केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एम्स में घायल जवानों से की मुलाकात, कहा – देश को अपने वीर जवानों पर गर्व

Spread the love

रायपुर, (N.भारत न्यूज )15 मई 2025:

छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा पर नक्सल विरोधी अभियान में घायल हुए सुरक्षाबलों से मिलने के लिए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने आज दिल्ली स्थित एम्स ट्रॉमा सेंटर का दौरा किया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री और गृहमंत्री विजय शर्मा भी मौजूद रहे।

 

गृहमंत्री अमित शाह ने घायल जवानों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और उनके अदम्य साहस को नमन किया। उन्होंने कहा, “देश को अपने वीर जवानों पर भरोसा भी है और गर्व भी। वे अपनी वीरता और संकल्प से नक्सलवाद का नामोनिशान मिटा रहे हैं।”

 

उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा पर करेगुट्टा पहाड़ियों में लगातार 21 दिनों तक चले अभियान में सुरक्षा बलों ने 31 नक्सलियों को मार गिराया। यह सफलता देश के सुरक्षा बलों के दृढ़ संकल्प, रणनीति और अद्वितीय साहस का प्रतीक है।

 

विजय शर्मा ने भी घायल जवानों का हाल जाना और उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने कहा, “हमारे जवानों के चेहरे पर मुस्कान देखकर गर्व होता है। आपकी भुजाओं की ताकत और साहस को पूरा देश देख रहा है।”

उन्होंने जवानों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की और उनके समर्पण को नमन किया।

 

यह मुलाकात न केवल घायल जवानों के हौसले को नई ऊर्जा देने वाली थी, बल्कि पूरे देश को यह एहसास दिलाने वाली भी कि हमारे सुरक्षा बल किस तरह से निस्वार्थ भाव से देश की सेवा में जुटे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *