Skip to content
  • Friday, 27 June 2025
  • 10:48:26 AM
  • Follow Us
NEW BHARAT NEWS

NEW BHARAT NEWS

  • होम
  • भारत
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • मध्यप्रदेश
  • राजनीति
  • शिक्षा /नौकरी
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • About
  • contact us
  • Youtube
  • Twitter
  • Facebook
  • Whatsapp
  • Home
  • पामेड़ में खुली छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक की शाखा, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया वर्चुअल शुभारंभ
रायपुर ख़बर

पामेड़ में खुली छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक की शाखा, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया वर्चुअल शुभारंभ

RAVISHANKAR GUPTA May 26, 2025 0
Spread the love

माओवादी गढ़ से अब विकास का द्वार बन रहा पामेड़ – मुख्यमंत्री साय

रायपुर, 26 मई 2025।

कभी माओवादियों की बटालियन नंबर-1 का गढ़ माने जाने वाले पामेड़ में अब बदलाव की बयार बह रही है। विकास की इसी कड़ी में आज मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने बीजापुर जिले के इस सुदूरवर्ती अंचल में छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक की शाखा का वर्चुअल शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने इसे “विकास और विश्वास की नई सुबह” बताते हुए कहा कि अब ग्रामीणों को बैंकिंग सेवाओं के लिए 100 किलोमीटर दूर आवापल्ली नहीं जाना पड़ेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पामेड़ और आसपास के 50 गांवों को इस शाखा के जरिए खाता खोलने, नकद निकासी और सरकारी योजनाओं की राशि प्राप्त करने की सीधी सुविधा मिलेगी। उन्होंने विशेष रूप से महिलाओं को आश्वस्त किया कि अब महतारी वंदन योजना जैसी हितग्राही योजनाओं का लाभ लेने के लिए उन्हें लंबी दूरी तय नहीं करनी पड़ेगी।

 

https://chat.whatsapp.com/GKqHSkF2RsW7ylAQaD20Ah

बस्तर की बेटियों को मिलेगा नया आशियाना

मुख्यमंत्री श्री साय ने इस मौके पर पामेड़ में 50-सीटर आदिवासी कन्या आश्रम का लोकार्पण भी किया, जिसकी लागत 1.62 करोड़ रुपये है। उन्होंने कहा कि यह आश्रम बस्तर की बेटियों को शिक्षा से जोड़ने का माध्यम बनेगा और आने वाले समय में वे क्षेत्र को विकास की नई ऊंचाई पर पहुंचाएंगी।

कुपोषण से लड़ाई के लिए बनेगा NRC केंद्र

मुख्यमंत्री ने बताया कि पामेड़ में अब पोषण पुनर्वास केंद्र (NRC) की स्थापना की जा रही है, ताकि कुपोषित बच्चों को इलाज के लिए दूर न जाना पड़े। उन्होंने ग्रामीणों से बच्चों को समय पर केंद्र तक पहुंचाने की अपील की।

धर्मावरम ब्रिज और सीधी बस सेवा से बेहतर हुआ संपर्क

मुख्यमंत्री श्री साय ने जानकारी दी कि तालपेरू नदी पर धर्मावरम ब्रिज का निर्माण तेजी से चल रहा है। इसके पूर्ण होने पर तेलंगाना के चेरला होकर 200 किमी लंबा चक्कर लगाकर बीजापुर जाने की मजबूरी समाप्त हो जाएगी। इसके साथ ही पामेड़ से बीजापुर के बीच सीधी बस सेवा शुरू कर दी गई है। अब लोग सुबह जाकर शाम को लौट सकेंगे, जिससे व्यापार और जनसुविधाएं बेहतर हुई हैं।

‘सुशासन तिहार’ में ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित समाधान

इस अवसर पर पामेड़ में ‘सुशासन तिहार’ के तहत समाधान शिविर का आयोजन भी किया गया, जहां क्षेत्रीय जनसमस्याओं का त्वरित निराकरण किया गया। मुख्यमंत्री ने इसे छत्तीसगढ़ सरकार की “प्रशासन आपके द्वार” की भावना का सशक्त उदाहरण बताया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों के साथ-साथ मंत्री श्री महेश गागड़ा, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती जानकी कोरसा, कलेक्टर श्री संबित मिश्रा, पुलिस अधीक्षक डॉ. जितेन्द्र कुमार यादव सहित अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

RAVISHANKAR GUPTA

Website: http://nbharatnews.com

प्रधान सम्पादक - रविशंकर गुप्ता प्रधान कार्यालय - कुशालपुर, रिंग रोड नंबर 1 , रायपुर (छत्तीसगढ़) 492001 सम्पर्क सूत्र - 9425257335

Related Story
रायपुर ख़बर
RAVISHANKAR GUPTA Jun 27, 2025
रायपुर ख़बर
24 उप निरीक्षकों का तबादला, आदेश तत्काल प्रभाव से लागू
RAVISHANKAR GUPTA Jun 27, 2025
कैबिनेट मंत्री छत्तीसगढ़ देश पुलिस प्रत्रकार भाजपा भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित चिमननानी भारत राजनीति रायपुर ख़बर विधायक व्यापार शिक्षा /नौकरी
कांग्रेस के आपातकाल ने बेटों को माता, पिता की चिता को अग्नि देने तक नहीं दी :अरुण साव
RAVISHANKAR GUPTA Jun 26, 2025
कांग्रेस क्राइम छत्तीसगढ़ पुलिस रायपुर ख़बर
छत्तीसगढ़ में जंगलराज, रोज हो रही चाकूबाजी, लूट, हत्या, बलात्कार की घटना,,कांग्रेस
RAVISHANKAR GUPTA Jun 26, 2025
कांग्रेस छत्तीसगढ़ रायपुर ख़बर व्यापार शिक्षा /नौकरी
शिक्षकों से अपराधी जैसा बर्ताव, जिले में पद रिक्त फिर भी जबरिया जिला बदर किए जा रहे, युक्तियुक्तकरण की प्रक्रिया अन्यायपूर्ण, ठेके पर वसूली गिरोह चला रही है सरकार,,कांग्रेस
RAVISHANKAR GUPTA Jun 26, 2025
आरंग विधायक कैबिनेट मंत्री छत्तीसगढ़ बधाई शुभकामनाएं रायपुर ख़बर विधायक व्यापार शिक्षा /नौकरी
आरंग विधायक एवं कैबिनेट मंत्री दर्जा गुरु खुशवंत साहेब जी की विशेष पहल का असर शिक्षा के क्षेत्र में आरंग को मिली नई उड़ान – तीन स्कूलों के भवन निर्माण को स्वीकृति
RAVISHANKAR GUPTA Jun 25, 2025
कैबिनेट मंत्री छत्तीसगढ़ देश भाजपा मुख्यमंत्री राजनीति रायपुर ख़बर विधायक व्यापार शिक्षा /नौकरी
लोकतंत्र को जीवित रखने एवं सशक्त करने के लिए जन-जागरूकता और सक्रिय भागीदारी अनिवार्य – मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय
RAVISHANKAR GUPTA Jun 25, 2025
छत्तीसगढ़ रायपुर ख़बर व्यापार शिक्षा /नौकरी
छत्तीसगढ़ की खनिज विविधता है देश की आर्थिक समृद्धि का आधार – खनिज सचिव  पी. दयानंद
RAVISHANKAR GUPTA Jun 25, 2025
कांग्रेस छत्तीसगढ़ राजनीति रायपुर ख़बर
आपातकाल भाजपा में मोदी और शाह की तानाशाही से पूरी भाजपा डरी सहमी,,,कांग्रेस
RAVISHANKAR GUPTA Jun 25, 2025
कांग्रेस छत्तीसगढ़ देश रायपुर ख़बर विधायक व्यापार शिक्षा /नौकरी
मोदी राज में मीडिया, संवैधानिक संस्थायें, शिक्षण संस्थायें सभी में आपातकाल – पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
RAVISHANKAR GUPTA Jun 25, 2025

Leave a Reply
Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राजनीति
छत्तीसगढ़ जगदलपुर भाजपा राजनीति विधायक व्यापार शिक्षा /नौकरी
कांग्रेस की काली करतूत ” आपातकाल ” से देश को परिचित होना चाहिये – भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव
RAVISHANKAR GUPTA Jun 26, 2025
कैबिनेट मंत्री छत्तीसगढ़ देश पुलिस प्रत्रकार भाजपा भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित चिमननानी भारत राजनीति रायपुर ख़बर विधायक व्यापार शिक्षा /नौकरी
कांग्रेस के आपातकाल ने बेटों को माता, पिता की चिता को अग्नि देने तक नहीं दी :अरुण साव
RAVISHANKAR GUPTA Jun 26, 2025
कैबिनेट मंत्री छत्तीसगढ़ देश भाजपा मुख्यमंत्री राजनीति रायपुर ख़बर विधायक व्यापार शिक्षा /नौकरी
लोकतंत्र को जीवित रखने एवं सशक्त करने के लिए जन-जागरूकता और सक्रिय भागीदारी अनिवार्य – मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय
RAVISHANKAR GUPTA Jun 25, 2025
कांग्रेस छत्तीसगढ़ राजनीति रायपुर ख़बर
आपातकाल भाजपा में मोदी और शाह की तानाशाही से पूरी भाजपा डरी सहमी,,,कांग्रेस
RAVISHANKAR GUPTA Jun 25, 2025

Disclaimer

साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी N. भारत इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। N. भारत में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, N. भारत या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा।

स्वामी/संपादक – रवि शंकर गुप्ता

प्रधान कार्यालय – रिंग रोड नं 01 , कुशालपुर , रायपुर (छत्तीसगढ़) 492001 EMAIL ID – nbharatnews01@gmail.com MOBILE NO. – 9425257335 Copyright © 2024 | Powered by WordPress | Newsio by ThemeArile