राजधानी रायपुर में थाना प्रभारियों का तबादला, 6 थानों की जिम्मेदारी बदली
रायपुर। राजधानी पुलिस विभाग में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) रायपुर डॉ. लाल उमेद सिंह ने आदेश जारी करते हुए शहर के 6 थाना प्रभारियों का तबादला किया है।
जारी आदेश के अनुसार –
- अजीत सिंह राजपूत को कोतवाली थाना प्रभारी से हटाकर आर.आ. केंद्र भेजा गया है।
- शिव नारायण सिंह को डीडी नगर से हटाकर कोतवाली का नया थाना प्रभारी बनाया गया है।
- रविन्द्र सिंह को मौदहापारा से स्थानांतरित कर डीडी नगर की जिम्मेदारी दी गई है।
- मुकेश शर्मा को आर.आ. सेंटर से हटाकर मौदहापारा थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है।
- मनीष तिवारी को आर.आ. केंद्र से हटाकर माना थाना प्रभारी बनाया गया है।
- शील आदित्य कुमार सिंह को यातायात से स्थानांतरित कर पुरानी बस्ती थाना प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।

