New Bharat News,,,,,रायपुर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के सुशासन में आर.बी.सी. 6-4 के तहत त्वरित आर्थिक सहायता राशि की स्वीकृति मिल रही है। कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह के मार्गदर्शन में आर.बी.सी. 6-4 के तहत प्रकरणों को प्रक्रिया में लाया जा रहा है और संपूर्ण कार्रवाई जल्द से जल्द पूरा कराते हुए प्रकरणों की मंजूरी दी जा रही है। कलेक्टर डाॅ. सिंह ने 11 माह में ही 188 प्रकरणों की स्वीकृति दी है। 
उल्लेखनीय है कि तालाब या पानी में डूबने, आग में जलने, आकाशीय बिजली, सर्पदंश, अतिवृष्टि के कारण पेड़ गिरने, बिच्छू काटने जैसे प्रकरणों में आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाती है। आर.बी.सी. 6-4 के तहत प्रत्येक प्रकरणों में 4 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जा रही है।
आरबीसी 6-4 के तहत
मृतका संतोषी और मृतक खुमान, राजकुमार के परिजनों को मिली 4-4 लाख रूपये की सहायता

रायपुर / कलेक्टर डॉ गौरव कुमार सिंह के निर्देश पर आरबीसी 6-4 के तहत सहायता राशि प्रदान की गई है। आरंग के ग्राम ओड़का निवासी संतोषी घृतलहरे, ग्राम जरौद निवासी खुमान साहु और अभनपुर के सिंगारभाटा ग्राम निवासी राजकुमार कोसले की तालाब में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। जिसके लिए कलेक्टर डॉ ंिसह ने उनके परिजनों को आरबीसी 6-4 के तहत 4-4 लाख रूपये की सहायता राशि प्रदान करने की स्वीकृति प्रदान की है।
