बलौदाबाजार। सिमगा ब्लॉक के साहू भवन में मंगलवार को हुए सिमगा ग्रामीण परिक्षेत्र के चुनाव में सभी पदाधिकारी निर्विरोध चुने गए। परिक्षेत्र अध्यक्ष पद पर शेषनारायण साहू निर्विरोध चुने गए, जबकि उपाध्यक्ष समयलाल, महिला उपाध्यक्ष सुमन साहू, संगठन सचिव बिशाली साहू एवं महिला संगठन सचिव प्रमिला साहू बनीं।
चुनाव प्रक्रिया में निर्वाचन अधिकारी टीकाराम साहू, पूर्व तहसील अध्यक्ष बाबूलाल साहू, कार्यकारिणी सदस्य जीतराम साहू सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत एवं सम्मान किया गया।
अध्यक्ष बने शेषनारायण साहू ने कहा कि समाज को एकजुट कर नई दिशा देने के लिए युवाओं की भागीदारी जरूरी है। समाज के उत्थान और संगठन को मजबूत करने के लिए सभी को मिलकर कार्य करना होगा।
कार्यक्रम में नरेश साहू, महेंद्र साहू, राधेश्याम साहू, दुर्गा साहू, वीरेंद साहू सहित बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद रहे।
