा है। प्रदेश में अब तक भाजपा के 36 लाख सदस्य बनाए जा चुके हैं। इधर सदस्यता को गति प्रदान करने प्रदेश के सभी पाँच संभागों से भारतीय जनता युवा मोर्चा की 20 रथयात्राएँ प्रारंभ हो चुकी हैं। पार्टी के सभी मोर्चा-प्रकोष्ठों को भी अभियान की सफलता के लिए लक्ष्य सौंपकर जिम्मेदारी दी गई है। श्री सिंहदेव ने कहा कि नमो एप, वेब साइट की लिंक, रेफरल लिंक और मिस्ड कॉल के जरिए सदस्या अभियान को गति देने के बाद पार्टी कार्यकर्ता पूरे समर्पण के साथ जिन क्षेत्रों में नेटवर्क नहीं है या जिन लोगों को ऑनलाइन सदस्य नहीं बनाया जा सक रहा हो, वहाँ घर-घर सम्पर्क करके फार्म भरकर ऑफलाइन सदस्यता के अभियान में जुट गए हैं। श्री सिंहदेव ने 36 दिनों में छत्तीसगढ़ में 36 लाख सदस्य बनाने के लिए सभी पार्टी नेताओं, पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का आभार मानते हुए बधाई दी और विश्वास जताया कि अगले कुछ ही दिनों में पार्टी प्रदेश में सदस्य संख्या के 50 लाख के आँकड़े को पार करेगी।

भाजपा सदस्यता अभियान के प्रदेश संयोजक श्री सिंहदेव ने कहा कि इसी के साथ पार्टी के सक्रिय सदस्य बनाने का अभियान भी शुरू होने जा रहा है। प्रत्येक मंडल में 200 सक्रिय सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया गया है। प्रदेशभर में चलने वाले सक्रिय सदस्यता अभियान के लिए भाजपा प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव को सक्रिय सदस्यता अभियान का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है। पार्टी के सदस्यता अभियान को लेकर सतत समीक्षा का क्रम भी प्रदेश व केंद्रीय नेतृत्व के मार्गदर्शन में चल रहा है। अभी हाल ही भाजपा क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जम्वाल व प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय की उपस्थिति में हुई बैठक में जिला अध्यक्ष एवं जिला सदस्यता प्रभारी और महामंत्रियों से जिलेवार चर्चा करके सदस्यता के लिए लक्ष्य तय किया गया।

 

RAVISHANKAR GUPTA

Website: http://nbharatnews.com

प्रधान सम्पादक - रविशंकर गुप्ता प्रधान कार्यालय - कुशालपुर, रिंग रोड नंबर 1 , रायपुर (छत्तीसगढ़) 492001 सम्पर्क सूत्र - 9425257335

Related Story
छत्तीसगढ़
अनुकंपा नियुक्ति पर छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: बहू वेतन से सास को गुजारा भत्ता देने के लिए बाध्य नहीं
RAVISHANKAR GUPTA May 28, 2025
रायपुर ख़बर
जल संसाधन विभाग में उप अभियंता पदों पर भर्ती, 20 जून तक करें आवेदन
RAVISHANKAR GUPTA May 28, 2025
कैबिनेट मंत्री खेल खेल मंत्री छत्तीसगढ़ रायपुर ख़बर विधायक व्यापार शिक्षा /नौकरी
खेल एवं युवा कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक सम्पन्न खेल विभाग में सीधी तथा संविदा पदों पर होगी शीघ्र भर्ती : राजस्व खेल मंत्री  टंक राम वर्मा
RAVISHANKAR GUPTA May 27, 2025
छत्तीसगढ़ धरसीवां विधायक रायपुर ख़बर विधायक
धरसींवा में महारानी देवी अहिल्या बाई होलकर जी की 300वीं जयंती के अवसर पर महिला सम्मान एवं संगोष्ठी कार्यक्रम में धरसींवा विधायक पद्मश्री अनुज शर्मा शामिल हुए
RAVISHANKAR GUPTA May 27, 2025
कैबिनेट मंत्री छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री रायगढ़ वित मंत्री
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने रायगढ़ जिले को दी 330 करोड़ 29 लाख रुपए के विकास कार्यों की सौगात
RAVISHANKAR GUPTA May 27, 2025
कैबिनेट मंत्री छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री रायगढ़ वित मंत्री शिक्षा /नौकरी
मुख्यमंत्री ने प्रतिभावान विद्यार्थियों को किया सम्मानित लैपटॉप-टैबलेट भेंट कर बढ़ाया उत्साह
RAVISHANKAR GUPTA May 27, 2025
छत्तीसगढ़ बिलाईगढ़ विधानसभा मुख्यमंत्री
आपके बीच आकर परिवार सा महसूस कर रहा हूँ: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
RAVISHANKAR GUPTA May 27, 2025
छत्तीसगढ़ पुलिस रायपुर ख़बर
थाना गोलबाजार क्षेत्रांतर्गत शराब दुकान में जाकर शराब पीने के लिए धमकाते हुए पैसे मांगने, तोड़फोड़, मारपीट करने वाले हिस्ट्रीशीटर आरोपी भीष्मा सागर को किया गया गिरफ्तार
RAVISHANKAR GUPTA May 27, 2025
रायपुर ख़बर
वन्य जीव अंग तस्करी में बड़ी सफलता, रायपुर निवासी आरोपी गिरफ्तार
RAVISHANKAR GUPTA May 27, 2025
आरंग विधायक खेल छत्तीसगढ़ धरसीवां विधायक
छालीवुड के सितारे होंगे आमने सामने अपनी अपनी टीम के साथ उतरेंगे मैदान पर दर्शकों को देखने मिलेंगे अपने हीरो अनुज के बल्ले से छक्के
RAVISHANKAR GUPTA May 27, 2025

Leave a Reply
Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राजनीति
कांग्रेस छत्तीसगढ़ नगर निगम नगर पालिका राजनीति
रायपुर नगर निगम कौन चला रहा है? क्या निर्णय हो रहा है मेयर को ही पता नहीं?,,,कांग्रेस
RAVISHANKAR GUPTA May 24, 2025
BREKING NEWS कांग्रेस छत्तीसगढ़ पूर्व विधायक भिलाई राजनीति रायपुर ख़बर
कुम्हारी टोल प्लाजा बंद कराकर रहेंगे विकास उपाध्याय के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने कुम्हारी टोल प्लाजा बंद कराने चलाया ‘‘हस्ताक्षर अभियान
RAVISHANKAR GUPTA May 24, 2025
कांग्रेस छत्तीसगढ़ राजनीति रायपुर ख़बर
युक्तियुक्तकरण सरकार का शिक्षा विरोधी कदम – दीपक बैज
RAVISHANKAR GUPTA May 21, 2025
छत्तीसगढ़ भाजपा राजनीति रायपुर ख़बर
कांग्रेस के बड़े बड़े पदों पर बैठे लोगों का झूठ फैलाना बेहद शर्मनाक: रंजना साहू
RAVISHANKAR GUPTA May 20, 2025

Disclaimer

साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी N. भारत इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। N. भारत में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, N. भारत या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा।

स्वामी/संपादक – रवि शंकर गुप्ता

प्रधान कार्यालय – रिंग रोड नं 01 , कुशालपुर , रायपुर (छत्तीसगढ़) 492001 EMAIL ID – nbharatnews01@gmail.com MOBILE NO. – 9425257335 Copyright © 2024 | Powered by WordPress | Newsio by ThemeArile