अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर भाजपा महिला मोर्चा बेमेतरा द्वारा भव्य आयोजन महिलाएं समाज की रीढ़ हैं और उनकी भूमिका हर क्षेत्र में महत्वपूर्ण है :- विधायक दीपेश साहू 

Spread the love

 

N Bharat News,,,,,बेमेतरा। भाजपा महिला मोर्चा बेमेतरा के तत्वावधान में साहू छात्रावास बेमेतरा मे अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में विधायक दीपेश साहू सम्मिलित हुए l उनके साथ पूर्व विधायक अवधेश सिँह चंदेल सिंह चंदेल, भाजपा जिलाध्यक्ष अजय साहू, पूर्व जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश जोशी, जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना तिवारी, नगर पालिका अध्यक्ष विजय सिन्हा, जिला पंचायत सदस्य मधु राय, जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मी गंधर्व, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ललिता साहू, पार्षद सजनी यादव, नीतू कोठारी , चांदनी दत्ता, महिला पत्रकार योगिता साहू ममता गवाल्वँसी समेत अनेक गणमान्य जन उपस्थित रहे।

 

“ इस दौरान कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए विधायक दीपेश साहू ने कहा की महिलाएं समाज की रीढ़ हैं और उनकी भूमिका हर क्षेत्र में महत्वपूर्ण है। आज का दिन उन सभी महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण का प्रतीक है, जिन्होंने समाज और देश के निर्माण में अपनी अमूल्य भूमिका निभाई है। मैं सबसे पहले यहां उपस्थित सभी माताओं, बहनों और बेटियों को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं। हमारा समाज तब ही आगे बढ़ सकता है जब महिलाएं सशक्त और आत्मनिर्भर होंगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमारी सरकार ने महिलाओं के उत्थान के लिए कई योजनाएं चलाई हैं, जिनमें उज्ज्वला योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, महिला सशक्तिकरण अभियान और स्वरोजगार को बढ़ावा देने की कई पहल शामिल हैं। इन योजनाओं का उद्देश्य महिलाओं को न केवल आर्थिक रूप से स्वतंत्र बनाना है, बल्कि उन्हें हर क्षेत्र में अग्रणी भूमिका में लाना भी है।छत्तीसगढ़ में भाजपा संगठन सदैव महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध रहा है। महिलाओं की भागीदारी के बिना समाज का समुचित विकास संभव नहीं है। हमें महिलाओं को केवल घर की चारदीवारी तक सीमित न रखते हुए उन्हें शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यवसाय और नेतृत्व के हर क्षेत्र में आगे बढ़ाने का संकल्प लेना होगा। भाजपा महिला मोर्चा द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम इस बात का प्रमाण है कि महिलाएं आज हर क्षेत्र में अपनी शक्ति और क्षमताओं का प्रदर्शन कर रही हैं। हमारी बहनें राजनीति, समाजसेवा, व्यापार, खेल और शिक्षा जैसे क्षेत्रों में नए कीर्तिमान स्थापित कर रही हैं। हमें मिलकर यह सुनिश्चित करना है कि हर महिला अपने अधिकारों के प्रति जागरूक बने और अपने सपनों को साकार कर सके।

 

कार्यक्रम मे भाजपा महिला मोर्चा के सदस्य रीना साहू, लक्ष्मी साहू ,निशा चौबे, हेमलता शर्मा ,राजेश्वरी पांडे ,जामिन बंछोर ,उमेश्वरी साहू,सावित्री रजक,प्रमिला साहू ,पिकी गुप्ता ,संतोषी साहू,ममता साहू

शीलू साहू ,सुमिता यादव,मीनू पटेल,अनीता मिश्रा ,लक्ष्मीलता वर्मा,भुनेश्वरी वर्मा समेत अनेक महिला कार्यकर्ताओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम के अंत में महिला मोर्चा की ओर से अतिथियों का सम्मान किया गया और महिलाओं के सम्मान व सशक्तिकरण हेतु संकल्प लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *