जगदलपुर/दंतेवाड़ा।
बस्तर अधिकार मुक्ति मोर्चा एवं जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) की संयुक्त महत्वपूर्ण बैठक आज बचेली में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता मोर्चा के प्रमुख संयोजक एवं जनता कांग्रेस के प्रदेश संभागीय अध्यक्ष नवनीत चांद ने की।

बैठक में बस्तर क्षेत्र के विकास, रोजगार-स्वरोजगार, खनिज संपदा, डीएमएफडी फंड के उपयोग और जन-जंगल-जमीन की रक्षा को लेकर रणनीति तैयार की गई। साथ ही संगठन विस्तार के तहत नए पदाधिकारियों की नियुक्ति भी की गई।
नवनीत चांद ने कहा—
“बस्तर का संपूर्ण सर्वांगीण विकास ही हमारा उद्देश्य है। एनएमडीसी-आर्सेलर मित्तल प्रशासन, जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधि अपने कर्तव्यों और वादों को ईमानदारी से निभाएं। यदि वादाखिलाफी होती है तो आंदोलन तय है।”
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि राजनीति से ऊपर उठकर मोर्चा गांव-गांव, घर-घर तक पहुँचकर जनता की समस्याओं के समाधान के लिए संघर्षरत है। आने वाले दिनों में किरंदुल और बचेली मंडल की संयुक्त बैठक आयोजित की जाएगी।
नव नियुक्त पदाधिकारी
बैठक में दंतेवाड़ा जिला अध्यक्ष रेमन मरकामी, संभागीय महामंत्री रामनाथ नेगी, यूनियन जिला अध्यक्ष लखमा कोराम, यूनियन सचिव खोरसो राम मौर्य, सहित हिमांशु आनंद, हिड़मा पोडियाम, शिशुपाल पोयम, कन्हैया लाल यादव, विजय सोनवानी, गीता नायक, सुभाष बिहार, दीवाना नायक, जगदीश नायक आदि कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई।
बैठक में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।
