N bharat,,,,रायपुर – आज पूर्व केन्द्रीय मन्त्री डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी को उनकी पुण्यतिथि पर राजधानी शहर रायपुर के जीईमार्ग के किनारे स्थित प्रतिमा के समक्ष नमन करने नगर पालिक निगम रायपुर के संस्कृति विभाग के तत्वावधान में नगर निगम जोन क्रमांक 2 के सहयोग से आयोजन रखा गया.

नगर निगम के पुष्पांजलि आयोजन में पहुंचकर पूर्व केन्द्रीय मन्त्री डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी को पुण्यतिथि पर प्रतिमा स्थल के समक्ष पहुंचकर प्रमुख रूप से रायपुर दक्षिण विधायक श्री सुनील सोनी, रायपुर उत्तर विधायक श्री पुरंदर मिश्रा, नगर निगम सभापति श्री सूर्यकान्त राठौड़, छग नागरिक आपूर्ति निगम अध्यक्ष श्री संजय श्रीवास्तव, छग औद्योगिक विकास निगम अध्यक्ष श्री राजीव अग्रवाल, छग राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष श्री अमरजीत सिंह छाबड़ा, रायपुर शहर जिला भाजपा अध्यक्ष श्री रमेश सिंह ठाकुर, नगर निगम संस्कृति विभाग अध्यक्ष श्री अमर गिदवानी, एमआईसी श्री खेम कुमार सेन, जोन 4 जोन अध्यक्ष श्री मुरली शर्मा,जोन 10 जोन अध्यक्ष श्री सचिन बी. मेघानी,वार्ड पार्षद श्री आशु चंद्रवंशी, श्री राजेश गुप्ता, छग राज्य ब्रेवरेज कारपोरेशन के पूर्व अध्यक्ष श्री सच्चीदानंद उपासने, पूर्व शहर भाजपा अध्यक्ष श्री जयंती भाई पटेल, पूर्व पार्षद श्री मित्रसेन धीमान, मदरसा बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष श्री यूनुस कुरैशी, उर्दू अकादमी के पूर्व उपाध्यक्ष श्री रिजवान पटवा, सामाजिक कार्यकर्त्ता श्री किशोर महानन्द सहित बडी संख्या में विशिष्टजनों, गणमान्यजनों, सामाजिक कार्यकर्त्ताओं, महिलाओं, नवयुवकों, आमजनों ने नमन किया.
