मानपुर
संपादक रविशंकर गुप्ता
भारत माता के महान सपूत, एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती पर उन्हें कोटिशः नमन।

उनके राष्ट्रवादी विचार और अंत्योदय का सिद्धांत विकसित भारत के निर्माण में मार्गदर्शक हैं।
मानपुर मंडल में सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत उनकी जयंती पर स्वच्छता अभियान चलाकर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। इस अभियान में ITBP, स्वास्थ्यकर्मी, महिला कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
नवरात्रि पर्व के पावन अवसर पर माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा NEXTGen GST सुधार लागू करने के लिए आभार व्यक्त करते हुए व्यापारियों को मिठाई खिलाकर बधाई दी गई।
इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे:
पूर्व अध्यक्ष मदन साहू
जिला पंचायत उपाध्यक्ष भोजेश शाह मंडावी
पूर्व जिला उपाध्यक्ष ओमप्रकाश चांडक
मंडल अध्यक्ष प्रकाश मिश्रा
जिला उपाध्यक्ष रेणु टंडिया
मंडल महामंत्री भारती मोहोर
प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य गणपत डब्बू चांडक
महिला मोर्चा महामंत्री संगीता मिश्रा
युवा मोर्चा उपाध्यक्ष राजहंस मंडावी
शमीम तिगाला, आदिल, होरीलाल, बसंता बघेल, अचना साहू एवं अन्य कार्यकर्ता।
