मानपुर ,जनपद पंचायत मानपुर क्षेत्र क्रमांक 8 से दूसरी बार निर्विरोध जनपद सदस्य के रूप में निर्वाचित हुई ,रेणु टांडिया। भाजपा नेता उमाकांत(राजू) टांडिया की पत्नी है रेणु टांडिया ने कहा कि मेरी यह जीत छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देवसाय के जनकल्याणकारी नीतियों की जीत है।

मानपुर की जनता ने बताया की रेणु आम जनता के समस्याओं के निदान के लिए तत्पर रहती है। ज्यादातर समय वो अपने क्षेत्रों में ही दिया करतीं है, वही रेणु ने बताया की जनता ने बहू के रूप में नहीं बल्कि बेटी की तरह मेरा साथ दिया है और मुझ पर भरोसा किया है उन्होंने कहा कि मानपुर की जनता ने मुझ पर भरोसा करके समर्थन किया इसके लिए उन्होंने सभी का धन्यवाद किया मानपुर के विकास को लेकर चर्चा की जिसमें भाजपा को किस तरह अपने क्षेत्र में सशक्त किया, जनता की सोच में बदलाव लाया ओर विकाश की दिशा में आगे बढ़ रहे है।
