N bharat,,,बेमेतरा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सरदा में आज दो महत्वपूर्ण विकास कार्यों—महतारी सदन निर्माण एवं नाली निर्माण का भूमिपूजन के साथ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में बेमेतरा विधायक दीपेश साहू शामिल हुए। उन्होंने विधि-विधानपूर्वक पूजा-अर्चना कर दोनों निर्माण कार्यों का औपचारिक भूमिपूजन किया।

इस अवसर पर विधायक दीपेश साहू ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार गांवों में आधारभूत संरचना, महिला सशक्तिकरण और जनकल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। महिलाओं के लिए सुरक्षित, सम्मानजनक और सुविधाजनक स्थान उपलब्ध कराना हमारी सरकार का संकल्प है। महतारी सदन का निर्माण इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। यह सदन माताओं-बहनों के लिए एक ऐसा केंद्र बनेगा जहाँ वे अपने सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रशिक्षण, बैठकों एवं समूह गतिविधियों का संचालन सहजता से कर सकेंगी। सरकार की महिला उन्नयन योजनाएँ—महतारी योजना, लक्ष्मी योजना, आत्मनिर्भर महिला समूह कार्यक्रम भी यहाँ से और प्रभावी ढंग से लागू होंगे।” उन्होंने आगे कहा—लगभग 30 लाख रुपये की लागत से बनने वाला महतारी सदन ग्रामीण महिलाओं की आत्मनिर्भरता को नई दिशा देगा। इसके साथ ही ग्राम सरदा में नाली निर्माण भी शुरू किया जा रहा है, जिससे स्वच्छता, जल निकासी और गाँव के सौंदर्यीकरण में महत्वपूर्ण सुधार होगा। दोनों कार्य आने वाले समय में ग्राम विकास की दिशा को और मजबूत करेंगे। मैं समस्त ग्रामवासियों और महिला स्व-सहायता समूहों को इन जनकल्याणकारी कार्यों के लिए हार्दिक बधाई देता हूँ।”
कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि किशुन साहू जनपद सदस्य प्रगति लालू साहू सरपंच गौरी नेताम, भरत भूषन साहू, सूर्यकांत साहू, सुरीत साहू, आसपास के ग्राम पंचायतों के सरपंच, सरदा ग्राम पंचायत के सभी पंचगण , जनप्रतिनिधिगण, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं महिला स्व-सहायता समूह की सदस्याएँ बड़ी संख्या में उपस्थित रहीं।
