N bharat,,,कवर्धा में हाल ही में हमारे युवक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर भाजपा समर्थित गुंडों ने हमला किया, सरेआम गालियाँ दीं और सड़क पर दौड़ा-दौड़ा कर मारा — सिर्फ इसलिए क्योंकि उन्होंने भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष के ख़िलाफ़ आवाज़ उठाई, जिस पर दो महिलाओं द्वारा यौन शोषण के गंभीर आरोप हैं।

विडंबना यह है कि पार्टी के कुछ वरिष्ठ पदाधिकारी, जिन्होंने हाल ही में भाजपा नेताओं के साथ गरबा में मंच साझा किया और उन्हें “छोटा भाई” कहकर सम्मानित किया, अब उसी भाजपा से लड़ने की बात करते हैं। ऐसे लोग न तो वैचारिक रूप से कांग्रेस के प्रति ईमानदार हैं, न ही संगठन के प्रति निष्ठावान। उनका मकसद केवल सत्ता के करीब रहना और अपने रिश्तों से लाभ उठाना है।
कांग्रेस की आंतरिक गोपनीय बातें भाजपा खेमे तक कैसे पहुँच रही हैं — इसकी जाँच अनिवार्य है। भाजपा सरकार के रणनीतिक खिलाड़ी ओ.पी. चौधरी से जुड़े कौन-कौन लोग कांग्रेस के भीतर निकट संपर्क में हैं, इसका भी खुलासा होना चाहिए।

सबसे चिंताजनक बात यह है कि भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष पर संगीन आरोप होने के बावजूद न तो पीसीसी स्तर पर आंदोलन हो रहा है, न ही महिला कांग्रेस और युवक कांग्रेस को खुली छूट दी जा रही है कि वे जनता के बीच जाकर विरोध दर्ज कर सकें।
जो लोग शुभंकर दिवेदी जैसे तत्वों का स्वागत करते हैं, वे कभी कांग्रेस के सच्चे साथी नहीं हो सकते। पार्टी नेतृत्व को इस पर गंभीरता से विचार करना चाहिए, ताकि कांग्रेस की साख और संघर्ष की भावना कमजोर न पड़े।
