✍️ एन. भारत न्यूज़ | विशेष श्रद्धांजलि समाचार
दिनांक: 26 जून 2025
रायपुर।
छत्तीसगढ़ ही नहीं, पूरे देश को अपनी हास्य-व्यंग्यपूर्ण कविताओं से गुदगुदाने और सोचने पर मजबूर करने वाले पद्मश्री सम्मानित महान कवि डॉ. सुरेन्द्र दुबे का निधन अत्यंत दुखद समाचार के रूप में सामने आया है। उनके निधन से साहित्य, संस्कृति और छत्तीसगढ़ी अस्मिता को अपूरणीय क्षति हुई है।
डॉ. दुबे ने अपनी विशिष्ट शैली और व्यंग्यात्मक प्रस्तुति से न केवल छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठित किया, बल्कि अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर भी अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज करवाई। उनकी कविताएं आम जनमानस की भावनाओं की गूंज थीं — सरल भाषा में गंभीर विषयों को उठाना उनकी विशेष पहचान रही।
उनके निधन की खबर से पूरे प्रदेश में शोक की लहर है। साहित्यिक जगत, उनके असंख्य प्रशंसक, छात्र, अनुयायी और जनमानस इस क्षति को शब्दों में व्यक्त नहीं कर पा रहे हैं।
“छत्तीसगढ़ की माटी से लेकर विश्व मंच तक अपनी विशिष्ट कविताओं से पहचान बनाने वाले महान कवि पद्मश्री श्री सुरेन्द्र दुबे जी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोक संतप्त परिजनों और उनके असंख्य प्रशंसकों को यह पीड़ा सहने की शक्ति प्रदान करें। आपकी कविताएं सदैव हमारे हृदय में जीवित रहेंगी। ॐ शांति।”
— N. भारत न्यूज़ परिवार की ओर से भावभीनी श्रद्धांजलि। 🕊️
रिपोर्ट: N. भारत न्यूज़ डेस्क
संपादक: रवि शंकर गुप्ता
Leave a Reply