विभागीय अधिकारियों को स्वीकृत कार्यो की नियमित समीक्षा करने के दिए निर्देश
वित्तीय वर्ष 2025-26 के प्रस्तावित कार्ययोजना की स्वीकृति हेतु किया गया अनुमोदन
डीएमएफ अन्तर्गत शासी परिषद की बैठक हुई आयोजित

महत्वपूर्ण प्रस्तावित कार्य, अप्रारंभ एवं अपूर्ण कार्यों की जानकारी, जिला खनिज न्यास अंतर्गत अनुमोदन की प्रत्याशा में किए गए कार्यों की जानकारी, वित्तीय वर्ष 2025-26 में कार्ययोजना अनुमोदन हेतु प्रस्तावित महत्वपूर्ण कार्यों के संबंध में जानकारी प्रदान की गई। उच्च प्राथमिकता क्षेत्र अंतर्गत पेयजल आपूर्ति, पर्यवारण संरक्षण, स्वास्थ्य, शिक्षा, महिला व बाल विकास, वृद्ध व निशक्त जन कल्याण, कौशल विकास व आजीविका सृजन, स्वच्छता, आवास, कृषि, पशुपालन के क्षेत्र में प्राथमिकता से कार्य किया जाएगा। इसी प्रकार अन्य प्राथमिकता क्षेत्र अंतर्गत भौतिक अधोसंरचना, सिंचाई, ऊर्जा व जलविभाजन विकास सहित अन्य कार्य शामिल है।
जिला खनिज न्यास संस्थान अंतर्गत वर्ष 2024-25 में हुए अनेक महत्वपूर्ण कार्यो में भौतिक अधोसंरचना अंतर्गत कुदमुरा से श्यांग मार्ग निर्माण हेतु 935.44 लाख, पोड़ी उपरोड़ा के ग्राम मड़वाढोढा पचरा से मातीन मार्ग का नवीनीकरण हेतु 98.23 लाख, देवपहरी से गोविंदझुंझु तक सीसी रोड निर्माण हेतु 29 लाख, अमलडीहा से मालीकछार तक सड़क व पुलिया निर्माण हेतु 3.27 करोड़, विभिन्न मजराटोलो आंगनबाड़ी में विद्युतीकरण हेतु 1.91 करोड़, सहित अन्य कार्य शामिल है। स्वास्थ्य के क्षेत्र में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में आवासीय व्यवस्था हेतु 16.65 करोड़, अत्याधुनिक सिटी स्कैन मशीन 128 स्लाइस हेतु 11 करोड़, उपस्वास्थ्य केंद्र भवन निर्माण हेतु 9.90 करोड़, पीएचसी भवन निर्माण कार्य हेतु 2.25 करोड़ ,विशेषज्ञ शल्य चिकित्सको पैरामेडिकल स्टॉफ एवं अन्य भर्ती स्टॉफ के मानदेय हेतु 6.86 करोड़, मेडिकल कॉलेज चिकित्सा शिक्षकों का मानदेय हेतु 3.38 करोड़ कार्य शामिल है। इसी प्रकार वित्तीय वर्ष 2025-26 में कार्ययोजना हेतु सभी विभागों द्वारा प्रस्तुत किए गए महत्वपूर्ण प्रस्तावित कार्यो के बारे में भी जानकारी दी गई। साथ ही सभी जनप्रतिनिधियों से क्षेत्र के विकास से सम्बंधित महत्वपूर्ण कार्यो की स्वीकृति हेतु प्रस्ताव भेजने हेतु आग्रह किया गया। जिसे समिति द्वारा अनुमोदन कराकर कार्य की स्वीकृति प्रदान की जा सके।
